यूपी उपचुनाव : कौन जीतेगा, अवसरवादिता या फिर अहंकार का अधभरा घड़ा ?

अवसरवादिता जीतती है और अहंकार पराजित होता है या फिर इसके विपरीत अवसरवादिता हारती है और अहंकार का घड़ा अभी भरा नहीं है।

New Delhi, Mar 05 : उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रभाव को देखने के लिए दोनों गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा क्षेत्रों में गत लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में कुल भाजपा को व संयुक्त विपक्ष ( सपा+ बसपा+ कोंग्रेस) को मिले वोट का विवरण निम्न फ़ैक्ट फ़ाइल में देखने से पता चलेगा कि उक्त दोनों उपचुनाव रोचक होने वाले हैं।

Advertisement

देखना होगा, कि अवसरवादिता जीतती है और अहंकार पराजित होता है या फिर इसके विपरीत अवसरवादिता हारती है और अहंकार का घड़ा अभी भरा नहीं है। yogi adityanathइस घोर ‘जातिवाद’ के मक्कडजाल में दोनों ही परिस्थितियों में जनता के हाथ शायद ही कुछ लगे, 5% Anti-incumbency फ़ैक्टर भी ज़रूर रहेगा। आप क्या कहते हैं ?

Advertisement

2014 लोकसभा व 2017 विधान सभा चुनाव में पार्टीवार प्राप्त वोट :
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र: :
लोकसभा चुनाव 2014:—
भाजपा : 5,39,127
विपक्ष : 4,48,475 ( सपा : 2,26,344, बसपा : 1,76,412, कांग्रेस : 45,719)
विधानसभा चुनाव 2017:—
संसदीय सीट गोरखपुर की सभी पांचों सीटें (गोरखपुर ग्रामीण, गोरखपुर शहर, कैंपियरगंज, पिपराइच, सहजनवां)
भाजपा : 4,52,495
विपक्ष : 5,25,126 (सपा और कांग्रेस : 3,26,315 बसपा : 1,98,811)

Advertisement

फूलपुर संसदीय क्षेत्र: :
लोकसभा चुनाव 2014:—
भाजपा : 5,03,564
विपक्ष : 4,17,093 (सपा : 1,95,256 बसपा : 1,63,710 कांग्रेस : 58,127)
विधानसभा चुनाव 2017:—
संसदीय सीट फूलपुर की सभी पांचों सीटें (फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, इलाहाबाद (उत्तरी), इलाहाबाद (पश्चिमी)
भाजपा : 4,28,974
विपक्ष : 5,23,616 (सपा और कांग्रेस : 2,98,980 बसपा : 2,24,636 )

(रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)