किसान आंदोलन : असली किसान कौन?

इस देश का असली किसान कौन है, जिसकी मदद सरकार को करनी चाहिए? मुझे पहला नाम याद आया, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का।

New Delhi, Mar 15 : कल मैने महाराष्ट्र के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में कुछ लिखा था। आज सुबह से फेसबुक पर कई पोस्ट देखे। प्रदर्शनकारियों को किसान कहे जाने पर बहुत से लोगो को एतराज़ है।
मैने गौर किया तो लगा कि बात ठीक है। जो लोग डेढ़ सौ किलोमीटर पैदल चल सकते हैं, वे खाली पेट नहीं होंगे। कुछ ना कुछ तो ज़रूर खाया होगा। उपर से उनके पास लाल झंडा भी है। फिर भला ये लोग किसान कैसे हो सकते हैं?

Advertisement

फिर इस देश का असली किसान कौन है, जिसकी मदद सरकार को करनी चाहिए? मुझे पहला नाम याद आया, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का। nitin gadkariदिल्ली के लुटियंस जोन के बंगले में सब्जियां और फूल उगाते हैं और उन्हे स्व-मूत्र से सींचते हैं। गडकरी जी ने कोई तीन साल पहले मीडिया को विस्तार से बताया था कि मूत्र से सिंचाई से पौधे डेढ़ गुना तेज़ी से बढ़ते हैं। अब आप तय कर लीजिये कि पानी का रोना रोने वाले किसान चाहिए या फिर गडकरी जी की तरह वैज्ञानिक सोच रखने वाले स्वावलंबी किसान?

Advertisement

लेकिन गडकरी जी खुद को किसान नहीं मानते हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक उन्होने कोई लोन भी नहीं लिया जिसे माफ करके सरकार `एक सच्चे किसान’ किसान की मदद कर सके। हां मोदीजी चाहे तो उन्हे लघु सिंचाई मंत्री ज़रूर बना सकते हैं।Maharashtra
सरकार अगर वाकई किसी सच्चे Farmer की मदद करना चाहती है तो उसे मुकेश अंबानी की तरफ देखना चाहिए। आज सुबह मैं उनके घर के बाहर से गुजरा। एंटिला पर उगी वनस्पतियां देखियेगा तो समझ में आ जाएगा कि खेती-किसानी क्या होती है।

Advertisement

यह तस्वीर गूगल से निकाली गई है, इसलिए हो सकता है आपको अंबानी निवास की हरियाली ठीक से दिखाई ना दे। पास से गुजरेंगे तो देखकर धन्य हो जाएंगे। बेजान पत्थरों से बने किलेनुमा घर की दीवारों पर सिर से पांव तक हरियाली ही हरियाली छाई है।Farmers protest21
मुकेश भाई पर कर्जा भी बहुत है। सरकार को सच्चे किसानों की चिंता हमेशा से रही है। इसलिए उम्मीद करता हूं कि मुकेश भाई का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

(वरिष्ठ पत्रकार राकेश कायस्थ के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)