मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, घर से भागते समय प्रेमी का नाम पता चला, तो शॉक्ड रह गई प्रेमिका

प्रेमिका ने बताया कि दोनों की पहचान एक मिस्ड कॉल से हुई थी, इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी, फिर दोनों गांव में मिले।

New Delhi, Jun 19 : यूपी पुलिस ने गोरखपुर में 14 जून को घर से भागकर चेन्नई जा रहे एक प्रेमी युगल को पकड़ा है। ये मामला तब और सनसनीखेज बन गया, जब पुलिस ने लड़के की तलाशी ली, उसके पास से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर लड़के का नाम पढकर प्रेमिका हैरान रह गई। लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया, कि उसे गलत नाम बताकर झांसा देकर उसे फंसाया है। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

गोरखपुर का है मामला
आपको बता दें कि ये मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाऩा क्षेत्र इलाके का है। पुलिस के अनुसार प्रेमी युवक की पहचान तरकुलहा गांव के रहने वाले अमीन उल हक (उम्र- 22 साल) के रुप में हुई है। युवक ने पिपराइच की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्यार में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे चेन्नई ले जा रहा था।

Advertisement

कुछ दिन पहले ही लौटा था गांव
आरोपी युवक से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वो चेन्नई में काम करता है, जिससे उसका गुजारा हो जाता है। कुछ दिन पहले ही वो अपने गांव लौटा था, वो लड़की के संपर्क में था, दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिये घंटों बातें होती थी। इसी वजह से वो उसे अपने साथ ही चेन्नई ले जा रहा था, फिर दोनों के शादी करने का प्लान था।

Advertisement

पुलिस ने दोनों को पकड़ा
चौकी प्रभारी पी के सिंह ने जानकारी दी कि रात को गश्त के दौरान उनकी नजर इस प्रेमी कपल पर पड़ी, तो उन्होने उनसे पूछ लिया, UP Policeकि कहां जा रहे हो, तो लड़के ने बताया कि युवती उसकी बहन है और उसे इलाज के लिये चेन्नई ले जा रहा है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से आधार कार्ड निकला, जिसमें उसका नाम अलग था।

लड़की ने कर दी चप्पलों से पिटाई
जब पुलिस ने युवक के सामान से आधार कार्ड निकाला, उसमें युवक का नाम अमीन उल हक पुत्र अफलातून था, जब लड़की को मालूम हुआ कि लड़का उसे धोखा दे रहा था, तो उसने चप्पलों से उसकी पिटाई शुरु कर दी। युवती अब तक लड़के को सोनू विश्वकर्मा ही समझती थी। लड़की ने कहा कि उसने धोखे से उसके साथ सबकुछ कर लिया। वो उस पर भरोसा कर रही थी, लेकिन वो धोखेबाज निकला ।

बलात्कार का केस दर्ज करवाया
लड़की को जब उसके प्रेमी के बारे में असलियत पता चली, तो वो रोने लगी। लड़की ने कहा कि वो आतंकवादी भी हो सकता है। UP-Police-3उसके बाद लड़की ने पुलिस थाने जाकर उसके खिलाफ लिखित शिकायत दी और झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

मिस्ड कॉल से हुआ प्यार
लड़की ने बताया कि दोनों की पहचान एक मिस्ड कॉल से हुई थी, इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी, फिर दोनों गांव में मिले। तभी दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन उसे प्रेमी की असलियत नहीं मालूम थी, अगर पुलिस ने नहीं बचाया होता, तो चेन्नई ले जाकर ये मेरे साथ गलत काम भी कर सकता था। एएसपी शलभ माथुर ने कहा कि युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि लड़की को आशा ज्योति केन्द्र में रखा गया है।