बाबा राम रहीम दोषी करार, जानिए आखिर कैसे एक बाबा ने मचाया ‘भूचाल’ !

बाबा राम रहीम को आखिरकार पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है। एक बाबा ने कैसे देश की सियासत से लेकर सड़कों पर भूचाल मचा दिया। सब जानिए

New Delhi, Aug 25 : बाबाओं की रवायत यूं तो हिंदुस्तान में काफी वक्त से चली आ रही है। लेकिन ये बाबा जरा खास हैं। एक बाबा की वजह से देश के दो राज्यों की सांसे थम गई। जगह जगह लोगों का जमावड़ा, 400 गाड़ियों के साथ बाबा के काफिले का कोर्ट तक पहुंचना, अकेले पंचकूला में लाखों अनुयायियों का जुटना और भी बहुत कुछ। ये कहानी भी किसी फिल्मी किरदार की तरह लगती है। एक बाबा जो कि लोगों के लिए भगवान का रूप बने हैं। कहा जाता है कि ना जाने कितने ही परिवारों को बाबा राम रहीम ने नशे की लत से मुक्ति दिलाई है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया कि सियासत समेत सड़कों पर भी भूचाल मच गया।

Advertisement

शायद ऐसा नजारा देश ने पहली बार देखा होगा कि एक बाबा की वजह से दो राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया। कभी जिस बाबा के आगे बड़े बड़े सियासतदान घुटने टेकते नजर आते थे, आज वो बाबा कोर्ट तक पहुंच गया और बकायदा कोर्ट ने उस बाबा को दोषी करार दिया। रामं रहीम पर सजा का फैसला 28 अगस्त को होगा। इस दिन पता चलेगा कि बाबा को कितनी सजा मिलेगी। ये सब हुआ है यौन शोषण के केस की वजह से। ‘डेरा सच्चा सौदा’ के संस्थापक राम रहीम सिंह के कारनामों पर जब आप एक नजर डालेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आरोप है कि बाबा ना केवल गैरकानूनी कामों डूबे रहे, बल्कि उन पर बलात्कार जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं।

Advertisement

राम रहीम पर उन्हीं के आश्रम की रहने वाली महिला अनुयायियों ने बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि इस आश्रम में कई बार महिलाएं गुम हो जाती थी। लोग अपने परिवार की महिलाओं को ढूंढने आश्रम में आते थे, तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। स्वर्ग जैसी आलीशान जिंदगी जीते थे राम रहीम, लेकिन कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाए। कोर्ट के फैसले की अब हर तरफ तारीफ की जा रही है। इसके साथ ही जगह जगह जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बकायदा सेना के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अब आपको एक के बाद बाबा से जुड़े विवादों के बारे में बताते हैं। बाबा पर कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की हत्या का आरोप है।

Advertisement

बाबा पर पत्रकार छत्रपति पर हमला करवाकर हत्या करवाने का आरोप है। बाबा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिखों पर गोली चलवाने का भी आरोप है। बाबा पर बच्चे की मौत को लेकर पत्रकारों से विवाद करने का भी आरोप है। खास बात ये भी है कि बाबा पर डेरा सच्चा सौदा के कई साधुओं को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। अभी तो सिर्फ एक केस में बाबा राम रहीम दोषी करार दिए गए हैं। आगे भी कई केस की फाइल खुलनी है। यानी बाबा की कहानी के दुखद अंत का अभी सिर्फ ट्रेलर है। लग रहा है कि पूरी पिक्चर अभी बाकी है। कुल मिलाकर बाबा की डर्टी पिक्चर का द एंड होने वाला है।