क्या होगा जब आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 250 रूपये देने पड़ेंगे

पेट्रोल के दाम 1 या दो रूपये बढ़ने से आप परेशान हो जाते हैं, लेकिन सोचिए अगर आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 250 रूपये देने पड़ें तो क्या होगा।

New Delhi, Nov 16: पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने पर हम सभी हंगामा करने लगते हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत पेट्रोलियम कंपनियां तय करती है। सरकारी नियंत्रण से बाहर हैं ये पदार्थ, कीमत में एक या दो रूपये की बढ़त होने पर ही जनता हंगामा करने लगती है. सियासी लोग सरकार को घेरने लगते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 250 रूपये हो जाए तो क्या होगा। आप ये सोच भी नहीं सकते हैं, लेकिन जो हालात वैश्विक स्तर पर बन रहे हैं, खास तौर पर सउदी अरब और ईरान के बीच के तनाव के कारण युद्ध के हालात बनते जा रहे हैं। ऐसे में अगर इन दोनों देशों के बीच जंग होती है तो पेट्रोल की कीमत यहां तक पहुंच सकती है। अब अंदाजा लगा कर देखिए कि ऐसा होने पर महंगाई कितनी बढ़ जाएगी।

Advertisement

पूरी दुनिया का ध्यान अमेरिका और उत्तर कोरिया पर लगा हुआ है, लेकिन कोई सउदी अरब और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को नहीं देख रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव हमेशा से रहा है, अगर इन दोनों के बीच जंग होती है तो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान छूने लगेगी। एक रिपोर्ट का आंकलन है कि अगर दोनों के बीच युद्ध होता है तो इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगी। अगर ऐसा हो गया तो भारत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 250 रूपये तक जा सकती है। फिलहाल सऊदी अरब और ईरान के बीच बढ़े हुए तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम ना केवल बढ़ रहे हैं बल्कि ढाई साल के उच्च स्तर तक पहुंच गए हैं।

Advertisement

हालांकि ये सोचना अतिश्योक्ति है, ये एक आंकलन भर है कि अगर सउदी अरब और ईरान के बीच जंग होती है तो क्या होगा। जानकारों का कहना है कि जंग होने के बाद भी कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। इसका कारण ये है कि अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक अमेरिका भी क्रूड का एकसपोर्ट करने लगा है। वहीं चीन समेत दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल की मांग में कोई बदलाव नहीं आया है। इस से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कच्चे तेल की कीमत सउदी अरब और ईरान के तनाव के बाद भी नियंत्रण से बाहर नहीं जाएंगी। इसके अलावा दुनिया के कई देश अब प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों पर ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement

अब आपको बताते हैं कि सउदी अरब और ईरान के बीच जंग के हालात में तेल के दाम कैसे बढ़ेंगे। कच्चे तेल के बाजार में सउदी अरब की हिस्सेदारी 20 फीसदी के करीब है। अगर ईरान के साथ जंग होती है तो कच्चे तेल की सप्लाई रुक हो जाएगी और तेल के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसा होने पर भारत में एक लीटर पेट्रोल के लिए 250 रूपये देने पड़ेंगे, जिस से महंगाई कंट्रोल से बाहर हो जाएगी। आम आदमी के साथ साथ सरकार का भी बजट गड़बड़ हो जाएगा। बता दें कि ईरान और सउदी अरब में हमेशा तनाव रहता है। दोनों तेल और धर्म को लेकर अक्सर अपना दबदबा कायम करने की फिराक में रहते हैं। कुल मिलाकर ये एक सोच है, और जिस तरह से वैश्विक हालात हैं उस में कोई भी देश जंग का खतरा मोल नहीं ले सकता है।