अरुण जेटली बोले गुजरात बीजेपी के लिए बहुत अहम है, कारण भी जानिए

अरुण जेटली ने हिंदुत्व को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की हवा निकाल देगा। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम है।

New Delhi, Dec 03: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, गुजरात चुनाव को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी, उन्होंने जो भी कहा वो कांग्रेस के लिए विचार का विषय हो सकता है। हिंदुत्व का जो कार्ड कांग्रेस गुजरात में खेल रही है उस पर जेटली का बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से प्रो हिंदुत्व पार्टी रही है। ऐसे में गुजरात की जनता किसी क्लोन पर भरोसा क्यों करेगी। यहां पर जेटली ने साफ कर दिया कि हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को हराना कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण क्यों हैं।

Advertisement

सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि ये चुनाव बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसका कारण ये है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो दशकों से यहां के लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि गुजरात बीजेपी के लिए बहुत मायने रखता है। हम पिछले 22 साल से यहां के लोगों की सेवा कर रहे हैं। 80 के दौर में यहां राजनीति में बड़े पैमाने पर सामाजिक ध्रुवीकरण किया गया था। इस से काफी हद तक छुटकारा पा लिया गया है। बीजेपी ने लगातार समाज को एक करने की कोशिश की है, हम गुजरात को लगातार विकास के पथ पर आगे ले जाने की कोशश कर रहे हैं। जेटली ने इसी के साथ गुजरात और बीजेपी के कनेक्शन के बारे में भी बात की।

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से पहले 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी। 10 साल तक बिना नेतृत्व वाली सरकार ने देश पर राज किया। जेटली ने कहा कि इतनी भ्रष्ट सरकार उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। जेटली ने मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उस दौरान कहा जाता था कि प्रधानमंत्री दफ्तर में तो हैं लेकिन सत्ता में नहीं हैं। क्योंकि सत्ता का केंद्र 10 जनपथ हुआ करता था, परदे के पीछे से सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं। पता ही नहीं चलता था कि सरकार के मुखिया मनमोहन सिंह हैं भी या नहीं। कुल मिलाकर जेटली ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने खास तौर पर हिंदुत्व को लेकर जो बात कही उसके कई मायने हैं।

Advertisement

गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण के तहत 9 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को किया जाएगा। 18 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी के गढ़ में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी हिंदुत्व का कार्ड खेल रहे हैं। राहुल गांधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। वो खुद क शिवभक्त बता रहे हैं। लेकिन साथ ही कांग्रेस गलतियां भी करती जा रही है। सोमनाथ मंदिर विवाद के बाद कांग्रेस ने अमित शाह को जैन बता दिया जबकि वो वैष्णव हैं। धर्म और हिंदुत्व के मैदान में कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। बेहतर होता कि कांग्रेस मुद्दों के आधार पर ही बीजेपी को घेरने की कोशिश करती।