राहुल गांधी का नया ‘दुश्मन’, अकबर रोड टू अमेठी, हर किले पर करेगा हमला

कांग्रेस और राहुल गांधी ने अपना नया दुश्मन बना लिया है, जो गांधी परिवार के हर किले पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। उस ने इसका एलान भी कर दिया है।

New Delhi, Dec 11: कांग्रेस की पुरानी परंपरा को एक ड्रामे के जरिए लोकतांत्रिक साबित करने की जो कोशिशें हो रही हैं उसके खिलाफ एक शख्स ने आवाज उठाई है, ये शख्स राहुल गांधी का नया दुश्मन बन कर उभरा है। कांग्रेस में गांधी परिवार के राज को खत्म करने की सौगंध के साथ ये शख्स अब गांधी परिवार के हर किले पर हमला करने वाला है। इसका नाम है शहजाद पूनावाला, जिन्होंने राहुल की ताजपशी के खिलाफ आवाज उठाई और सजा के तौर पर उनको पार्टी से बेदखल कर दिया गया. सगे भाई ने भी परिवार से वफादारी निभाने के चक्कर में अपने सारे संबंध शहजाद से तोड़ लिए। सवाल ये है कि शहजाद ऐसा क्या करने वाले हैं जो कांग्रेस को परेशानी में डाल सकता है।

Advertisement

शहजाद ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के पहले असंवैधानिक अध्यक्ष राहुल के खिलाफ वो जंग की शुरूआत करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो राहुल की ताजपोशी वाले दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाए। एक वीडियो पोस्ट करके शहजाद ने ये तमाम बातें कहीं हैं। बता दें कि राहुल की ताजपोशी का 11 दिसंबर को ही कर दिया गया है।  अध्यक्ष पद के लिए राहुल के अलावा किसी और नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। 11 दिसंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल की ताजपोशी का एलान 11 दिसंबर को ही किया जा सकता है, जो आखिरकार सही साबित हुआ, कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं राहुल।

Advertisement

राहुल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहजाद ने लिखा है कि वो वंशवाद मुक्त कांग्रेस के लिए अभियान शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वो अकबर रोड टू अमेठी तक गांधी परिवार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वो राहुल को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए हर संभव तरीका अपनाएंगे, इसके लिए कानूनी तरीकों का भी इस्तेमाल करेंगे। कार्यकर्ताओं से शहजाद ने कहा कि वो राहुल की ताजपोशी के दिन काला कपड़ा धारण करें, अपनी डीपी पर काली फोटो लगाएं, शहजाद ने राहुल की ताजपोशी को औरंगजेब राज करार देते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लोकमान्य तिलक की पार्टी पर एक परिवार ने कब्जा कर लिया है। अब कांग्रेस में औरंगजेब का राज शुरू हो गया है। ये पार्टी के लिए ठीक नहीं है।

Advertisement

इसी के साथ शहजाद पूनावाला ने बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के एक ट्वीट का हवाला दे कर कांग्रेस पर हमला किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि वो गुजरात चुनाव में सांप्रदायिकता का माहौल ना बनाएं, इस पर शहजाद ने कहा कि कांग्रेस सिन्हा के ट्वीट पर खुश हो सकती है लेकिन जब मैंने राहुल गांधी और वंशवाद के खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे बीजेपी का एजेंट कहा गया, क्या शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस का दोस्त कहा जा सकता है। कुल मिलाकर शहजाद पूनावाला लगातार कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं। उनके तेवरों से साफ है कि वो आसानी से शांत नहीं होने वाले हैं। वो अपनी लड़ाई को आगे ले कर जाएंगे। वो इस में कितना कामयाब हो पाते हैं ये तो भविष्य बताएगा।