Video: हिंदुस्तान के हिमवीर, माइनस 50 डिग्री में पाकिस्तान के लिए ये ‘खेल’ ही काफी है

हिंदुस्तान की सेना को ताकतवर क्यों कहा जाता है ? क्योंकि ये परिस्थिति में जीना जानते हैं। पाकिस्तान को खौफजदा करने कि लिए ये नजारा काफी है।  

New Delhi, Dec 28: देश के जवान, जो अपनी जान की बाजी लगाकर हिंदुस्तान की रक्षा में खुद को कुर्बान करने का माद्दा रखते हैं। चाहे वो झुलसा देने वाली गर्मी हो, या फिर हाड़ कंपा देने वाली ठंड ही क्यों ना हो, हर जगह देश के जवानों ने अतुल्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। इस बीच ITBP के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। समुद्र तल से 16 हजार फीट की ऊंचाई, हिमालय.. जहां इंसान तो छोड़िए जानवरों का भी नामों निशां नहीं मिलता। इस माइनस 50 डिग्री तापमान में भी देश की सीमाओं पर डटे ये जवान बेहद खुश हैं। पड़ोसी मुल्क की तरफ से होने वाली हर गतिविधि का जवाब ये जवान देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ITBP के ये जवान बॉलीवॉल खेल रहे हैं।

Advertisement

हड्डियां गला देने वाली ठंड में भी ये जवान खुश हैं और अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। ये वीडियो दिखाने का मकसद ये है कि जब पूरा देश और खास तौर से उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, जरा सोचिए माइनस 50 डिग्री में रहने वाले ये जवान भी इंसान ही हैं। इस वीडियो के अलावा भी कुछ तस्वीरें ITBP के ऑफिशियल पेज पर अपलोड की गई हैं। इन तस्वीरों दिख रहा है कि समुद्री तल से 18 हज़ार फीट ऊपर कड़ाके की सर्दी में ये जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। इस वक्त सियाचिन में तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच जाता है। सियाचिन में भारतीय सेना का बेस कैंप है। इसके अलावा सबसे दूर जो चौकी है, उसका नाम इंद्रा कॉल है।

Advertisement

सैनिकों को उस चौकी तक पैदल जाने में करीब 20 से 22 दिन का वक्त लग जाता है। इस बीच अचानक बदले मौसम से पूरे उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़  रही है। जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी में सबसे बड़ी समस्या एवलॉन्च यानी हिमस्खलन की होती है। कुछ दिनों पहले गुरेज सेक्टर में एवलॉन्च की वजह से 5 जवान गायब हो गए थे। बाद में 3 जवानों के शव बरामद किए गए थे। 2017 की शुरुआत में भी गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन हुआ था। इस वजह से 15 जवान शहीद हो गए थे। इस बीच आईटीबीपी का ये वीडियो साबित कर रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन देश की रक्षा के लिए ये जवान तैनात हैं और तैनात रहेंगे।

Advertisement

पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों के लिए बर्फबारी में घुसपैठ करना आसान होता है, लेकिन इस इरादे पर भारतीय सेना के जवानों ने पानी फेर दिया था। भारतीय सेना के जवानों ने एक एक तर आतंकियों को खात्मा किया और मुस्तैदी से सामना किया। ये जवान जो बार बार हुंकार भर रहे हैं कि हिंदुस्तान पर बुरी नजर गढ़ाने वालों का हश्र बेहद बुरा होगा। आईटीबीपी के जवानों का ये वीडियो आईटबीपी के ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया है। अब आप भी ये वीडियो देखिए क्योंकि ये बेहद खास है। देश के वीर जवानों के हौसले को सलाम करें याद रखें कि अगर आप चैन से घर में सो पा रहे हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह ये वीर जवान भी हैं।

Advertisement