लालू केस-अदालती फैसलों पर भी नेताओें के बयानों में राजनीतिक सुविधा सर्वोपरि

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने लीक से हट कर तब भी यही कहा था कि लालू यादव को सजा का मतलब यह नहीं कि देश से भ्रष्टाचार का खात्मा हो जाएगा।

New Delhi, Jan 07: सन् 2013 में पहली बार सजा पाने के बाद लालू प्रसाद ने न्यायाधीश से गुहार की थी कि ‘हुजूर, जेल में हमारी जान को खतरा हो सकता है।जेल में सब रहता हैं माओवादी भी। आप भगवान के समान हैं।आपके फैसले से कोई शिकायत नहीं है।हम उसका अनादर नहीं करते।’ याद रहे कि रांची सी.बी.आई. के विशेष न्यायाधीश पी.एन.सिंह  ने चाइबासा कोषागार से 37 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध निकासी के 17 साल पुराने केस में लालूयादव और डा.जगन्नाथ मिश्र सहित 45 आरोपितों को सजा दी थी। तब लालूप्रसाद को पांच साल की जेल की सजा और 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। अदालत के निर्णय पर लालूप्रसाद के वकील ने तब कहा था कि ‘हमारे मुवक्किल को यह आशंका थी कि जदयू सरकार के एक मंत्री से रिश्तेदारी होने के कारण सी.बी.आई. के न्यायाधीश लालूप्रसाद के प्रति पूर्वाग्रह के शिकार हैं।’

Advertisement

उस केस में लालू यादव को बाद में रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी थी।फिर भी वे तब दो माह तक जेल में रहे।दो माह तक रांची जेल में वे ‘ठीक- ठाक’ ही ढंग से रहे क्योंकि तब झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार थी।पर झारखंड में अब राजनीतिक स्थिति बदली हुई है और भाजपा की रघुवर सरकार जेल मैनुअल का पालन कर रही है।  सन 2013 में भी लालूयादव को सजा मिलने पर अधिकतर नेताओं ने अपनी राजनीतिक लाइन के अनुसार ही बयान दिए थे।उनके लिए बाकी बातें बेमतलब थीं।अब भी है। पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने तब कहा था कि ‘लालच किसी के भविष्य को बर्बाद कर सकता है।इसके चलते सी.आई.अदालत ने लालूजी को दोषी करार दिया।उन्हें जेल भी जाना पड़ा।’

Advertisement

पूर्व मुख्य मंत्री राबड़ी देवी ने तब कहा था कि ‘राजनीतिक साजिश के शिकार हुए हैं।पर वे हीरो हैं और हीरो बने रहेंगे।’ मौजूदा भाजपा सांसद राम कृपाल यादव उन दिनों राजद के प्रधान महा सचिव थे।उन्होंने तब कहा था कि ‘लालूजी को साजिश के तहत फंसाया गया है।’ मौजूदा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान तब राजनीतिक तौर पर लालूयादव के साथ थे।पासवान ने तब कहा कि हम राजद के साथ हैं।हमारे दुःख में लालूजी ने साथ दिया था और हम उनके दुख में साथ हैं। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने 30 सितंबर 2013 को कहा था कि ‘ इस फैसले से हमें झटका लगा है।लेकिन हम विचलित नहीं हैं।अब पार्टी का हर कार्यकर्ता लालूयादव बन कर लड़ेगा और 2014 के लोक सभा चुनाव में हम 40 की 40 सीटें जीतेंगे।’

Advertisement

बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्र ने तब कहा था कि ‘विशेष अदालत का निर्णय नेताओं और अधिकारियों के लिए सबक है।’ जदयू के तक्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा था कि ‘चारा घोटाले में लालूप्रसाद सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराना न्याय की जीत है।इस न्यायादेश से भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिज्ञों को सीख लेनी चाहिए।’ पर जदयू के तत्कालीन राज्य सभा सदस्य शिवानंद तिवारी ने लीक से हट कर तब भी यही कहा था कि ‘लालू को सजा का मतलब यह नहीं कि देश से भ्रष्टाचार का खात्मा हो जाएगा। आजादी के बाद से ही देश मेंं भ्रष्टाचार रहा है।देश की राजनीति कभी पाक -साफ नहीं रही

(वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)