जानिए किस नेता ने मुसलमानों की राष्ट्रभक्ति पर खड़े किए सवाल

मुसलमानों की राष्‍ट्रभक्ति पर एक नेता ने सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद देश की राजनीति में भूचाल आ सकता है। जानिए क्‍या है पूरा मामला।

New Delhi Jan 15 : हिंदुस्‍तान में सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार हासिल हैं। सभी को बोलने की आजादी है। लोकतांत्रिक दायरे में रहकर कोई भी अपनी बात कह सकता है। लेकिन, किसी धर्म विशेष की राष्‍ट्रभक्ति को लेकर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैं। पर एक नेता ने देश के मुसलमानों की राष्‍ट्रभक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं इस नेता ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान भी दिया है। नेता जी का कहना है कि साल 2024 तक भारत हिंदू राष्‍ट्र बन जाएगा और यहां पर वो ही मुसलमान रह पाएगा जो हिंदुस्‍तान की संस्‍कृति को अपनाएगा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस तरह का बयान किस नेता ने दिया होगा। क्‍या वो आरएसएस का नेता होगा या फिर भारतीय जनता पार्टी का। दरअसल, मुसलमानों को लेकर ये विवादित बयान उत्‍तर प्रदेश के एक विधायक ने दिया है। विधायक जी का नाम सुरेंद्र सिंह है। जो यूपी के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

Advertisement

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह दावा करते हैं कि छह साल बाद यानी 2024 तक हिंदुस्‍तान हिंदू राष्‍ट्र बन जाएगा। मुल्‍क में सिर्फ वो ही मुसलमान रह पाएंगे जो हिन्दुस्तानी संस्कृति को अपनाएंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने मुसलमानों की देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किए। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि देश में बहुत ही कम मुसलमान राष्‍ट्रभक्त हैं। बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ यानी आरएसएस की स्‍थापना के सौ बरस पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भारत हिंदू राष्‍ट्र बन जाएगा। मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनने के बाद जो मुसलमान हमारी संस्कृति को अपनाएगा वो ही यहां पर रह पाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार पुरुष की संज्ञा दी। उनका कहना है कि भगवान की कृपा से हिंदुस्‍तान सुपर पावर बनने जा रहा है। तो देश में बदलाव तो आएंगे ही।

Advertisement

देश को सुपर पावर बनाने के लिए सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व को बधाई भी दी। उनका कहना है कि आने वाले सालों में भारत विश्‍व गुरु बनकर उभरेगा। जिसका राज पूरी दुनिया में चलेगा। मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले बीजेपी विधायक का कहना है कि जो मुसलमान 2024 तक भारतीय की संस्‍कृति को अपनाने के लिए तैयार नहीं है वो दूसरे देशों में शरण लेने के लिए पूरी तरह स्‍वतंत्र हैं। इसके साथ ही बीजेपी के इस विधायक ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर भी वार किया। उनका कहना है कि राहुल गांधी में वो क्षमता ही नहीं है कि वो देश का प्रतिनिधित्‍व कर सकें। देश के प्रतिनिधित्‍व की बात तो दूर की है वो भारतीय विचारधारा का भी प्रतिनिधित्‍व नहीं कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी दो मूल्‍यों के बीच झूल रहे हैं।

Advertisement

उनका पहला मूल्‍य इटेलियन है जबकि दूसरा भारतीय। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वो भारतीय मूल्‍यों का प्रतिनिधित्‍व नहीं कर सकते। इतना ही नहीं उनका कहना है कि राहुल गांधी में इतनी ताकत नहीं है कि वो देश को मजबूत और ताकतवर बना सके। जाहिर है मुसलमानों पर दिए बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है। इससे पहले भी कई नेता मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर चुके हैं। हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर चंद मुसलमान इस्‍लामिक आतंकवाद में लिप्‍त हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हर मुसलमान की देशभक्ति पर सवाल खड़ा किया जाए। भारतीय सेना में ऐसे तमाम मुसलमान जवान बार्डर पर तैनात हैं जो देश की हिफाजत की खातिर हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। इसलिए किसी भी धर्म को राष्‍ट्रभक्ति या फिर देशद्रोह से नहीं जोड़ा जा सकता है।