पीएम मोदी ने कह दी मन की बात, इस बार ‘गोबर’ और ‘कचरे’ का महिमामंडन

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 41वें एपिसोड में गोबर धन योजना और कचरे के बारे में बात की, उन्होंने कहा कि वेस्ट को वेल्थ में बदलने के लिए काम करना होगा।

New Delhi, Feb 25: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश वलों को नए नए विचार दे रहे हैं, उनकी सुन रहे हैं, इस कार्यक्रम के 41वें एपिसोड में भी पीएम मोदी ने कुछ नए विचारों का जिक्र किया, इस बार उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कम करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों को याद किया, साथ ही रोजगार के नए रास्ते खोजने की भी बात की। उन्होंने गोबर और कचरे के महत्व को समझाते हुए कहा कि इनको सिर्फ कचरे के तौर पर देखने के बजाय आय के स्त्रोत के रूप में देखें, इस दौरान मोदी ने गोबर धन योजना के बारे में भी बताया. इस योजना के तहत ग्रामीण भारत के युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा, इस से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि गोबर धन योजना के लिए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इस के जरिए किसान सीधे खरीदारी कर सकेंगे। इसका फायदा ये होगा कि किसानों को गोबर और खेती के कचरे का सही दाम मिल पाएगा। इस योजना के जरिए पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत की नब्ज को पकड़ने की कोशिश की है। गोबर के उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है, लेकिन भारत के किसानों को इसका फायदा नहीं हो पता है, इसके लिए अब सरकार गोबर धन योजना के जरिए किसानों को जोड़े का काम कर रही है। इसी के साथ पीएम मोदी ने क्लीन एनर्जी और ग्रीन जॉब्स के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वेस्ट को वेल्थ में बदलने की दिशा में पहल करने की जरूरत है।

Advertisement

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए कचरा महोत्सव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का ये अनूठा प्रयोग है। इस महोत्सव मं कचरे के उपयोग और स्वच्छता पर ध्यान दिया गया, लोगों को जागरूक किया गया। मोदी ने कहा कि रायपुर के इस प्रयोग से अन्य राज्य और जिले भी सीख सकते हैं। कई जिलों में कचरा महोत्सव भी हुए, इस तरह के नए विचारों का स्वागत करना चाहिए। लोग अब पुराने ढर्रों पर चलने के बजाय अपने लिए नई राहें तलाश कर रहे हैं। रोजगार के नए तरीके खोज रहे हैं, आय के नए स्त्रोत खोजे जा रहे हैं, ये न्यू इंडिया की पहचान है। मोदी ने इस दौरान भारत के वैज्ञानिकों को भी याद किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है, देश में अनेक महान वैज्ञानिकों ने जन्म लिया है। एक तरफ महान गणितज्ञ बौधायन, भास्कर, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट हैं तो वहीं दूसरी तरफ चरक और सुश्रुत ने चिकित्सा के क्षेत्र मं अभूतपूर्व कम किया है।. सर जगदीश चंद्र बोस और हरगोविंद खुराना से लेकर सत्येंद्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिक हमारे देश के गौरव हैं। इन वैज्ञानिकों के कारण ही भारत की मेधा को दुनिया ने प्रणाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महिला शक्ति को भी सलाम किया, उन्होंने कहा कि आज की नारियं किसी से कम नहीं हैं, वो आत्मनिर्भर हैं, समाज को आगे ले जाने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है।