13 जून से पहले भगवान श्रीकृष्ण को चढाएं 4 में से एक चीज, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन में आ रही बाधा खत्म होती है, साथ ही परिवार में सुख और समृद्धि भी आएगी। 

New Delhi, Jun 04 : इन दिनों ज्येष्ठ महीने का अधिक मास चल रहा है, जो 13 जून तक चलेगा, यानी अधिक मास में अभी 09 दिन और बाकी हैं, धर्म ग्रंथों के अनुसार ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रुप से प्रिय है, इसलिये इस महीने को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन में आ रही बाधा खत्म होती है, साथ ही हर सुख मिल सकता है।

Advertisement

किस्मत का मिलेगा साथ
ज्योतिषी के अनुसार अधिक मास में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, अगर इन दिनों में आप भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर लेते हैं, तो फिर आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। Krishnaअगर आपकी भी कोई इच्छा अधूरी है, आप चाहते हैं कि वो जल्द पूरी हो, तो फिर 13 जून से पहले भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें चढाएं, आइये आपको बताते हैं कि भगवान कृष्ण को क्या-क्या चढाना है।

Advertisement

मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है। अधिक मास में कृष्ण के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट चढाएं, ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहेगी। peacoco-featherआपके जीवन में आने वाली परेशानी और बाधा खत्म होगी। साथ ही आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Advertisement

तुलसी की माला
भगवान कृष्ण की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल विशेष रुप से किया जाता है, भगवान के मंत्रों का जाप करते समय तुलसी के माला का इस्तेमाल करें, Tulsiसाथ ही भगवान को तुलसी की माला भेंट भी करें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण आप पर काफी खुश होंगे।

बांसुरी
बांसुरी को भगवान कृष्ण के स्वरुप से जुड़ा हुआ माना जाता है, हर चित्र या मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में आपको बांसुरी दिखाई देगी। अधिक मास में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करने से आपकी धन संबंधी समस्याओं का अंत हो सकता है, इसलिये ऐसा जरुर करें, ताकि आप आर्थिक समस्याओं से बचे रहें।

रेशमी पीले वस्त्र
श्रीकृष्ण को पीतांबरधारी भी कहा जाता है, यानी पीले वस्त्र धारण करने वाला, 13 जून से पहले भगवान श्रीकृष्ण को रेशमी पीले वस्त्र अर्पित करें, yellow-rumalइससे आप पर भगवान की कृपा सदा बनी रहेगी। जिससे आप और आपका परिवार हमेशा खुशहाल रहेगा।