बोरी में हाथ पैर बंधी हुई मिली थी महिला की लाश, हत्या की वजह सुन पुलिस भी हैरान

महिला के हाथ में संजय गुदा हुई था, इसी से पुलिस ने उसकी पहचान करवाई। महिला की पहचान हो जाने के बाद उसके घर का पता और दूसरी चीजें आसानी से मिल गई।

New Delhi, Jun 07 : महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात लाश मिली थी, जब पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल मृतका एक वेश्या थी, वो कस्टमर से शारीरिक संबंध बनाने के बदले पैसे मांग रही थी, जबकि ग्राहक उसे कम पैसे दे रहा था, इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। कस्टमर ने महिला की हत्या कर दी और लाश की बोरी में डालकर नदी किनारे फेंक दिया।

Advertisement

अज्ञात लाश मिली थी
पुणे स्थित डेक्कन पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक महिला की नदी किनारे बोरी में सड़ी हुई अवस्था में लाश मिली थी, स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, dead-bodyइस अज्ञात लाश के मामले को सुलझा पाना महाराष्ट्र पुलिस के लिये आसान नहीं था, लेकिन पुलिस ने इस केस को ना सिर्फ सुलझाया, बल्कि दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Advertisement

हाथ पर लिखे नाम से सुलझी गुत्थी
पुलिस को महिला की लाश सड़ी हुई अवस्था में मिली थी, पुलिस ने मृतका की शिनाख्त करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो रही थी, DEad Body11महिला के हाथ में संजय गुदा हुई था, इसी से पुलिस ने उसकी पहचान करवाई। महिला की पहचान हो जाने के बाद उसके घर का पता और दूसरी चीजें आसानी से मिल गई, फिर धीरे-धीरे केस सुलझता चला गया।

Advertisement

कॉल डिटेल ने भी की मदद
महिला जो फोन नंबर इस्तेमाल करती थी, उसके कॉल डिटेल को खंगाला गया, तो उसमें भी कई चीजें सामने आई, mobile-internet-userपुलिस ने जब गहनता से एक-एक कॉल डिटेल की जानकारी निकाली तो कई चीजें संदिग्ध मिली। इन्हीं में से आरोपियों के नंबर भी पुलिस को मिले, जिससे पुलिस उन तक पहुंच गई और केस पूरा सुलझ गया।

भागने के फिराक में थे आरोपी
पिछले 4 साल से दोनों आरोपी महिला को जानते थे, जब भी उन्हें शारीरिक संबंध के लिये लड़की चाहिये होती थी, दोनों इसी महिला से संपर्क करते थे। arrestedहत्या वाले दिन भी दोनों महिला से पुणे के एफटीआईआई के पास एक पुरानी चॉल में मिले, महिला उस दिन भी आरोपियों को लड़की का इंतजाम करके देने वाली थी। लेकिन महिला ने पैसे ज्यादा मांग लिये, जिससे दोनों मोल भाव करने लगे, महिला लड़की कम दाम में भेजने से मना कर रही थी, लेकिन दोनों आरोपी भाव कम करने के लिये दबाव बना रहे थे।

आरोपियों ने गला दबाकर की महिला की हत्या
महिला ने जब लड़की भेजने से मना कर दिया, तो दोनों आरोपी गुस्से में आ गये, दोनों ने मौके पर ही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी, dead body2फिर उसके हाथ पैर बांधकर बोरी में डाल दिया और नदी किनारे ले जाकर फेंक दिया। दोनों आरोपी मूल रुप से यूपी के रहने वाले हैं, काम के सिलसिले में दोनों पुणे में रह रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद दोनों यूपी भागने के फिराक में थे।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
हत्या के बाद से ही दोनों काफी सजग थे, वो भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुणे क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी सैदाब हमीद खान (23 साल) और आबीद इमरान खान (22 साल ) का है। इस मामले में मीरा उर्फ सीमा संजय वाघचौरे की बेरहमी से दोनों ने हत्या कर दी।