रणवीर-दीपिका के शादी की तारीख पक्की, मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रणवीर और दीपिका भी विराट-अनुष्का की तरह ही शादी की थीम पर एक विज्ञापन जल्द ही शूट करने वाली हैं।

New Delhi, Jun 22 : बॉलीवुड के एक और कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं, पिछले कुछ दिनों से दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबर सुर्खियों में है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के शादी की तारीफ पक्की हो चुकी है। आपको बता दें कि दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं, दो-तीन दिन पहले ही दीपिका ने रणवीर सिंह की तस्वीर पर मेरा लिखकर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल किया है।

Advertisement

नवंबर में शादी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण-भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। दोनों के परिवार वाले राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। हालांकि ये तय माना जा रहा है कि विराट-अनुष्का की तरह ही रणवीर-दीपिका भी मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।

Advertisement

लंदन में शादी की शॉपिंग
इसी साल के शुरुआत में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका ने लंदन में एक बंगला खरीदा है, इसके बाद मार्च में एक लीडिंग मनोरंजन वेबसाइट ने दावा किया कि पीकू रणवीर सिंह के मम्मी-डैडी के साथ लंदन गई थी, जहां तीनों ने मिलकर शादी की शॉपिंग साथ में की थी।

Advertisement

दीपिका के पास फिल्म नहीं
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भले स्टार एक्ट्रेस माना जाता हो, उन्हें सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस कहा जाता है, लेकिन फिलहाल उनके पास सिर्फ एक ही फिल्म है, उसकी भी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टाल दी गई है। यानी इन दिनों मस्तानी के पास टाइम ही टाइम है। दूसरी ओर रणवीर इन दिनों हैदराबाद में फिल्म सिम्हा की शूटिंग कर रहे हैं।

श्रीलंका में ‘रोका’
कुछ दिन पहले बॉलीवुड की मस्तानी अपनी मां के साथ मुंबई के एक ज्वेलरी शॉप में देखी गई थी। तभी से रणवीर-दीपिका की शादी की चर्चा तेज हो गई है। दीपिका के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों दोनों श्रीलंका गये थे, जहां पर एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों का रोका भी हो गया। उस समय दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद थे।

शादी की थीम पर विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका भी विराट-अनुष्का की तरह ही शादी की थीम पर एक विज्ञापन जल्द ही शूट करने वाली हैं, जिस कंपनी के लिये विरुष्का को ये विज्ञापन किया था, उसी ब्रांड का प्रचार करते हुए दीपिका-रणवीर भी नजर आ सकते हैं।

दोनों ने साध रखी है चुप्पी
वैसे Deepika और रणवीर की शादी की चर्चा भले जोरों पर हो, लेकिन दोनों स्टार्स के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। दोनों ना तो शादी से जुड़ी खबरों की पुष्टि कर रहे हैं और ना ही खंडन। इससे कयासों का दौर जारी है। हालांकि मीडिया का दावा है कि दोनों इसी साल के आखिर में सात फेरे लेंगे।