रेड डालने की तैयारी में थे ‘CBI अधिकारी’ और पहुंच गई पुलिस, सच्चाई जान पैरों तले खिसक गई जमीन

यूपी पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना विशाल दूबे है, जो CBI में काम करना चाहता था, लेकिन परीक्षा पास ना कर पाने की वजह से इससे वंचित रह गया।

New Delhi, Jun 24 : बॉलीवुड फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज कर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों के पास से पुलिस ने CBI के फर्जी लेटरहेड्स, सील और आईडी कार्ड्स भी बरामद किये हैं। इन चीजों का इस्तेमाल ये जालसाज रेड के समय करते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये चारों युवक बेरोजगार हैं, फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

रेड डालने की थी तैयारी
गाजियाबाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को तब गिरफ्तार किया, जब वो एक और नई वारदात करने जा रहे हैं, पुलिस के अनुसार वो लोनी इलाके में रेड डालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ गये। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

सीबीआई में काम करना चाहता था सरगना
यूपी पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना विशाल दूबे है, जो CBI में काम करना चाहता था, लेकिन परीक्षा पास ना कर पाने की वजह से इससे वंचित रह गया। फिर उसने फर्जी सीबीआई गिरोह बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरु किया। पुलिस को विशाल ने बताया कि उसे ये आइडिया फिल्म स्पेशल-26 देखने के बाद आया था।

Advertisement

सीबीआई अधिकारी की तरह व्यवहार करते थे
गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा के अनुसार चारों पिछले दो महीनों से लोगों के घर और दूसरे ठिकानों पर सीबीआई अधिकारी बनकर रेड डाल रहे थे। उनका पहनावा भी ऐसा होता था, जैसे अधिकारी लगे। वो खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहनते थे, फिर आपस में इस तरह बात करते थे, जैसे लोग उन्हें देखकर सीबीआई अधिकारी मानने लगते थे। रेड मारने के लिये वो एसयूवी कार किराये पर लेते थे।

24 लोगों को बनाया शिकार
पुलिस पूछताछ में मुख्य सरगना विशाल दूबे ने बताया कि उसने अब तक 24 लोगों को अपना शिकार बनाया है, छापेमारी के दौरान उन्हें अच्छा खासा पैसा और दूसरी चीजें मिल जाती थी। वो बिना रोक-टोक अपने मकसद में सफल हो रहे थे, इसी वजह से एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे थे।

इंदिरापुरम से गिरफ्तार
आरोपियों को गाजियाबाद के इंदिरापुरम की सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में विशाल के अलावा उनका चचेरा भाई विवेक दूबे और उसके दो दोस्त राहुल शर्मा और संदीप कुमार हैं। arrestedविशाल और विवेक मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं, जबकि उनके दो दोस्त गाजियाबाद के हैं।

2013 में आई थी फिल्म
आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 साल 2013 में आई थी, इस फिल्म में वो नकली सीबीआई अधिकारी की टीम बनाते हैं, ये टीम लोगों के यहां छापेमारी करती है। ये फिल्म मुंबई 1987 की ओपेरा हाउस की सत्य घटना पर आधारित है। ओपेरा हाउस के ज्वैलर के यहां एक टीम ने नकली आयकर अधिकारी बन रेड डाली थी।