प्रियंका चोपड़ा के बाद बहन परिणीति भी इसी साल कर सकती है शादी, इस डायरेक्टर संग लेगी सात फेरे

परिणीति के ब्वॉयफ्रेंड का नाम चरित देसाई है, दोनों की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी।

New Delhi, Dec 16 : बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, इसमें जल्द ही एक और नाम जुड़ने वाला है, जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में शादी की है, अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसी महीने 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में अपने विदेशी प्रेमी निक जोनस के साथ सात फेरे लिये, अब परिणीति भी अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैं।

Advertisement

कौन है परिणीति का ब्वॉयफ्रेंड ?
एक लीडिंग वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार परिणीति के ब्वॉयफ्रेंड का नाम चरित देसाई है, दोनों की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती गहराती चली गई, दोस्ती अगले कुछ दिनों में प्यार में बदल गया, फिर पिछले साल 2017 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी।

Advertisement

कौन हैं चरित देसाई
चरित देसाई के बारे में बता दें कि वो प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बाद मुंबई में एक नाइट पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें चरित भी शामिल हुए थे, इस पार्टी की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जिसमें चरित भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

कब शादी करेंगे
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों कब तक शादी करेंगे, हालांकि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही है, कहा जा रहा है कि प्रियंका के सेटल हो जाने के बाद अब परिणीति पर इस पर विचार कर रही हैं, दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।

वर्कफ्रंट
अगर परिणीति चोपड़ा की वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर थे, हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और फ्लॉप रही। परिणीति अपनी बहन प्रियंका की शादी में पूरी तरह से छायी रही।