साप्‍ताहिक राशिफल : 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक, 3 राशियों के लिए उथल-पुथल भरा समय

लेन-देन करते समय संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा।

New Delhi, Dec 17 : मेष राशिफल – 17 तारीख को जीवनसाथी व परिवार के कारण परेशान रहेंगे। दिन निरर्थक जाएगा। लोग आपके पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं। विश्वासघात की आशंका रहेगी। आज का दिन निराशाजनक गुजरेगा। विदेशों के कामों में विफलता मिलेगी। बुजुर्ग लोगों के साथ मतभेद पैदा होंगे। लंबी यात्रा के दौरान तकलीफ नहीं हो इसलिए अपना ध्यान रखें। जमीन-मकान में इन्वेस्टमेंट्स करने से लाभ मिलेगा। 18 और 19 का दिन सफलता लेकर आएगा। पति-पत्नी के संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। आप व्यवसाय में कुछ-न-कुछ अच्छा परिणाम हासिल करने के लिए परिवर्तन लेकर आएंगे। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयत्न सफलता को प्राप्त करेंगे। अविवाहितों की शादी के लिए अनुकूल समय। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। 20, 21 और 22 की दोपहर तक आपने लिए समय निकालेंगे। परिवारजनों के साथ संबंधों में मजबूती लाने के लिए तत्पर होंगे। खानपान पर ध्यान दें अन्यथा आपकी तबीयत खराब हो सकती है। 22 तारीख के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
सूर्य का आपकी राशि से आंठवें स्थान में शनि के साथ भ्रमण आपकी विचारधारा को नकारात्मक और निराशावादी रखेंगा। सरकार संबंधी कार्यों और सरकारी कर्मचारियों से संघर्ष होगा। उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए अगला हफ्ता आसान नहीं है। बुजुर्गों से अनबन रहेगी। सेहत के मामलों में सावधानी रखनी जरूरी है। ऑपरेशन के योग बनते हैं। 17 तारीख को ग्यारहवें स्थान में चंद्र का भ्रमण लाभदायी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। व्यापार धंधे में फायदा होगा। संतान के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। घर के लिए किसी नई वस्तु की खरीद होगी। 18 और19 के दौरान बारहवें स्थान में चंद्र का भ्रमण शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। मानहानि की संभावना रहेगी। 20, 21 और 22 के दिन शांतिपूर्ण ढंगे से गुजरेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी की ओर से कीमती भेंट-सौगात मिल सकती है। कीमती वस्त्राभूषण प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
सूर्य आपकी राशि से सातवें स्थान में शनि के साथ भ्रमण करते हुए पार्टनरशिप के व्यवसाय में विघ्न डालेगा। पेट और सिर दर्द की समस्या पैदा होगी। विचारों में नेगेटिविटी हावी रहेगी। व्यवसाय में प्रगति, सरकारी व्यवसाय में सफलता का योग है। किसी पार्टी या समारोह में जाना होगा। व्यवसाय में अपनी कड़ी मेहनत का फल पाएंगे। माता-पिता के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। 18,19 के दौरान किसी पुराने मित्र से संपर्क करने का प्रयास करेंगे। भागीदारी पर ध्यान केंद्रित रहेगा। 20, 21 और 22 की दोपहर बाद का समय ठीक नहीं है। आर्थिक चिंताएं मन पर हावी रहेंगी। लागतों को नियंत्रित करना आवश्यक रहेगा अन्यथा यह आपके लिए परेशानी हो सकती है। जल्दी में लिया गया निर्णय नुकसान करा सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति की बात आपके दिल को घायल कर सकती है। 22 तारीख की दोपहर के बाद का समय राहत लेकर आएगा। किसी कार्य के संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल
सूर्य के आपकी राशि से छठे स्थान में आने से आपके कार्य सिद्ध होंगे। सुख की प्राप्ति होगी। दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। सरकार से जुड़े काम में सफलता और लाभ मिल सकते हैं। परोपकार और सेवा का काम करेंगे। बच्चों से संबंधित एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। विवादों में भी आप खुशी को तलाश लेंगे। मुसीबतें दूर होंगी। व्यस्तताओं के रहने पर भी आप किसी तरह परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। 18 और19 के दौरान चिर-परिचित लोगों से आपकी भेंट होगी। करियर से संबंधित कोई काम होगा। एक ज़बरदस्त बदलाव जीवन में आपका इंतजार कर रहा हो सकता है। किसी नए कार्य की नींव रखी जाएगी। आपको अपने परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा। आपका व्यक्तित्व बदल जाएगा। कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। 20, 11 और 22 की दोपहर तक आप तेज गति से आगे बढ़ेंगे। दिल लाभ व सफलता देगा। बिज़नस के लिए यात्रा पर निकलना लाभकारी रहेगा। 22 की दोपहर के बाद का समय मध्यम रहने की भविष्यवाणी है।

सिंह राशिफल
सरकारी काम में परेशानी आएगी। यदि उच्च पोस्ट पर हैं तो यह समय आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। वरिष्ठ लोगों के साथ तनाव पैदा हो सकता है। 17 तारीख के दौरान विवादों में मत पड़ें। आपका काम बाधित हो सकता है। आप बच्चे या परिवार के किसी सदस्य की वजह से चिंतित रहेंगे। आत्मविश्वास कमजोर पड़ेगा, अपने ऊपर उतना यकीन नहीं होगा। 18 और19 का दिन अधिकारियों से मिलने के लिए फायदेमंद होगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। 20 और 21 को व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। विरोधी आपके सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकेंगे और भाग खड़े होंगे। आप घर और परिवार को प्राथमिकता देंगे। 22 को ग्रहों की स्थिति आपके लिए फायदेमंद होगी।

कन्या राशिफल
सप्ताह के आरंभ में मातृ पक्ष में मांगलिक प्रसंग बनेगा अथवा उनसे लाभ होगा। दांपत्य जीवन का आनंद उठा सकेंगे। आपको अंतरंग सुख का आनंद उठाने के लिए भी योग्य अवसर मिलता रहेगा। नई भागीदारी की शुरुआत के लिए व साथी के साथ बिज़नस शुरू करने के लिए समय बहुत उत्तम दिखाई दे रहा है। आप नए करार करने के लिए इस दिशा में प्रयास करेंगे तो गणेशजी के आशीर्वाद से अवश्य ही उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके पास पैसे की आवक अधिक तेज होने से निवेश और विस्तार की योजना भी बनाएंगे। हालांकि, गणेशजी आपको ऐसी किसी भी योजना में नफे-नुकसान का विचार करके ही आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। पारिवारिक मामलों में आपको किसी न किसी कारण समस्या का समाधान निकलने में देर होगी।

तुला राशिफल
संतान और मित्रों से धनलाभ होगा। शत्रु और विरोधियों की शिकस्त होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। 16 को कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कार्यों में जरूरी बदलाव लाएंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। लंबे समय से चली आ रही चिंता का खात्मा होगा। 18 और 19 के दौरान शांतिपूर्वक घर के कार्य पूरे करेंगे। घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में आत्मीयता रहेगी। 20, 21 और 22 की दोपहर तक आपके मन में अशांति और क्रोध की स्थिति व्याप्त रहेगी। सोच-विचारकर और शांति से निर्णय लीजिए। भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। हो सके तो दिल की जगह दिमाग की बात सुनिए। कोई मित्र आपके साथ दगा कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल
विद्यार्थी करियर को महत्व देकर उसी दिशा में मेहनत करेंगे। 18 और 19 के दौरान कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। कोई महत्वपूर्ण लेन-देन करेंगे। लंबी अवधि का निवेश करने के लिए भी उत्तम समय है। 20 और 21 के दौरान आवक होगी। अचानक लाभ की आशा रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। मानसिक शांति और तरो-ताजगी के कारण आप पारिवारिक और प्रोफेशनल मोर्चे पर अदभुत संतुलन रखकर सकेंगे। घर और ऑफिस की जवाबदारी बहुत बढ़िया ढंग से निभाएंगे। 22 दोपहर के बाद का समय प्रतिकूल है।

धनु राशिफल
किसी पार्टी अथवा समारोह में जाने का कार्यक्रम बनेगा। आप माता-पिता के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। 18, 19 के दौरान आप पुराने मित्र से संपर्क करने का प्रयत्न करेंगे। 20, 21 व 22 दोपहर तक का उत्तम समय नहीं है। विशेषकर मानसिक बैचेनी और वैचारिक उथल-पुथल के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप पीछे रहेंगे जिसका प्रभाव आर्थिक और करियर से संबंधित मामलों पर पड़ सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है अन्यथा आवश्यक खर्च की पूर्ति के लिए आपको किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ेगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। घर के सदस्यों के साथ मन-दुःख का प्रसंग बन हो सकता है। 22 को दोपहर के उत्तरार्ध का समय राहत भरा रहेगा। किसी कार्य के संदर्भ में बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशिफल
विवादों के बीच में से आप सफलतापूर्वक बाहर आएंगे। आपके ऊपर से मुसीबत दूर होंगी। आपके कोई राजकीय कार्य विघ्न के बिना पूरे होगा। इन सभी व्यस्तताओं के बीच परिवार के लिए समय निकालेंगे। 18 और 19 के दौरान किसी परिचित व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। करियर संबंधी कोई कार्य होगा। नौकरीपेशा लोगों को शत्रु और प्रतिद्वंदी की तरफ से संभलकर रहना पड़ेगा फिर भी अपने काम के प्रति समर्पण और जानकारी के कारण वे अपनी चाल में सफल नहीं हो सकेंगे। आपके व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी होने की संभावना है। तारीख 20, 21 के दौरान व 22 को दोपहर तक के समय आप तेज गति से आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय के लिए यात्रा–प्रवास पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। 22 को दोपहर के उत्तरार्ध का समय मध्यम रहेगा।

कुंभ राशिफल
आप थोड़ा धीमे-धीमे आगे बढ़ें ऐसा गणेशजी चाहते हैं। आपमें कुछ नया करने की अथवा बड़ा बिजनस शुरू करने की इच्छा जागृत होगी। परंतु अभी कोई भी गतिविधि करें तो आंखों और कान को खुला रखकर काम करें। वयस्क युवक-युवती जीवनसाथी की खोज में सफल होंगे। विवाहित जातक वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद उठा सकेंगे ऐसा गणेशजी कह रहे हैं। विद्यार्थीवर्ग के लिए उत्तम समय है फिर भी अन्य गतिविधियों के स्थान पर पढ़ाई में अधिक ध्यान के लिए गणेशजी सचेत कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह इष्टदेव और विद्या की देवी माता सरस्वती का स्मरण करके पढ़ाई शुरू करेंगे तो आपमें उल्लेखनीय एकाग्रता आएगी।

मीन राशिफल
नौकरी-व्यरवसाय में भी उत्तम लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि होने से आप मन ही मन हर्षित होंगे। जीवनसाथी की खोज करने वाले योग्य व्यक्ति के चयन के चक्कर में कहीं धोखाधड़ी का शिकार न बन जाएं इसका ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप आमदनी के स्रोतों बढ़ाने के लिए सक्रिय होंगे। इस समय जीवनसाथी व ससुराल पक्ष से किसी प्रकार से लाभ की आशा रख सकते हैं। उत्तरार्ध के दौरान आप आर्थिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए शेयर-म्यूचुअल फंड अथवा सोने-चांदी में लंबी अवधि का निवेश करने के लिए विचार करेंगे। उच्च अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अल्पकालिक यात्रा हो सकती है। आपमें साहसवृत्ति बढ़िया होने से प्रोफेशनल मोर्चे पर कोई नई शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है। सप्ताह के अंतिम दिन आप परिवार पर अधिक ध्यान देंगे और अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए बड़ा खर्च करने की भी तैयारी रखेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)