साप्‍ताहिक राशिफल : 7 जनवरी से 13 जनवरी, 4 राशियों का भाग्‍य रहेगा 100 प्रतिशत

पढ़ें, 7 जनवरी से 13 जनवरी तक कैसा रहेगा आपको भाग्‍य, कैसे रहेंगे किस्‍मत के सितारे । क्‍या मिलने वाले हैं इस हफ्ते कुछ नए अवसर या फिर आएंगी कुछ चुनौतियां औार करनी होंगी मुश्किलें पार । पढ़ें साप्‍ताहिक भविष्‍यफल ।

New Delhi, Jan 07 : मेष राशिफल – सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ कम मिलेगा, जिससे हताशा और निराशा हो सकती है। थोड़ी मेहनत से थकान का अनुभव हो सकता है। कामकाज में अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य ने मुंह मोड़ लिया है। शत्रु और विरोधी पक्ष इस समय आपको और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में आपको सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अकस्मात पर्यटन के योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके व्यापार के लिए बेहतर होगा और आपको बेहतर वित्तीय लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह के अंत में कार्य में विलंब से हो सकते हैं लेकिन आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। मौज मस्ती और लग्जरी जीवन शैली पर खर्च बढ़ेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आप डिप्रेशन में रह सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। व्यवसाय और नौकरीपेशा लोगों को नुकसान की आशंका है। किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक अस्वस्थता और भाग्यहानि होने के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों के साथ किसी भी काम की शुरुआत का परिणाम अच्छा नहीं होगा। सप्ताह के मध्य से स्थितियां बदलेंगी। धीरे-धीरे आपके काम बनने लगेंगे। बावजूद इसके काम की अधिकता से आपका मन परेशान हो सकता है। आप सभी काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के आखिरी में नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
विद्यार्थियों को इस सप्ताह एकाग्रता की कमी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। गणेशजी आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखने की सलाह दे रहे हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में नौकरीपेशा लोगों को खास तरह से ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह पैसों की चिंता में ज्यादा नहीं रहना चाहिए। खर्च होगा, लेकिन आय भी होगी। सप्ताह के आखिरी में तनाव हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है।

Advertisement

कर्क राशिफल
यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा वर्ग को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा और उनका प्रमोशन होगा। जानकारी और अनुभव के आधार पर नौकरी मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह का मध्य भाग व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन बिना विचारे कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में निर्णय नुकसानदेह होगा। सहकर्मियों के साथ बहस न करें। परिवार में किसी मेहमान या नए सदस्य का आगमन होगा। सपंत्ति बेचने के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी और संतान के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। गणेशजी आपको सलाह दे रहे हैं कि आप छोटी बात को ज्यादा बढ़ावा ना दें। सप्ताह के मध्य में आपके विचारों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट की ओर ध्यान देना चाहिए। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के आखिर में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर या बाहर किसी खरीदारी के लिए आप जा सकते हैं।

कन्या राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। किसी के साथ छोटी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। आपको किसी के साथ चर्चा करते समय इस बात का ख्याल रखना होगा कि कोई आपकी बात से हर्ट ना हो। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे। कलाकार या आर्ट से जुड़े लोग अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए बाहर जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य आपके विचार अस्थिर रहेंगे। किसी नए रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा नहीं है। सप्ताह के आखिर में व्यवसायिक क्षेत्र में आपके प्रतियोगी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए काम की शुरुआत अच्छी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ मजाक-मस्ती के मूड में रहेंगे।

तुला राशिफल
इस सप्ताह आप थोड़े ऊर्जावान बने रहेंगे। भाई-बहनों और पड़ोसी के साथ संबंध मध्यम रहेंगे। कोई वित्तीय लेन-देन न करें। मकान और वाहन की मरम्मत का कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन में रुचि नहीं रहेगी। शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी निरसता आ सकती है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच मतभेद आ सकते हैं। बाहरी कामकाज में सफलता मिल सकती है। दिनांक 10, 11 और 12 को स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। अदालती कार्यों में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेकर ही काम करें। कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें और पूरी तरह पढ़ने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें।

वृश्चिक राशिफल
यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा। इस सप्ताह किसी प्रकार के लेन-देन नहीं करने की आपको सलाह दी जाती है। खर्च ज्यादा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुखाम से भी पीड़ित हो सकते हैं। इस सप्ताह भी किसी तरह के नए काम की शुरुआत ना करें। सप्ताह में आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। सप्ताह के मध्य से स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। भाई-बंधुओं का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा या बिजनसमैन किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह सरकारी काम में विलंब होने से मन अप्रसन्न रहेगा। सप्ताह के आखिरी में संतान संबंधी कोई चिंता हो सकती है।

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह अच्छे-बुरे फल लेकर आएगा। तन-मन से शरीर स्वस्थ रहेगा। काम करने की इच्छा होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मनोबल ऊंचा उठेगा। इस सप्ताह करियर और नौकरी में मेहनत करें। संघर्षमय सप्ताह रहेगा, लेकिन लाभ जरूर मिलेगा। व्यवसाय के लिए आशाप्रद समय रहेगा। आपको इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिलेगा। पुराने विवाद का अंत होगा। घर में किसी धार्मिक कार्य पर जाना हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा। परिजनों के सदस्यों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए विदेश जाना होगा। नए एक्सपोर्ट का ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। पैतृक संपत्ति का विवाद हल हो सकता है।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मध्यम होगी। मध्य भाग में भागदौड़ रहेगी। सप्ताह के मध्य से अंत तक अच्छा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। सिर के दर्द या बालों से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। टेंशन कुछ कम होगी। परिवार के सदस्यों से वित्तीय रूप से मदद मिलेगी। कुटुंब में एक नया व्यक्ति आएगा। संतान की शादी को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक पूजा-पाठ का आयोजन होगा। नौकरी या धंधे की वजह से प्रियजनों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छोटे भाई-बहन की समस्या का निराकरण होगा। पड़ोसी के साथ व्यवहार में सुमेल रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नए साहस करेंगे। व्यवसाय का विस्तार होगा। यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी होगा।

कुंभ राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढेगी। प्रवास का आयोजन होगा।
मीन राशिफल
आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)

Tags :