रणबीर-आलिया की इस महीने कर सकते हैं सगाई, परिवार वालों ने शुरु कर दी तैयारी

हाल ही में रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क से नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी।

New Delhi, Jan 11 : बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब आलिया भट्ट भी जल्द ही सगाई कर सकती हैं, सूत्रों का दावा है कि बॉलीवुड के कपूर खानदान की चौथी पीढी के स्टार एक्टर रणबीर कपूर और आलिया की सगाई इसी साल जून में हो सकती है, आपको बता दें कि पिछले एक साल से दोनों के डेट करने की खबरें मीडिया में बनी हुई है।

Advertisement

न्यूयॉर्क से लौटे हैं
हाल ही में रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क से नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर एआर लिखा हुआ था, एक लीडिंग अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार रणबीर की मां नीतू कपूर को आलिया बेहद पसंद है, वो इस रिश्ते को लेकर हामी भर चुकी हैं।

Advertisement

दोनों परिवार तैयार
दावा किया जा रहा है कि जून में सगाई को लेकर दोनों परिवारों ने हरी झंडी दिखा दी है, सगाई के बाद इसी साल के आखिर में दोनों सात फेरे भी ले सकते हैं, अंगूठी से पहले रिद्धिमा कपूर आलिया को हीरे जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं, कयास लगाये जा रहे हैं, कि आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रहे हैं।

Advertisement

दोनों ने नये साल का जश्न साथ मनाया
आलिया भट्ट ने नये साल का जश्न भी रणबीर कपूर के साथ ही न्यूयॉर्क में मनाया था, नये साल के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें आलिया, रणबीर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी के साथ उनकी बेटी समारा भी नजर आ रही हैं।

ब्रह्मास्त्र में साथ कर रहे काम
आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ दिखेंगे, इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है, ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया और रणबीर की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखकर दावा किया जा सकता है कि दोनों प्यार के रिश्ते में हैं, ब्रह्मास्त्र इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है।