साप्‍ताहिक राशिफल, 21 जनवरी से 27 जनवरी : उतार-चढ़ाव वाला रहेगा हफ्ता, 2 राशियों के लिए संकट

जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस हफ्ते का हाल । साल का पहला महीना खत्‍म होने को है, कुछ राशियों के लिए सुअवसर आने वाले हैं कुछ के लिए संकट का समय हो सकता है । आगे पढ़ें, साप्‍ताहिक राशिफल ।

New Delhi, Jan 20 : मेष राशिफल – सप्ताह की शुरुआत में मानसिक चिंता की स्थिति रहेगी। जल्‍दी में कोई गलत निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ अहं के टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी। सप्ताह के मध्य में भौतिक पदार्थों की ओर आकर्षण रहेगा। शेयर बाजार और लॉटरी की ओर आपका झुकाव होगा, लेकिन इसमें काफी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में असफलता मिलेगी। किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल ऐसा न करें। इनकार करने पर आपको निराशा हो सकती है। शादी के फैसले से बचें। सप्ताह के अंत में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभ भी होगा। आप भाग्य के भरोसे न रहकर अपनी कड़ी मेहनत और कौशल के साथ आगे बढ़ने पर अधिक जोर देते हैं, तो आपको अधिक लाभ मिलेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत खास नहीं होगी। मन दुखी हो सकता है। आय बढ़ेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च आने से पैसा आपके पास टिकेगा नहीं। कुटुंबजनों में किसी के साथ विवाद हो सकता है। एकाग्रता नहीं होने से लक्ष्य से ध्यान भटकेगा। यह समय थोड़ा प्रतिकूल है। गणेशजी आपको आध्यात्म में रुचि लेने की सलाह देते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप नए वस्त्र या इत्र आदि खरीदने में रुचि रख सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विचारों में सकारात्मकता रहेगी। साहस से किए काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह के मध्य के बाद स्थिति अच्छी होगी। गणेशजी का कहना है कि ज्यादातर समय मौन रहकर अपना ही काम करते रहने में आपकी भलाई है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। पुरानी किसी बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा। काम में आपकी रुचि रहेगी। विदेश जाने का प्रयत्न करने वाले जातकों को इस सप्ताह कोई विशेष सफलता मिल सकती है। आय बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। घर-परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। सप्ताह के आखिर में पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। आप किसी खास आयोजन में शामिल हो सकते हैं। करियर को लेकर आपके मन में असंतोष रहेगा। सप्ताह के आखिर में धन की स्थिति मजबूत होगी। खर्च नियंत्रण में रहेगा। सहकर्मी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के लिए आप प्रयत्न करेंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होने का योग है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिए गए पैसे वापस मिलेंगे। विदेश से किसी करीबी का आगमन होने से मन खुश रहेगा। आर्थिक समस्याओं का बेहतर समाधान होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। रोजगार क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रियता रहेगी। पुरानी योजनाएं पूर्ण होगी। व्यापार का विस्तार होगा। संतान की समस्याओं का निराकरण होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से संभल कर रहें। सप्ताह के आखिर में ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। छोटी-बड़ी यात्रा या पुरानी मन्नत को लेकर मंदिर या धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही कोई कार्य करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशिफल
सप्ताह की शुरुआत अच्‍छी होगी। सप्ताह के मध्य में अचानक आपके मन में किसी बात को लेकर गुस्सा रहेगा। अस्वस्थता भी हो सकती है। मेहनत का उचित फल न मिलने से परेशान हो सकते हैं। हिम्मत से काम लें, सफलता मिलेगी। संतान को लेकर पूरे सप्ताह आप परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आपको नियमित कसरत, मेडिटेशन और योग करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ब्लड प्रेशर, पित्त की समस्या आदि हो सकती है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल
यह सप्ताह पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिकाओं को भी आपस में बहस नहीं करनी चाहिए। छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। गणेशजी ज्यादातर समय आपको मौन रहने की सलाह देते हैं। आप किसी भी काम को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपका जाना हो सकता है। शरीर के लिए भी थोड़ा आराम जरूरी है। इस समय आपकी प्रफेशनल गतिविधि धीमी रहेगी। कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा। सप्ताह के मध्य में आपके मन में परोपकार की भावना जाग सकती है। सप्ताह के अंत में आप थोड़े रोमांटिक रहेंगे। जीवनसाथी के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विद्यार्थियों को इस सप्ताह किसी विशेष प्रयास से ही सफलता मिल पाएगी।

तुला राशिफल
सप्ताह की शुरुआत सफलता से होगी। व्यापारी अपने व्यापार का विस्‍तार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति के बारे में सोचेंगे। जीवन में आनंद रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में फायदा होगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों को योग्य जीवन साथी मिल सकता है। बेटे और पत्नी से लाभ होगा।सप्ताह के आखिर में पिकनिक या किसी खूबसूरत स्थान पर जा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। 25 और 26 तारीख को आर्थिक लाभ होगा। दूर के लोगों से बातचीत का लाभ होगा। आज परिजनों का बेहतर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आंख या दांत के दर्द से राहत मिलेगी। मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल
यह सप्ताह मिश्रित फलदायी होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात पर मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनरशिप में दिक्कत हो सकती है। वाद-विवाद बढ़ने से पार्टनरशिप टूटने का भी खतरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। सप्ताह के मध्य में थोड़े प्रतिकूल रहेंगे। किसी भी तरह की नई शुरुआत आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। क्रोध से दूर रहें। आप ईश्वर भक्ति में ज्यादा समय बिताएं। सरकारी काम में विघ्न आने से आप परेशान हो उठेंगे। अनैतिक काम में आपका मन लगेगा। सप्ताह के आखिरी दो दिनों में स्थिति सुधरती दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल आता दिखाई देगा। नौकरी में आर्थिक लाभ भी होगा। गृहस्थ जीवन में वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु राशिफल
यह सप्ताह खुशनुमा होगा। शारीरिक और मानसिक स्थिति संतोषजनक होगी। आत्मबल ऊंचा उठेगा। नौकरी बदलने के लिए शुभ समय है। आपको किसी हितैषी के जरिए नौकरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय के लिए यह सप्ताह अच्छा है। पार्टनर के सपॉर्ट से बिजनस के निर्णय लेंगे। धंधे या लोन के लिए यह एक अनुकूल समय है। पैतृक संपत्ति के विवादों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शारीरिक सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन की गाड़ी आगे बढ़ेगी।

मकर राशिफल
ग्रहों की चाल मकर राशि के जातकों के लिए सुखी जीवन का संकेत करती है। जिंदगी बड़े मजे से गुजरेगी। नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा। ननिहाल में कोई शुभ कार्यक्रम होगा। बीमार पालतू प्राणी के रोग का उपचार होगा। खेलकूद में सफलता मिलेगी। सप्ताह के बीच पेट या आंतों की समस्या हो सकती है। ननिहाल से कोई समाचार आपको मिलेंगे। आंख से जुड़ी समस्या का निदान मिलेगा। आर्थिक समस्या में सुधार होगा। प्रॉपर्टी की समस्या में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों जैसे पत्नी-बच्चों के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन कार्यों में आपको सुख-शांति मिलेगी। पत्नी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। सगे-संबंधियों और स्नेहीजनों का सपॉर्ट मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में चिंता के बादल छाए रहेंगे। समय के साथ माहौल बदलेगा। नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। ट्रस्ट के काम में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। विदेश के साथ व्यापार या विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का पासपोर्ट या वीजा जैसे कागजात तैयार करने में अनुकूलता बढ़ेगी। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। मन में चिंता के बादल छाएंगे।

मीन राशिफल
इस सप्ताह आपके व्यापार-धंधे और रोजगार बेहतर रहेंगे। व्यवसाय तो बढ़ेगा लेकिन कड़ी शारीरिक मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। आय बरकरार रहेगी। कड़ी मेहनत के कारण थकावट महसूस होगी। एक दिन अधिक काम करेंगे और दूसरे दिन आलस्‍य महसूस होगा। नौकरी में काम के बोझ से परेशानी होगी। गणेशजी कह रहे हैं कि धीरज रखने और चुप रहने में ही मजा है। कारखानों और निर्माताओं को कर्मचारियों की समस्याओं से निपटने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। यात्रा और प्रवास में समस्या हो सकती है। व्यापार में थोड़ी चिंता के साथ शुरुआत हो सकती है। भागीदार और पत्नी का सहयोग मिलेगा।
(Source : Ganeshaspeaks)