अब प्रियंका गांधी ‘मंदिर राजनीति’ को तैयार, कुंभ और बाबा विश्वनाथ से मिशन यूपी शुरु

कांग्रेस पार्टी को लगता है कि सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिये अपने वोट बैंक को हासिल किया जा सकता है, इसलिये राहुल के बाद प्रियंका गांधी भी मंदिर कार्ड खेलने से नहीं चूक रही है।

New Delhi, Jan 28 : राहुल गांधी के बाद अब उनकी छोटी बहन प्रियंका भी आगामी लोकसभा चुनाव में मंदिर पॉलटिक्स की तड़का लगाएगी, जी हां, वो वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएगी, साथ ही कुंभ के जरिये हिंदू वोटरों को साधेगी, कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका के इस राजनीति से कांग्रेस का जनाधार बढेगा और पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेल रहे हैं, जिसका नतीजा कांग्रेस के लिये अच्छा रहा है, यही वजह है कि इसे लोकसभा चुनाव में भी एक बार फिर अपनाने की कोशिश की जा रही है, राहुल गांधी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के कई मंदिरों में दर्शन के लिये गये थे, लिहाजा इन तीनों राज्यों में बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

Advertisement

मंदिरों का ज्यादा फायदा
कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को जीत उन हिस्सों में ज्यादा मिली, जहां-जहां वो मंदिरों में गये, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मंदिरों के साथ-साथ दरगाहों में भी गये, लेकिन फायदा उन्हें मंदिरों में जाने से ज्यादा मिला, बीजेपी ने उन पर आरोप लगाया था कि वो हिंदूओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसी रणनीति को लोकसभा चुनाव में भी अपनाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

अब प्रियंका लगाएंगी कुंभ में डुबकी
कांग्रेस पार्टी को लगता है कि सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिये अपने वोट बैंक को हासिल किया जा सकता है, इसलिये राहुल के बाद प्रियंका भी मंदिर कार्ड खेलने से नहीं चूक रही है, प्रियंका गांधी 4 फरवरी को कुंभ मेले में पवित्र संगम पर डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करेंगी, उसी दिन वो पूर्वी यूपी की प्रभारी महासचिव का पदभार भी संभालेगी, माना जा रहा है कि प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी कुंभ स्नान के लिये पहुंचेंगे।

लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गांधी 4 फरवरी को लखनऊ में राहुल गांधी के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी, 4 फरवरी को मौनी अमावस्या है, इस दिन गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है, इसके बाद बसंत पंचमी के दिन भी प्रियंका कुंभ स्नान के लिये जा सकती हैं, वो वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी, इसके बाद पदभार संभालेंगी।