साप्‍ताहिक राशिफल : मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक करें पार्टी, कर्क और सिंह के लिए तनाव

सप्ताह के अंत में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभ भी होगा। आप भाग्य के भरोसे न रहकर अपनी कड़ी मेहनत और कौशल के साथ आगे बढ़ने पर अधिक जोर देते हैं, तो आपको अधिक लाभ मिलेगा।

New Delhi, Jan 28 : मेष राशिफल –यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। गणेशजी लंबे समय से फंसे सरकारी और कानूनी कार्यों के समाधान का इशारा भी कर रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे। कहीं घूमने जाने या उपहार देने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में, मानसिक अशांति और हर्ट अटैक की भी आशंका है। परिवार में अशांति रहेगी। मकान या वाहन संबंधी किसी कार्य को लेकर चिंता रहेगी। यह समय भवन या वाहन संबंधी सौदों के लिए भी उपयुक्त नहीं है। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी या उनकी तरफ से कोई कष्टदायक सूचना मिल सकती है। सप्ताह के आखिर में प्रेम संबंधों में परेशानी रहेगी। अपेक्षित परिणाम के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, अन्यथा घायल हो सकते हैं।

Advertisement

वृषभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आपके दिन अच्छे रहेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होंगे। सभी काम आसानी से बन जाएंगे। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपने किसी प्रॉजेक्ट के लिए लोन अप्लाई किया है, तो इस सप्ताह आपका लोन पास हो सकता है। सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन में आ रही कठिनाई दूर होगी। प्रियजनों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद की भावना से काम करेंगे, इसलिए लोग भी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में अपना वक्‍त शांति से गुजारें। दूसरों के साथ बहस करने से आपका नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में आपको सावधानी रखनी होगी। सप्ताह के आखिरी दिन आप परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इस दिन किया गया पैसों का लेन-देन आपको फायदा भी दे सकता है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी है। सप्ताह के शुरुआत में वाणी पर संयम नहीं रखने से किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। हालांकि इस सप्ताह टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। किसी भी असाइनमेंट को पूरा करने में आपको दिक्कत आ सकती है। इस सप्ताह आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ शॉपिंग या मनोरंजन के लिए पिकनिक या फिल्म देखने जाने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। आखिरी में दिन अच्छे बीतेंगे। आपका मन साहित्यिक गतिविधि में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सरकारी काम में विलंब हो सकता है। रोमांस के लिए सप्ताह मध्यम फलदायी है। सप्ताह के आखिर में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल
यह सप्ताह शुभ फलदायी है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी समस्या या विवाद का निराकरण होगा। आप इस सप्ताह कुछ नया लिखना शुरू कर सकते हैं। कहानी, कविता, ग्रंथ, उपन्यास आदि लिखने के लिए अनुकूल समय है। घर में नया फर्नीचर ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण की जरूरत है। किसी भी निर्णय से पहले जीवनसाथी और बुजुर्गों की सलाह लें। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी। प्रेम संबंध और रिलेशनशिप जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे। संपत्ति संबंधी कानूनी मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। व्यापारिक ऋण या उधार संबंधी जरूरत पूरी होंगी। व्यापार के विस्तार का योग पहले से ही चल रहा है। छोटे भाई या बहन को चोट लग सकती है।

सिंह राशिफल
ग्रहदशाओं के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में नए कार्य करने के लिए समय अच्छा है। आप में गजब का साहस रहेगा। गणेशजी आपको सलाह दे रहे हैं कि किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके सभी पहलुओं का जानना जरूरी है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आप अपनी बुद्धि के बल पर ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करने की स्थिति में रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। रियल एस्टेट, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक चीजों और कृषि से जुड़े व्यापारियों को इस सप्ताह फायदा हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप स्थानांतरण या नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। इंटीरियर डेकोरशेन के लिए आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। एकाग्रता से किए काम में जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में चंद्र आपकी राशि से धन स्थान में होने के कारण आपको धन लाभ हो सकता है। आप मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। परिवार के कार्यों में विलंब हो सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार का ध्‍यान रखने की आपको सलाह दी जा रही है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। मित्रों और भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपके दिन अच्छे बीतेंगे। इस समय आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी स्थिति ठीक हो पाएगी। अन्यथा आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है।

तुला राशिफल
बीता सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहा, यही अच्छे दिन आपको इस सप्ताह भी खुश रखेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में कलात्मक और रचनात्मक रहेंगे। प्रियजन के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वस्त्र और आभूषण के साथ मनोरंजन पर खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में आय से ज्यादा खर्च हो सकता है। आपकी सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। इस सप्ताह आप प्रियजन के साथ रोमांटिक क्षणों का आनंद ले सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है। सप्ताह का आखिरी दिन आपकी नौकरी और व्यवसाय के लिए लाभकारी होगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आप पूरे समय का सदुपयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म या रेस्‍त्रां जाने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। जमीन और मकान के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन एकाग्रता की कमी के चलते सफलता मुश्किल से मिलेगी। आप नौकरी या व्यवसाय के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। इस समय किसी तरह के जमीन आदि के विवाद में न पड़ें। सरकारी दस्तावेजों को संभालकर रखें। आपको आध्यात्मिक प्रवृत्ति से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आप खुश रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सप्ताह के आखिर में किसी से छोटी बात पर बहस हो सकती है। व्यापारियों को लोन आदि लेने में दिक्कत हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सप्ताह के आखिर में भाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं। धार्मिक विचारों में वृद्धि होने से आपके दिन अच्छे रहेंगे।

धनु राशिफल
शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से संतोषजनक समय है। आपका मनोबल साथ देगा। यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा मिलेगी। रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। शेयर में इन्वेस्ट किए गए पैसों से बड़ा लाभ मिलेगा। व्यवसाय के लिए किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने मसले सुलझेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। संतान की हेल्थ संबंधी समस्या का निराकरण होगा। वृद्धजनों के घुटनों, पैरों की समस्या में सुधार आएगा। नए मकान या वाहन संबंधी प्रकिया आगे बढ़ेगी। मित्रों, बड़े भाई-बहन और गुरुओं की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के बीच रोमांस होगा। तनाव के चलते दुर्घटना हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के काम में ध्यान रखें। किसी बड़े विवाद में फंसने से बचें। पार्टनर और सगे-संबंधियों की तरफ से इज्जत मिलेगी।

मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के करियर को लेकर आशाजनक समय होगा। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। सरकारी कामकाज या टेंडर से जुड़ी समस्या में सफलता मिलेगी। सरकारी ओहदे से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वृद्धजनों के घुटनों में दर्द से राहत मिलेगी। करियर में नया मोड़ आएगा। आर्थिक समस्या में सुधार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए एक शुभ सप्ताह है। दैनिक कामकाज आसानी से होंगे। आपका मन बागवानी के कामों में लगेगा। अदालती कामों के लिए शुभ समय है। मित्रों और बड़े भाई-बहन की ओर से सपॉर्ट मिलेगा। घर में मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। गिरने-पड़ने से चोट लग सकती है। पालतू जानवर की केयर करें। घर के मांगलिक कार्यक्रमों में खर्च होगा। व्यवसाय से जुड़ी समस्या होगी। विदेश से पूंजी का निवेश संभव बनेगा।

कुंभ राशिफल
मानसिक चिंताओं से कुछ राहत मिलती महसूस होगी। जैसे-जैसे समय बीतेगा वैसे-वैसे वातावरण अनुकूल होता जाएगा। तबियत अच्छी रहेगी। साझेदारी के काम में सतर्कता बरतें। कचहरी के कामों में कोई नया विवाद जन्म ले सकता है। पुराने केस में कोई नई आफत आएगी। व्यापारियों का व्यापार अच्छा रहेगा। नफा मिलेगा। पासपोर्ट और वीजा मिलने में अनुकूलता होगी। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन का चांस मिलेगा। विदेश में जॉब के ऑफर मिलेंगे। नौकरी में ऑफिस की ओर से विदेश जाने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। समाज में यश-कीर्ति मिलेगी। नौकर-चाकर का सुख नसीब होगा। नौकरी में मनमाफिक कार्य मिलेगा। पिता की हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। घर के किसी सदस्य से बहस होने का भय है। तनावयुक्त वातावरण रहेगा। कभी खुशी, कभी गम जैसी स्थिति महसूस होगी।

मीन राशिफल
दांपत्य जीवन और व्यापार-धंधे में भागीदार की तरफ से मदद मिलने से वातावरण अनुकूल होगा। हताशा और निराशा के बादल छटेंगे और सफलता मिलेगी। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गर्व का अहसास होगा। सप्ताह के मध्य में अहंकार में आकर कारोबार से ध्यान न हटाएं। प्रतिद्वंद्वी आपके वर्क ऑर्डर को हासिल कर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि 30 जनवरी से आप खुद को नियंत्रित कर सफलता के लिए प्रतिबद्ध होंगे। आप आत्मविश्वास से काम करने में सक्षम होंगे। इस समय आप प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपकी वित्तीय समस्याएं दूर होंगी। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल है। किसी यात्रा का भी आयोजन हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा, लेकिन पैसों का प्रबंधन सफलतापूर्वक कर सकेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)