मासिक राशिफल, फरवरी महीने में निश्चिंत रहेंगे 3 राशि के जातक, 4 राशियों पर सेहत का संकट

रियल एस्टेट से जुड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। संपत्ति मामले का निपटारा हो सकता है। रोड पर बाइक या कार चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। फैमिली मैटर्स में भी आपको बहुत ध्यान रखना पड़ सकता। मंदिर या तीर्थयात्रा पर जाएंगे।

New Delhi, Jan 31 : मेष राशिफल – इस महीने की शुरुआत में, आप में हर काम को करने की जल्दबाजी रहेगी। हर काम में आप गुस्सा कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आप आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपने लवमेट के साथ मीटिंग कम कर पाएंगे। मोबाइल या सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से बातचीत ज्यादा होगी। इससे भी आप संतुष्ट रहेंगे। फरवरी के अंत में स्थिति नियंत्रित रहेगी। आपके पास इनकम के अच्छे सोर्स होंगे, इसलिए आप ज्यादा टेंशन में न रहें। आर्थिक समस्याओं का हल आपको मिल जाएगा, लेकिन इस महीने मूवी देखने, बाहर खाने या दोस्तों के साथ बाहर मौज-मस्ती करने से बचना होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। महीने के आरंभ में मशीन, कृषि या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित सामान खरीदने में आपका पैसा खर्च हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। संपत्ति मामले का निपटारा हो सकता है। रोड पर बाइक या कार चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। फैमिली मैटर्स में भी आपको बहुत ध्यान रखना पड़ सकता। मंदिर या तीर्थयात्रा पर जाएंगे।

Advertisement

वृषभ राशिफल –
इस महीने ग्रहों की स्थिति आपके लिए अच्छी है। आर्थिक मामलों में बात करें तो महीने के पहले 10 दिन अधिक खर्चीले साबित होंगे। आप खुद पर विश्वास रखें और आर्थिक मुद्दों को अपने कंट्रोल में रखें। स्टूडेंट्स के लिए मंथ बेस्ट रहने वाला है। हायर एजुकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स फोकस्ड रह पाएंगे। विदेश में एजुकेशन को लेकर कुछ प्लान कर रहे हैं तो आप इस मंथ अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। किसी अनुभवी की सलाह लिए बगैर कोई काम अचानक करना मुश्किल में डाल सकता है। इस मंथ के पहले सप्ताह के बाद मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और स्थायी संपत्तियों से जुड़े खर्च हो सकते हैं। प्रफेशनल मामले भी आपके लिए खर्चीले होंगे। आपके ये खर्च ट्रैवल, अपने प्रॉडक्ट या सर्विस की क्‍वालिटी में सुधार करने या कस्टमर बेस बनाने के लिए किसी प्रकार के विशेष ऑफर और प्रमोशन में होने हैं। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है।

Advertisement

मिथुन राशिफल –
यह महीना उम्मीद भरा रहेगा। हार्डवर्क से आपको फायदा होगा और फाइनेंस से रिलेटेड मैटर के लिए भी समय अच्छा ही कहा जाएगा। इस समय कोई आश्चर्यजनक घटना घटेगी। करियर में लंबे समय से चल रहा संघर्ष समाप्त हो जाएगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जॉब से रिलेटेड आपके मैटर्स बहुत प्रोग्रेसिव रहेंगे। प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। गवर्नमेंट जॉब कर रहे लोग भी फायदे में रहने वाले हैं। प्रफेशनली यह मंथ आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले गुजार सकेंगे। महीने के बीच में फैमिली मैटर्स में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होगा। हेल्थ से रिलेटेड मैटर अच्छे रहने वाले हैं। संतान की हेल्थ का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स किसी झगड़े में न पड़ें अन्यथा महीना खराब हो सकता है। पुश्तैनी झगड़ों से निजात मिलेगी। दिमाग को शांत रखें। समृद्धि और संपत्ति को लेकर यह महीना आशाप्रद रहेगा। संपत्ति के काम में सफलता मिलेगी। निवेश लाभप्रद होगा। लव रिलेशनशिप को लेकर यह समय असरकारक रहेगा। पार्टनर से आपको सपॉर्ट मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशिफल –
कर्क राशि के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ फन-पार्टी में बीतने वाला है। फिजिकली आप मजबूत रहेंगे। चिंता तनाव से दूर रहें। यह मंथ आपके प्रफेशन के लिए अच्छा रहने वाला है। जॉब में आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनस में आपको लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा में आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। पार्टनरशिप के काम से आपको फायदा होने वाला है। बिजनस के विस्तार के लिए महीना अनुकूल है। फ्यूचर प्लानिंग के लिए कुछ निवेश आप कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। कहीं से अटके हुए पैसे आपको मिल सकते हैं। फैमिली के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने घर का रिनोवेशन करवाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। माता-पिता और फैमिली मेबर्स की हेल्थ को लेकर आप सजग रहें।

सिंह राशिफल –
इस महीने आप कुछ नई योजना पर काम कर सकते हैं। आय के साथ खर्च भी बढ़ने वाला है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। इस मंथ बच्चों की प्रगति को देखकर आपको खुशी होगी। फैमिली और दोस्ती के साथ आप हंसी-मजाक और पिकनिक में समय बिताएंगे। जॉब में प्रमोशन के चांस मिलेंगे। सोशल इवेंट में आप भाग लेंगे। बिजनस में कोई बड़ा निर्णय लाभ दिलाएगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपको टारगेट पूरा करने में हेल्प करेंगे। फैमिली के काम में आप थोड़े बिजी रह सकते हैं। इस मंथ आप किसी तरह के नए कपड़े और जूलरी खरीद सकते हैं। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गैर-कानूनी मामलों से दूर रहें। स्थायी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशिफल –
इस महीने नौकरी व्यवसाय में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा। सीजन बदलने के कारण जुकाम या ठंड की वजह से बीमार हो सकते हैं। इस वीक आप ज्यादा सोचेंगे। कभी-कभी नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। मान-सम्मान का ध्यान रखें। गणेशजी का स्मरण करके आगे बढ़ें, तो काम सफल रहेंगे। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। महीने के अंत में आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिजनस को लेकर अच्छी प्लानिंग होगी। लोगों की भलाई के लिए दान कर सकते हैं। परिवार के साथ यादगार समय बिताने वाले हैं।

तुला राशिफल –
शादी के लिए इच्छुक लोगों के रिश्ते की बात कहीं तय हो सकती है। आर्थिक मामलों में इस महीने ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, कहीं से धन मिलता रहेगा। फैमिली के साथ रिलेशनशिप में किसी प्रकार की अनिश्चितता दिखाई दे सकती है। फैमिली मेंबर्स के मामले में आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस महीने किसी बात पर विवाद ना हो, इससे बचने के लिए अपनी बोली में मिठास रखें। घर के किसी बिजनस में जुड़े लोगों के लिए महीने के अंत में परेशानी संभव है। पार्टनरशिप को लेकर जल्दबाजी न करें। इस समय आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल –
यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप अपनी समझ से ज्यादातर प्रश्नों के उत्तर निकाल पाएंगे। आपकी आय अच्छी रहेगी। लोन, रिकवरी जैसे कामों में आपको उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस मंथ आप इनकम के और भी सोर्स की ओर ध्यान दे सकते हैं। जो लोग इन्वेस्ट करना चाहते हैं, उनको अभी भी इंतजार करना होगा। कारण यह है कि ग्रहों की स्थिति अभी आपके अपोजिट हैं। जॉब कर रहे लोगों में पहले सप्ताह के बाद काम को लेकर काफी जुनून दिखाई देगा। ज्यादा एनर्जी के कारण आपका दूसरों के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें। छात्रों की पढ़ाई के मामले में शुरुआत अच्छी होगी। हेल्थ के मामले आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा।

धनु राशिफल –
धनु राशि वाले लोगों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। महीने में मध्य में आप ज्यादा एक्टिव बने रहेंगे। महीने के अंत में सुस्ती रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मां की सेहत की चिंता होगी और इनकम के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन इनकम ज्यादा नहीं रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। इस मंथ करियर में कुछ समस्या हो सकती है, लेकिन मंथ के अंत में टारगेट पूरा होने की खुशी भी मिल सकती है। बिजनस में लाभ मिल सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। समर्पण की भावना विकसित करें, ताकि मैरीड कपल्स जीवन बेहतर हो सकें। छात्रों को इस मंथ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परीक्षा के दौरान पढ़ाई में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, ध्यान रखें।

मकर राशिफल –
मकर राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपको नए अवसर मिल सकते है। फाइनेंस रिलेटेड मैटर्स में आपको फायदा होगा। फैमिली और मैरीड कपल के लिए समय अच्छा रहने वाला है। फैमिली मेंबर्स के बीच संबंध अच्छे रहने वाले हैं। संपत्ति, बिजनस या जॉब में आपकी इनकम बढ़ सकती है। इस वीक आपके खर्च बढ़ने के भी योग हैं। ऑफिस में तरक्की का योग है। शांति से काम कर समय बिताएं। सहकर्मियों और सीनियर्स के साथ तालमेल बनाए रखें। आईटी, इलेक्ट्रॉनिक या टूरिज्म से रिलेटेड लोगों के विदेश जाने या मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ जुड़ने का योग है। जॉब में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। माता-पिता से संबंधित चिंता हो सकती है। किसी डियर वन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल –
इस महीने आप पर गणेशजी की कृपा रहेगी। आपको अचानक कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी बात के लिए आपको कोई इनाम मिल सकता है या फिर आपकी कहीं तारीफ हो सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनस के कार्यों के लिए बेहतर समय है। नौकरी संबंधी ऑफर लेटर या विदेशी वीजा मिलने का उपयुक्त समय है। हेल्थ के मामले में आपको बहुत ध्यान रखना होगा। फैमिली माहौल सुखद और अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बीपी और मधुमेह के रोगियों और वरिष्ठ नागरिकों को समय पर दवाएं लेने की सलाह दी जाती है। सर्दी-खांसी का खुद ख्याल रखें और जल्द दवा लें। बिजनस के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और इसमें बढ़ोतरी से बेहतर धन लाभ भी मिलेगा। इस महीने जॉब में आपको नकारात्मक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के कड़वे शब्द सुनने पड़ सकते हैं।

मीन राशिफल –
इस महीने सेहत अच्छी रहेगी। बिजनस में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा, इससे आनंद की अनुभूति होगी। स्थायी संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। हाल ही में खरीदे गए मकान और वाहन की मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है। विदेश में बिजनस कर रहे लोगों के लिए अभी समय अनुकूल है। पासपोर्ट और वीजा का काम आसानी से हो सकेगा। सावधानीपूर्वक पढ़ाई से छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव मैटर्स में आपको बहुत ध्यान रखना होगा। धोखा भी मिल सकता है। फैमिली मैटर्स में निर्णय लेने में परेशानी होगी। आपको मां की हेल्थ पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जॉब कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रमोशन भी हो सकता है, लेकिन समय के साथ ही ऑफिस में कुछ प्रॉब्लम हो सकती हैं। इनसे सावधान रहने की सलाह दी जाती है। भाई-बहनों से संबंध मधुर होगा। संतान संबंधी मामलों में चिंता रहेगी। निःसंतानों को संतान संबंधी चिंता सताएगी। हालांकि विलंब से ही सही, लेकिन आशानुकूल फल मिलेगा। महीने के आखिरी में ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है।
https://www.ganeshaspeaks.com/