साप्ताहिक राशिफल : फरवरी महीने का पहला हफ्ता 9 राशियों के लिए बेहद शुभ है, 3 राशि के जातक सावधान

सप्ताह के आखिर में प्रेम संबंधों में परेशानी रहेगी। अपेक्षित परिणाम के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, अन्यथा घायल हो सकते हैं।

New Delhi, Feb 04 : मेष राशिफल –आप पर्सनल रिलेशंस की जगह प्रोफेशनल मैटर्स पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। बदलती स्थिति आपके लिए चैलेंज लेकर आने वाली है। लव मैटर्स में आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने से आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। आपके काम धीमे लेकिन बनते रहेंगे। फैमिली मैटर्स पर ज्यादा खर्च हो सकता है। इस समय आप अपने प्रोफेशन के बदल रहे ट्रेंड्स को ध्यान में रखें ताकि प्रतियोगी आपको पीछे ना छोड़ दें। छात्रों के लिए समय अच्छा है, लेकिन परीक्षा से पहले आपको पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। हायर एजुकेशन से जुड़े लोगों को ज्यादा प्रयास करना होगा। हेल्थ को लेकर कोई खास चिंता की बात नहीं है, लेकिन बाइक, कार चलाने में सावधानी रखें। सीढ़ियों से उतरते-चढ़ते हुए जल्दबाजी में कदम आगे ना बढ़ाएं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ध्यान-योग करें।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस सप्ताह मित्र आपका पैसा खर्च कराने के लिए आपको खूब परेशान कर सकते हैं। बिजनस मीटिंग या ऑफिस के किसी मीटिंग के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आपको बहुत ध्यान रखना होगा चोरी और दुर्घटना की आशंका रहेगी। लाइफ पार्टनर के नाम से किए गए किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा में आपकी शुरुआत कमजोर रहने वाली है। आप केवल अपनी स्टडी पर फोकस रखें। सप्ताह के अंत में बहुत ज्यादा काम करने के कारण आप कुछ थके हुए रह सकते हैं। प्यार के मामले में सप्ताह कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छे पल गुजारेंगे।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, चिंता कम होगी और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बनेगी। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। पार्टनरशिप में चल रही कोई समस्या दूर होगी। कोई खोई हुई चीज अचानक मिल जाएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। लव रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सप्ताह के बीच में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त रहने वाले हैं, ऐसे में फैमिली के लिए आपके पास समय नहीं होगा। मां की हेल्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई और उनके खर्चों की चिंता हो सकती है। इस वीक आप सेविंग्स को मैनेज करने की कोशिश करें। लोन से रिलेटेड मैटर में आपको ध्यान रखना होगा। किसी को उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं।

Advertisement

कर्क राशिफल
फिजिकली आप स्ट्रॉन्ग रहेंगे। मेंटली किसी तरह की कोई चिंता आपको नहीं होने वाली है। किसी तरह का बड़ा निर्णय लेना आपके हित में होगा। मैरीड कपल्स के बीच अच्छा समय रहने वाला है। आप किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में रहते हैं तो आप इस वीक अपने टैलेंट से कोई बड़ा स्कोर कर पाएंगे। रिसर्च में आपकी रुचि रहेगी। आप किसी लत का शिकार हो सकते हैं, इस समय आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो अभी समय अच्छा है। गवर्नमेंट जॉब में हैं या लंबे समय से ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपका काम हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लव रिलेशनशिप में पार्टनर्स एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे और करीब आएंगे।

सिंह राशिफल
माता-पिता के बड़े नजदीक रहेंगे। आपका कोई बड़ा काम पूरा हो पाएगा। खर्च बढ़ने वाला है। मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए आपको काम करना चाहिए। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में आपको सफलता मिलने वाली है। दोस्तों से कुछ दूरी बनाए रखना बेहतर होगा, इनकी वजह से समय नष्ट होगा। सप्ताह के बीच में आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। जल्दबाजी में काम करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है।इस सप्ताह कहीं से आपको लाभ मिल सकता है लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा। छात्रों को मेहनत और लगन से काम करना होगा। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह संगीत और कला में आपकी रुचि होगी। बिजनस के मामले में आप उलझन में रहेंगे। सप्ताह के अंत में कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। मेहनत के बावजूद परिणाम सामान्य रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत नरम रहेगी।

कन्या राशिफल
प्रोफेशनल मामलों में इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी, इससे आपकी इनकम बढ़ेगी। आपका ध्यान मनोरंजन और फन की ओर ज्यादा रहेगा। जो लोग वाहन खरीदने के इच्छुक हैं उनके लिए सप्ताह अनुकूल है, प्रयास करें। किसी सोशल इवेंट में शामिल होने के लिए आप बाहर जा सकते हैं। छात्र इस सप्ताह थोड़े चिंतित रहने वाले हैं। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनस में आपको लाभ और कामयाबी मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घर के मामलों में अधिक ध्यान देंगे। होम डेकोरेशन के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको हर काम में संतुष्टि होगी। महिला मित्रों से लाभ हो सकता है। समाज कल्याण के कार्यों में भाग लेंगे। पाटनर्स के साथ अच्छे संबंध रहने वाले हैं।

तुला राशिफल
पहले 3 दिनों में फैमिली मैटर्स पर खर्च होने की संभावना है। लेकिन, 5 की दोपहर से आपको खर्च की तुलना में होने वाली इनकम पर अधिक फोकस करना होगा, तभी आपको सक्सेस मिल पाएगी। इस सप्ताह आप रोजाना की इनकम बढ़ाने के लिए बहुत एफर्ट करने वाले हैं, जो आपको अच्छे रिजल्ट देंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपकी शुरुआत थोड़ी धीमी होगी। लेकिन, यह समय आपको काम के नए एक्सपीरियंस के साथ आगे बढ़ना सिखाएगा। जॉब कर रहे लोग सप्ताह के अंत में अपने कार्यकुशलता से लाभ पाएंगे। छात्रों का मन पढाई में कम लगेगा। सप्ताह के पहले के कुछ दिनों में स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। लेकिन, सप्ताह के मध्य में आप पढ़ाई को लेकर थोड़ी गंभीरता दिखाएंगे। करियर को सही दिशा देने के लिए आप पढ़ाई-लिखाई पर जोर देंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा, खान-पान में लापरवाही से बचें। क्रोध पर काबू रखें।

वृश्चिक राशिफल
सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय की निरंतरता से खर्च बढ़ने पर भी आप धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। इस हफ्ते जमा पूंजी बढ़ाने के लिए आप निवेश के बारे में भी विचार करेंगे। आपके लिए सलाह है कि लालच में गलत निवेश ना कर बैठें, इसका ध्यान रखें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। शेयर बाजार या किसी भी सट्टे से जुड़े लोगों के लिए 5 तारीख की शाम तक का समय कुछ कठिन हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, ध्यान भटकाना हानिकारक हो सकता है। सप्ताह के मध्य से सेहत का ध्यान रखना होगा। रिलेशनशिप में प्यार और तकरार की स्थिति बनी रहेगी जिससे लव लाइफ मजेदार रहेगी।

धनु राशिफल
कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। समय आराम से बीतेगा। लव मैटर्स के मामले मजबूत होंगे। प्रयासों में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। बेहतर धनलाभ होगा। इस वीक आप अपनी फैमिली के साथ किसी तरह के वाद-विवाद ना करें। लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है। आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपस में मन-मुटाव हो सकता है। इस वीक ज्यादातर आपका चुप रहना ही बेहतर होगा। भाई-बहन और परिवार के साथ अपना व्यवहार पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। छात्रों को परिश्रम करना होगा। मेहनत का अच्छा रिजल्ट आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके मुंह से गलत जानकारी निकल सकती है। इनकम से ज्यादा खर्च का योग है, गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल
सेहत अच्छी रहेगी और उर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आय में बढ़ोतरी के योग दिख रहे हैं। सप्ताह के मध्य में अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। परोसियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। छोटे-भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी मित्र या संबंधी से आपको उपहार मिल सकता है। कुछ लोग अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का प्रयास करेंगे जो सफल होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अगर पिता बीमार हैं तो उनकी सेहत में सुधार होगा। मंत्र, जप, पूजा या धार्मिक स्थान पर जाने की आपकी इच्छा पूरी होगी। कथा-कहानी के व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत में कोई अच्छा मौका मिलेगा। जमीन या मकान की खरीदारी के योग बन रहे हैं। पुराने वाहन को बेचकर नए वाहन की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।

कुंभ राशिफल
नौकरी पेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जॉब या बिजनस में बदलाव हो सकता है। बिजनस में अनुकूलता बढ़ेगी और धंधा बेहतर रहेगा। बेहतर आय की संभावना है। फैमिली में किसी धार्मिक और आनंददायक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के मध्य में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा, उनके खान-पान और समय पर दवाओं का भी ख्याल रखना जरूरी है। प्रेम संबंध अनुकूल होंगे और उसमें मिठास बढ़ेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में तालमेल की कमी हो सकती है, संयम से काम लें। पार्टनरशिप में इस समय सावधानी बरतने की जरुरत है।

मीन राशिफल
आप किसी बात से बहुत खुश रहने वाले हैं। फैमिली में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। किसी टूर का भी आयोजन हो सकता है। इस वीक आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। अचानक आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। खर्च को संतुलित कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में व्यापारियों को विस्तार और प्रगति की जरूरत महसूस होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा और उनके पासपोर्ट और वीजा संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। आकस्मिक धनलाभ का योग है। नौकरी करने वालों को अतिरिक्त धन मिल सकता है। पार्टनर और मैरीड कपल के बीच रिलेशनशिप में तनाव दिखेगा।
(Source : Ganeshaspeaks)