साप्‍ताहिक राशिफल : 11 फरवरी से 17 फरवरी तक ऐसा रहेगा आपका समय, कुछ बड़ी मुश्किलें आने वाली हैं

 गवर्नमेंट जॉब में हैं या लंबे समय से ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपका काम हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लव रिलेशनशिप में पार्टनर्स एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे और करीब आएंगे।

Advertisement

New Delhi, Feb 11 : मेष राशिफल – वीक की शुरुआत ठीक है, लेकिन पहले दिन से आपका माइंड स्थिर नहीं रहेगा। कई तरह के गलत विचार आपको परेशान कर सकते हैं। इस वीक आपको नींद ने आने की प्रॉब्लम होगी, इसलिए आपको थकावट रहेगी। निजी और प्रफेशनल लाइफ को बैलंस रखें और एकदम से कोई फैसला न लें। दांपत्‍य जीवन में तनाव हो सकता है। पिछले वीक भी आपको सलाह दी थी कि आप मेडिटेशन करें, अभी भी आपके लिए यह अडवाइज है। इस वीक आप थोड़े रोमांटिक रहेंगे। आप एक तरह की एनर्जी फील करेंगे। वीक के शुरुआत में आपका खर्च ज्यादा होने वाला है। सप्‍ताह के आखिर में आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थी फोकस्ड नहीं रहेंगे। वीक की शुरुआत में आपको हेल्थ का कोई इश्यू हो सकता है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
वीक की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। बाद में किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। इसका असर आपके रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है। आप अपने मन को स्थिर रखने की कोशिश करें और फोकस्ड रहें। 13 तारीख से आपके लिए एक अच्छा समय शुरू हो रहा है। सप्ताह के बीच में आप विपरीत सेक्‍स के प्रति थोड़े अट्रेक्ट रहेंगे। आप कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकते हैं। नए कपड़े खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। वीकेंड पर आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रफेशनल मोर्चे पर आपका टैलंट काम आएगा। बाद में कई लोगों के साथ आपकी महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए बाद का समय अच्छा कहा जाएगा। बाइक और कार को स्लो चलाएं। बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षण, मीडिया, में 14 तारीख के बाद आप एक अच्छी प्रगति की आशा करें।

Advertisement

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और फलदायी रहेगा। इस वीक आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ज्यादा समय बिताने वाले हैं। इस वीक किसी टूर का प्लान कर सकते हैं। पुराने दोस्‍त आपको मिल सकते हैं। इस वीक आप कार या कोई गाड़ी खरीद सकते हैं। इस वीक कहीं से अच्छी इनकम होगी। बच्चों के मामले में प्रगति होगी। फॉरेन एजुकेशन को लेकर कुछ प्लान कर रहे हैं, तो इस वीक आपको सक्सेस मिल सकती है। घर के किसी बड़े को आंख में परेशानी की समस्या हो सकती है। वीक के आखिर में लाइफ पार्टनर को लेकर टेंशन रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। महिलाओं के लिए मदरहुड का अच्छा समय है। इस वीक आप थोड़ा रोमांटिक रहने वाले हैं।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए इस वीक की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। कोई गुड न्यूज आपका वेट कर रही है। प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के चांस हैं। किसी नए बिजनस को लेकर आप प्लान कर सकते हैं। सोसाइटी में आपको सम्मानित किया जा सकता है। फैमिली में भाई-बहनों के साथ आपके रिलेशन अच्छे रहने वाले हैं। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा हो जाने से बॉस आपसे खुश रहने वाले हैं। स्टूडेंट्स के लिए सक्सेस का वीक है। जॉब-बिजनस में ज्यादा टेंशन न लें। किसी बात को बहुत सोच- समझकर ही करें। लव-बर्ड्स के लिए अच्छा समय है। दोनों लोग एक-दूसरों के नजदीक आएंगे। आपको इसका ध्यान रखना है।

सिंह राशिफल
आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। प्रतिस्‍पर्द्धी आपके विरुद्ध कोई साजिश रच सकते हैं। मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। वीक के बीच में आप अपने टारगेट को अचीव करेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप निवेश के लिए प्लान करेंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। गवर्नमेंट के काम में आपको सक्सेस मिलेगी। बॉस या ऑफिसर भी आपके काम से खुश रहेंगे। वीक के आखिर में बिजनस और प्रफेशन में आप कोई नए प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद रहने वाले हैं। आपका कोई फ्रेंड आपको धोखा दे सकता है। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। बिजनस में कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। आपके घर गेस्ट आ सकते हैं।

कन्या राशिफल
हेल्थ नरम-गरम रहेगी। प्रतिद्वंद्वी के साथ वाद-विवाद टालें। आप अपने काम को ज्यादा अच्छी तरह से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई नया काम सीखेंगे। इस वीक आपको बच्चों से कोई खुशी मिलेगी। फैमिली में चल रहा कोई झगड़ा खत्म हो जाएगा। प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कोर्ट केस में आपकी जीत होगी। इस वीक आप किसी छोटे टूर पर जा सकते हैं। भाई-बंधुओं से रिश्ता अच्छा रहेगा। ऑफिस के सहकर्मियों का साथ कम मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर समस्‍या हो सकती है। शेयर-सट्टे के चक्कर में पड़ेंगे, तो पसीने की कमाई धूल में मिल जाएगी। इस वीक आपका धन खर्च होगा, इसलिए पहले से ही आप इसका इंतजाम करके रखें। आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। जॉब और बिजनस में कड़ी चुनौती मिल सकती है।

तुला राशिफल
इस वीक आप लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। सप्ताह के मध्य में आप अकेला रहना पसंद करेंगे। फाइनेंशियल मैटर्स पर आप वीक के पहले दिन की दोपहर तक किसी न किसी प्रकार के कमाई कर सकते हैं। आपकी अपेक्षाओं के काफी बढ़ जाने से आपको असंतोष रहेगा। बिजनस में आपको थोड़ा खर्च रहेगा। आखिरी दिनों में आप कमाई के नए द्वार खोल सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार के काम कर रहे हैं, वे गवर्नमेंट कंपनी में इन्वेस्ट करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। किसी भी प्रकार के सौदों में बहुत ज्यादा लालच से बचें। प्रफेशनल मोर्चे पर 13 से 15 तारीख के दौरान किसी प्रकार के फैसले को टालें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगता रहेगा। खैर, वीकेंड का मजा आप जरूर उठा सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल
वीक के पहले दिन आप लव रिलेशंस की शुरुआत बहुत ही अच्छे से करने वाले हैं। वीक के दूसरे दिन से आप प्रफेशन स्‍तर पर ज्यादा बिजी होने वाले हैं। 13 से 15 तारीख तक का समय अपने अपोजिट सेक्स के दोस्तों के साथ बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय अच्छा है। फाइनेंस के मैटर्स में आपकी स्थिति स्टेबल रहने से आप निश्चिंत रहेंगे। बच्चों के पीछे खर्च होने की संभावना है।वीक के आखिरी 2 दिनों में आप पर एक्स्ट्रा खर्च का बोझ आ सकता है। प्रफेशनली आप थोड़े बिजी रहेंगे। वहीं कुछ नया शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आपको अभी थोड़ा वेट करना चाहिए। वीक के एंड में आपके गलत निर्णयों का असर आपके प्रफेशन में न पड़े इसका भी ख्याल रखें। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुचि रहेगी।

धनु राशिफल
वीक की शुरुआत अच्छी रहेगी। अचानक आप अपने हेल्थ को लेकर थोड़े चिंता में आ जाएंगे। एनर्जी बनाए रखने का प्रयास करें। इस वीक प्लेयर्स को अपनी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेशन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी टूर्नामेंट में उनका चयन हो सके। लंबे समय से अटका धन आपको मिल सकता है। फैमिली के मध्य में परिवार के साथ रिलेशंस तनावपूर्ण होंगे। बदले की भावना उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखें। इस वीक आप मेडिटेशन पर ध्यान दें। बिजनस या ऑफिस के किसी प्रॉजेक्ट को लेकर अचानक कोई यात्रा हो सकती है। इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ रखें, ताकि आपका काम न अटके। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जॉब चेंज के बारे में सोच रहे हैं या ट्रांसफर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह वीक आपको सक्सेस दे सकता है।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह वीक अच्छा रहने वाला है। इस समय घर बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छा है। इस वीक गार्डनिंग के काम में आपका ध्यान लगेगा। भूमि और लेनदेन के लिए अच्छा समय है। कृषि के काम से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उन्नति भरा हो सकता है। माइनिंग के काम से जुड़े लोगों को काफी फायदा होने वाला है। पुराना कोई रुका हुआ काम आपका आगे बढ़ाएगा। सोशल लाइफ में, पॉलिटिक्स में प्रॉग्रेस का अच्छा योग है। जॉब में बदलाव या ट्रांसफर का योग है। रिलेशनशिप में सुधार का प्रयत्न करें। हार्ड वर्क का बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। फंसे हुए पैसे वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल
इस वीक भाई-बहनों के साथ रिलेशन अच्छा रहेगा। यदि कोई नए बिजनस की प्लानिंग कर रहे हैं, तो, यह अनुकूल समय है। जॉब करने वालों को धनलाभ होगा। बोनस मिलने का योग है और वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन, स्थानांतरण का भी योग है। इसके जरिए काम और धन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। हालांकि थोड़ी थकावट का अनुभव होगा, लेकिन बाद में समय बेहतर ढंग से गुजर जाएगा, जिससे खुशी का अनुभव होगा। घूमने जाएंगे और हल्के पलों का आनंद लेंगे। अर्जित धन को सही स्थान पर मनोरंजन के लिए खर्च करेंगे। वीक के आखिर में पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बेहतर सफलता मिलेगी। ऐसा अनुभव होगा कि समय आपके साथ है। आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा।

मीन राशिफल
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। किसी गड़बड़ी के कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। उन्हें मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलेगा, इस कारण कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। इस समय में निर्माण सामग्री, रंग और केमिकल्स के साथ ही होटल, मोटर, ट्रैवल एजेंसी आदि का व्यापार बेहतर रहेगा और इसमें खूब लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में कड़वाहट और क्लेश का अनुभव हो सकता है। साझेदारी वाले व्यापार में सतर्क रहें, अन्यथा धोखा मिल सकता है।
(Source : Ganeshaspeaks)