प्रियंका गांधी को बीजेपी सांसद की खुली चुनौती, साक्षी महाराज के बयान ने चढा दिया सियासी पारा

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते ही बीजेपी सांसद ने कहा कि वो पहले भी चुनावी कैम्पन करती रही हैं, तब भी कुछ नहीं कर पाई थी।

New Delhi, Feb 12 : प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद यूपी का सियासी पारा चढ गया है, अब बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और प्रियंका को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर दोनों में हिम्मत है, तो उन्नाव से उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाए, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अगर वो राहुल-प्रियंका को नहीं हरा पाए, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

Advertisement

दोनों में किसी में हिम्मत नहीं
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि ना तो राहुल में हिम्मत है, और ना ही प्रियंका गांधी में इतनी ताकत है, कि वो उनके खिलाफ उन्नाव से चुनाव लड़ सके, अगर हिम्मत है, तो आ जाए सामने।

Advertisement

प्रियंका को कोई गंभीरता से नहीं लेता
प्रियंका गांधी पर निशाना साधते ही बीजेपी सांसद ने कहा कि वो पहले भी चुनावी कैम्पन करती रही हैं, तब भी कुछ नहीं कर पाई थी, राजनीति में वो नई नहीं हैं, जब पहले कुछ नहीं असर दिखा पाई, तो अब क्या करेंगी, इसके साथ ही उन्होने कहा कि कांग्रेसी ही प्रियंका को गंभीरता से नहीं लेते, तो बाकी जनता कैसे गंभीरता से लेगी।

Advertisement

हारेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी खुद अमेठी से चुनाव हारेंगे, क्योंकि जनता ने उन्हें पहचान लिया है, इस बार अमेठी की जनता उन्हें नकार देगी, चुनाव जीतने के बाद वो लौटकर अमेठी नहीं आते हैं, इसके साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी के सामने राहुल कहीं भी नहीं टिकते हैं।

सत्ता में लौटेगी बीजेपी
आम चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार सत्ता में आएगी, नरेन्द्र मोदी ने जितने विकास कार्य किये हैं, जनता उन्हीं के आधार पर उन्हें वोट देगी, मोदी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हैं, देश की जनता उन्हें दुबारा से प्रधानमंत्री बनाएगी।