साप्‍ताहिक राशिफल : उन्‍नत योग में होगा शुभ लाभ, कुछ राशियों को संभलकर काम करने की जरूरत

सप्ताह के बीच में आप विपरीत सेक्‍स के प्रति थोड़े अट्रेक्ट रहेंगे। आप कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकते हैं। नए कपड़े खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। वीकेंड पर आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रफेशनल मोर्चे पर आपका टैलंट काम आएगा। 

New Delhi, Feb 18 : मेष राशिफल – यह वीक लव मैटर्स के लिए काफी अच्छा होने वाला है। पार्टनर खोज रहे लोगों को इस वीक जीवनसाथी मिलने की संभावना है। आप में जोश और एनर्जी बनी रहेगी, इसका पॉजिटिव इंपेक्ट आपके प्रफेशन पर पड़ने वाला है। आप नियमित मेडिटेशन करें। वीक की शुरुआत में आपको फैमिली मैटर्स की चिंता हो सकती है। अपनी बात को सच ठहराने की जिद छोड़नी होगी। शुरुआत में परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। आप आय बढ़ाने का प्रयास भी करेंगे। 14 तारीख के बाद ऑफिस में संभालकर बातचीत करनी होगी। इस वीक आप अपने व्‍यवहार को कंट्रोल में रखें। छात्र फोकस कर पाएंगे। पहले दो दिन आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। वीकेंड में आपको बाहर खाने से बचना चाहिए। इस वीक आप अपने किसी मित्र से मिल सकते हैं।

Advertisement

वृषभ राशिफल
प्‍यार के मामले में यह सप्‍ताह कमजोर हो सकता है। अपोजिट सेक्स के साथ दोस्ती-यारी में आप अलर्ट रहें, अन्यथा आप अच्छी खासी मुश्किल में फंस सकते हैं। लाइफ पार्टनर से जुड़ी चिंता आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। वीकेंड में आपके दिल में रोमांटिक फीलिंग्स अधिक रहेगी। फाइनेंस के मामलों में हालत खस्ता ही रहेगी। इस सप्ताह गाड़ी आपकी जेब ढीली कर सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े खर्च के लिए इसे एक अच्छा समय कहेंगे। प्रफेशनल मामले में नई शुरुआत न करें। सोचकर किए गए निवेश में फायदा होने वाला है। इस बार का वीकेंड आपका अच्छा रहेगा। इस वीक एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस वीक की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपको लाइफ पार्टनर का फुल सपॉर्ट मिलेगा। हेल्थ की प्रॉब्लम नहीं रहेगी। प्रफेशन और बिजनस में आप फैसले ले पाएंगे। पार्टनरशिप में समझदारी से समस्या का हल निकालें। बिजनस के लिए लोन की व्यवस्था हो जाएगी। गवर्नमेंट या इससे रिलेटेड कंपनी में टेंडर भरा है, तो वह पूरा होने के चांस हैं। जॉब में नई संभावनाएं हैं। बॉस आपके साथ अच्‍छा व्‍यवहार करेंगे। इस वीक आपको कोई नया बिजनस या नया टारगेट मिल सकता है। फैमिली में कोई नया मेंबर आ सकता है। इस वीक आप रोमांटिक रहने वाले हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में आशा बंधेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा है। एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। आपको बच्चों की चिंता रहेगी। सेक्स और रिलेशनशिप के लिए अच्‍छा समय है। पिकनिक या टूर पर जा सकते हैं। आपको इस वीक कोई गिफ्ट दे सकता है। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशिफल
लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ रिलेशनशिप बहुत अच्छे रहने वाले हैं। आप लोग एक-दूसरे की जरूरत को समझेंगे। हेल्थ का कोई इश्यू सामने आ सकता है। इस वीक किसी टारगेट के पूरा न होने से थोड़े से टेंशन में आप रह सकते हैं। इस वीक आपको रिलेक्स होने की जरूरत है। हो सके तो ऑफिस या बिजनस से आप दो-तीन दिन की छुट्टी ले लें। फैमिली के साथ समय बिताएं। हेल्दी फूड लें। मौसम के अनुसार खुराक लें। इस वीक पुरानी बीमारी फिर सामने आ सकती है। कमजोरी, पेट में परेशानी या जोड़ों में दर्द की समस्‍या हो सकती है। हेल्थ का ध्यान रखें। कोई फैमिली रिलेटेड इश्यू होगा, घर के बड़े उसे हल करने में आपकी मदद करेंगे। घर में छोटे भाई-बहनों से फायदा मिलेगा।

सिंह राशिफल
स्टूडेंट्स के लिए स्टडी पर फोकस करना जरूरी होगा। ऑफिस या बिजनस में आपका प्रभाव, सम्मान बढ़ेगा। घर के किसी बड़े की बीमारी को लेकर भागदौड़ रहेगी। उधार दिए हुए या फंसे हुए पैसे वापस मिलेंगे। लंबे समय से चल रही चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। गवर्नमेंट से जुड़े आपके काम पूरे होंगे। इस वीक गाड़ी संभलकर चलाना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे दूरी रखना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। वीक के आखिर में अच्छा समय है। कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। जॉब में बॉस आपके काम से गदगद होंगे। वीक के आखिरी में अटके हुए सरकारी काम में सफलता मिलेगी। इस वीक आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। नौकरी में अनुकूल मौके रहेंगे।

कन्या राशिफल
इस वीक गेस्ट की आवभगत में बिजी रहने वाले हैं। स्टूडेंट्स का इंट्रेस्‍ट स्टडी में रहेगा। इस वीक थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करें। इस वीक आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है। पहले सोचें फिर काम करें। फाइनेंस और प्लानिंग अच्छे रहेंगे। जॉब करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कोर्ट केस में आपकी जीत होगी। शत्रु आपको तंग करेंगे, लेकिन असफल होंगे। इस वीक के बीच में आपके मन में थोड़े नेगेटिव विचार आ सकते हैं। घर का वातावरण तनाव भरा रहेगा। सजावट, परिवार के लोगों के लिए परिधान, सौगात आदि में पैसे खर्च करेंगे। फैमिली के साथ आमोद-प्रमोद में आपका पूरा समय निकल जाएगा। भविष्‍य के लिए अच्छी आर्थिक योजना बना सकेंगे। ससुराल पक्ष से आपको कोई लाभ हो सकता है। काम और आराम दोनों पर ध्यान दें। वीक के आखिर में जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। बच्चों से आपको अच्छा समाचार मिल सकता है।

तुला राशिफल
इस वीक के अधिकांश हिस्से में आपका मन प्रफेशनल मैटर्स में लगा रहेगा। काम की टेंशन आपके रिलेशन को भी कमजोर करेगी। आप अपनी एथिक्स के चलते अपना और दूसरों का दिल दुखा सकते हैं। फाइनेंशियल मैटर्स के लिए शुरुआत अच्छी है। 21 तारीख की दोपहर से 23 की दोपहर के दौरान इनकम की तुलना में खर्च का पलड़ा अधिक भारी रहेगा। इस वीक आप पहले से सेविंग करके रखें। वीक के आखिरी दिन दोपहर के बाद आप अपने लिए खर्च कर सकते हैं। प्रफेशनल कामकाजों में आपकी व्यस्तता रहेगी। वीक के आखिर में कामकाज अधिक होने से टेंशन रहेगी। नए साहस लेने या नई शुरुआत करने में देरी होने से आप थोड़े उलझे हुए से होंगे। एजुकेशन में कोई विशेष डिग्री हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
मोटे तौर पर देखें तो आपके लव रिलेशनशिप सहित किसी भी प्रकार के रिलेशंस में इस वीक आपको दिक्कत नहीं आएगी। इस सप्ताह का अधिकांश समय प्रफेशनल मैटर्स की व्यस्तता में बीतेगा। हो सके तो कुछ समय अपनी फैमिली को भी दें। जो अच्छे पार्टनर की खोज में है उनके लिए 23 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा रहेगा। इस समय में अपने किसी डियर वन के साथ के साथ कुछ समय अकेले में गुजरने का चांस मिल सकता है। आपको एक्स्ट्रा हार्ड वर्क का रिवार्ड जरूर मिलेगा। वीक के आखिर में आपको लाभ मिलने की गुंजाइश है। आखिरी दिन दोपहर के बाद खर्च का संकेत मिल रहा है। फैमिली बिजनस कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा समय है। बिजनस से जुड़े लोगों को किसी प्रकार के डिसीजन लेने में अधिक समझदारी दिखानी होगी। जॉब कर रहे लोगों का उत्साह देखकर आपके बॉस खुश और संतुष्ट रहेंगे। आपकी प्रफेशन और तरक्की से लोग जलकर राख हो सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मसालेदार भोजन से दूर रहिए।

धनु राशिफल
धनु राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। फैमिली में किसी तरह का कोई अच्छा इवेंट हो सकता है। किसी नए गेस्ट का आना हो सकता है। वीक के बीच में किसी तरह की फाइनेंशियल ग्रोथ मिल सकती है। वर्कप्लेस पर एडजस्टमेंट में थोड़ी दिक्कत होगी। किसी भी कलीग के साथ कम्युनिकेशन में आप ध्यान रखें। बॉस से आपको एक्स्ट्रा काम मिल सकता है। इस दौरान टारगेट का प्रेशर रहेगा। टाइम के अनुसार अपने वर्क स्टाइल को बदलें। जॉब में प्रॉब्लम होने से आपको जॉब बदलने की भी इच्छा हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें। बिजनस में छोटे भाई-बहनों की हेल्प ले सकते हैं। फैमिली मेंबर्स के साथ संबंधों में सुधार होगा। ऑफिस या बिजनस मीटिंग के लिए कोई छोटी ट्रेवलिंग भी कर सकते हैं। वीक के आखिर में भाग्य आपका साथ देगा। संबंधों में थोड़ा संयम बरतें। किसी नए रिलेशन की शुरुआत भी दिख रही है।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए वीक की शुरुआत अच्छी होने वाली है। वर्क प्लेस पर रिलेशन अच्छे रहने वाले हैं। सुखद मुलाकात होगी। किसी की खराब तबीयत में सुधार होगा। इस वीक आपका नेटवर्क काफी अच्छा रहने वाला है। बिगड़े संबंध धीरे-धीरे सुधरते प्रतीत हो रहे हैं। वीक के बीच में हेल्थ का कोई इश्यू आ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर या मंदिर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिलेशनशिप में सुधार आएगा। यदि आप कथाकार या पूजा-पाठ से संबंधित कोई काम करते हैं, तो इस दौरान आपको बेहतर लाभ का योग है। गवर्नमेंट की ओर से आपको सम्मानित किया जाएगा। बिजनस में अच्छे अवसर मिलेंगे। वर्कप्लेस पर यश-कीर्ति बढ़ेगी। ट्रांसफर के साथ प्रमोशन भी मिलेगा। नई नौकरी की भी संभावना है। समाज में भी ऐक्टिव रहेंगे। पॉलिटिक्स में आपकी रुचि है, तो आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। फॉरेन टूर का भी योग बन रहा है। गवर्नमेंट से जुड़े कामों में भी आपकी उन्नति हो सकती है। कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल
वीक की शुरुआत में हेल्थ के प्रति सतर्कता जरूरी है। अगर हेल्थ पर ध्यान देंगे, तो दवा लेने की जरूरत नहीं पडे़गी। यश, पद धन की प्राप्ति होगी। वीजा मिल सकता है। विदेश में रहने वालों को देश में अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकेगा। ऑफिस में या बिजनस प्लेस पर कम परेशानी होगी। जॉब में टारगेट पूरा होने से आपको मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आप एनर्जी फील करेंगे। बिजनसमैन को बिजनस बढ़ाना होगा। खुद का नया व्यापार शुरू कर सकेंगे। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई का अनुकूल समय है। होस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स घर जा सकेंगे। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे।

मीन राशिफल
सप्ताह मिला-जुला रहेगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंताएं कम होंगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। पारिवारिक मामलों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। किसी विशेष कार्य के संबंध में कोई तात्कालिक निर्णय नहीं ले सकेंगे, साथ ही दूर-दूर तक कोई रास्ता नहीं है, ऐसा अनुभव होगा। व्यापार धंधे में धीमी प्रगति होगी और काफी मेहनत के बाद थोड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि पैसे की कमी के कारण कोई काम नहीं अटकेगा। महीने के अंत में आय बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन भाषा पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। खूब काम करने के बाद भी दिन के अंत में अहसास होगा कि कुछ काम नहीं हुआ। थकान के कारण नींद का अनुभव होगा। सप्ताह के अंत में दांपत्य जीवन में एक दूसरे के साथ का अनुभव होगा। विदेश में व्यापार और लेन-देन में अनुकूलता बनी रहेगी। माह के अंत में संयुक्त परिवार में एक दूसरे का साथ मिलने से सुखद अहसास होगा।
(Source : Ganeshaspeaks)