पार्टी में ज्यादा लड़कियों को शामिल करो, वोट मिलेंगे, मुलायम सिंह यादव के वीडियो से ‘सियासी हड़कंप’

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
इस वीडियो में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोगों को संबोधित करते दिख रहे हैं, वो अपनी पार्टी का हालत पर टिप्पणी कर रहे हैं।

New Delhi, Feb 21 : लोकसभा चुनाव से पहले सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कई बातें कहते सुनाई दे रहे हैं, हालांकि इंडिया स्पीक्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, एक स्थानीय चैनल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जहां से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

क्या है वीडियो में
इस वीडियो में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोगों को संबोधित करते दिख रहे हैं, वो अपनी पार्टी का हालत पर टिप्पणी कर रहे हैं, तो बेटे अखिलेश पर भी चुटकी लेते नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं पूर्व सीएम मायावती के साथ गठबंधन के फैसले की भी आलोचना की है।

Advertisement

लड़कियों पर बयान
इस वीडियो में नेताजी कह रहे हैं, कि मैंने कहा कि लड़कियों को ज्यादा पार्टी में लो, लड़कियां पहले जितना आती थी, उतनी अब नहीं आ रही, पहले 40 से कम नहीं आती थी, अब नौ रह गई है। मुलायम सिंह यादव के मुताबिक लड़कियों को वोट ज्यादा मिलता है, वो ऐसा प्रयोग करके देख चुके हैं।

Advertisement

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
आपको बता दें कि सपा सरकार के दौरान मुरादाबाद में मुलायम सिंह यादव ने एक जनसभा में कहा था कि रेप में फांसी देना गलत है, लड़कों से गलतियां हो जाती है, तो क्या फांसी चढा दोगे, उन्होने अपनी बात रखते हुए कहा था कि लड़के-लड़कियां पहले दोस्त रहते हैं, फिर बाद में मतभेद होने से अलग हो जाते हैं, जिसके बाद लड़की लड़के के खिलाफ बयान देती है, और बेचारे लड़के को फांसी हो जाती है।

मोदी पर बयान
मालूम हो कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव ने संसद में संबोधन देते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिये शुभकामनाएं दी, mulaउनके इस बयान पर भी खूब हाय तौबा मचा था। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें