गरीबों के लिये यहां लगता है दुल्हन का बाजार, मां खुद लगाती है अपनी बेटी की कीमत

इस बाजार में लड़कियां पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये भड़कीले कपड़े और मेकअप करके पहुंचती हैं, ताकि लड़का उन्हें देखते ही पसंद कर ले।

New Delhi, Mar 04 : दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं, जहां कि परंपराएं लोगों को हैरान कर देती है, ऐसी ही एक देश है बुल्गारिया, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, दरअसल यहां एक ऐसा बाजार लगता है, जहां सामानों की नहीं बल्कि दुल्हनों की खरीददारी होती है, आइये इस अनोखे बाजार के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Advertisement

गरीब परिवार की लड़कियां
बुल्गारिया के स्टारा जागोर नामक इस स्थान पर हर तीन साल में एक बार बाजार सजाया जाता है, जहां गरीब परिवार के लोग अपनी बेटियों को दुल्हन के लिबास में लेकर आते हैं, फिर लड़का उन्हें देखकर पसंद करता है, जिसके बाद दोनों की शादी हो जाती है।

Advertisement

भड़कीले कपड़े और मेकअप
बुल्गारिया के इस बाजार में लड़कियां पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये भड़कीले कपड़े और मेकअप करके पहुंचती हैं, ताकि लड़का उन्हें देखते ही पसंद कर ले, इस बाजार में हर उम्र की लड़कियां और महिलाएं दुल्हन के लिबास में बिकने के लिये आती हैं।

Advertisement

दुल्हन की बोली
इस बाजार का सबसे विवादित पहलू ये है कि यहां कम उम्र की लड़कियों की भी बोली लगाई जाती है, कई बार तो बोली लाखों रुपये तक पहुंच जाती है, यहां दुल्हन खरीदने और बेचने के लिये परिवार के लोगों का भी साथ रहता है, दुल्हन और दूल्हा दोनों पक्ष से परिवार के लोग मौजूद रहते हैं।

बात करने का मौका
बताया जाता है कि अगर किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आती है, तो उसे बात करने का मौका दिया जाता है, फिर पसंद आने पर उसके नाम की बोली लगती है, जो सबसे ज्यादा कीमत देने के लिये तैयार होता है, दुल्हन उसके साथ ही जाती है, जिसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की शादी होती है, दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के घर वालों को तय रकम चुकाते हैं।