एनडीए का तिहरा शतक, पूर्ण बहुमत की ओर बीजेपी

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं, हालांकि ये रुझान हैं, नतीजे कुछ देर बाद आएंगे।

New Delhi, May 23 : देशभर में लोकसभा चुनाव का मतगणना जारी है, रुझानों के मुताबिक एक बार फिर से एनडीए तिहरा शतक लगातार दिख रहा है, इसके साथ ही बीजेपी पूर्ण बहुमत की ओर बढ रहा है, न्यूज -18 की रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए तीन सौ का आंकड़ा छू चुकी है, इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं, हालांकि ये रुझान हैं, नतीजे कुछ देर बाद आएंगे।

Advertisement

दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। दोनों साल 2014 के चुनावों में भी विजयी रहे थे।- 9.21PM
इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं। 9.20PM
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और जबलपुर से विवेक तन्खा पीछे चल रहे हैं। 9.18PM
आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। निरहुआ पीछे चल रहे हैं। – 9.15PM

Advertisement

रामपुर से भाजपा की जया प्रदा पीछे चल रही हैं। उनके सामने सपा के आजम खान मैदान में हैं। 8.45 PM
अब तक के रुझानों में एनडीए 195 सीटों पर आगे हो गई है। यूपीए 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य को 60 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। 8.44PM
धनबाद से कीर्ति आजाद पीछे चल रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा के बागी आजाद को धनबाद की सीट दी गई थी। 8.44 PM
राजस्थान में 21 सीटों पर अब भाजपा आगे हो गई है। 8.42PM
गुरदासपुर से सनी देओल आगे। 8.42 PM
भोपाल की वीआईपी सीट से साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह से आगे चल रही हैं। 8.40 PM

Advertisement