साप्‍ताहिक राशिफल : 27 मई से 2 जून, नौकरी और धन से जुड़े अटके काम इस हफ्ते पूरे हो जाएंगे

आप भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। विद्यार्थी दोस्तों से इस सप्ताह दूर रहें। सप्ताह के आखिरी में आपका कोई असाइनमेंट आसानी से बन जाएगा। इस सप्ताह रिश्तों को लेकर आप थोड़े संवेदनशील बने रहेंगे।

New Delhi, May 27 : मेष राशिफल – इस सप्ताह आप थोड़े आलसी बने रहेंगे। शुरुआत में कोई महत्वपूर्ण काम अटकेंगे। पेशेवर मामलों की बात करें तो आप अपना काम दूसरों के भरोसे करना चाहेंगे। इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में भी मानसिक चिंता बनी रहेगी। साझेदार के साथ कामकाज में आप सावधानी रखें। क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है। खर्च होने से भी परेशान रहेंगे। विद्यार्थी मन भटकाव की स्थिति से बच नहीं पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि दोस्तों के साथ भी किसी बहस से इनकार नहीं किया जा सकता है। रिश्तों की बात करें तो इस सप्ताह आपको गुस्से पर काफी नियंत्रण करना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी में माता-पिता और पत्नी-बच्चों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार की जरूरत पर पैसा खर्च होगा। सप्ताह के आखिरी में परिजनों के साथ आनंद का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा साथ ही किसी तरह के नए काम की शुरुआत भी न करें। बाहर खाने-पीने की आदत से बचें।

Advertisement

वृषभ राशिफल
सप्ताह का शुरुआती समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको बहुत से कार्यों में सफलता मिलेगी। आप पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों जगहों पर उन्नति के प्रयास करेंगे। इस समय अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार में आपको लाभ होगा। व्यापार और नौकरी दोनों में आप आज का काम कल पर ना टालें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शोध कर रहे विद्यार्थियों को फायदा हो सकता है। रिश्तों के मामलों में भी सप्ताह का आखिरी समय बेहतर है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विवाहित दंपत्तियों के बीच पूरे सप्ताह प्रेम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी कोई बड़ी बात नहीं है। बावजूद इसके बाहर के खाने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। गर्मी में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा और काम समय पर पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। व्यापार में हाल ही शुरू किए काम में आपको खूब सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके विरोधी आपसे दूर रहेंगे। आप अपने काम से उन्हें जवाब देने के काबिल बन पाएंगे। सप्ताह के बीच में खर्च की अधिकता के चलते मन बेचैन रहेगा। इस सप्ताह विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अध्ययन में काम करने में किसी ना किसी तरह की दिक्कत आएगी। संबंधों की बात करें, तो भाई-बहनों से खूब प्यार मिलेगा। मित्रों के साथ पार्टी के योग हैं। दांपत्य जीवन में भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। शुभ प्रसंग के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको बार-बार आराम करने का मन करेगा। शरीर में थकावट रहेगी। खाने-पीने में नियंत्रण जरूरी है।

Advertisement

कर्क राशिफल
यह सप्ताह औसतन संभलकर चलने वाला है। किसी व्यापारिक मुलाकात को टालना ही श्रेयस्कर होगा। सप्ताह का दूसरा चरण नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा होने वाला है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको शेयर बाजार या लॉटरी आदि में नुकसान की संभावना है। इन मामलों में आपको संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के आखिर में धन संबंधी समस्या हल होने से मन खुश रहेगा। यात्रा में भी आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह विद्यार्थियों को भी थोड़ी मुश्किल हो सकती है। सप्ताह के दूसरे चरण में दिन अच्छे हो सकते हैं। संतान की ओर से चिंता रहेगी। विवाहित दंपत्ति एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। घर परिवार के मामले में आपको सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। आपको बाहर खाने से बचने की जरुरत है। इस सप्ताह पेट दर्द या पाचन संबंधी कोई परेशानी भी हो सकती है।

सिंह राशिफल
सप्ताह मिश्रितफलदायक है। सप्ताह की शुरुआत के दो दिन नौकरीपेशा लोगों को काफी समस्याएं आ सकती है। बाद के दिनों में ऑफिस का काम आसानी से पूरा होगा। व्यवसाय में इस सप्ताह उन्नति के योग बन रहे हैं। आप बिजनेस बढ़ाने के लिए इस सप्ताह बहुत मेहनत करने वाले हैं। दोस्तों और परिवार के पीछे बचत का पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। रिश्तों के हिसाब से ग्रहस्थजीवन में सुख शांति की अनुभूति रहेगी। घर के सदस्यों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। युवाओं के विवाह संबंध पक्के हो सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। ये समय चिंता से मुक्त रहने का है। हालांकि संतान पक्ष से वाद-विवाद हो सकता है। आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। अच्छे समय का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे आने वाले समय में आपका जीवन सुखमय हो सकें। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशिफल
सप्ताह की शुरूआत के साथ ही यह पूरा सप्ताह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सभी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार या व्यक्तिगत कारणों से किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रीत करें और उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन सप्ताह के दूसरे चरण में जमीन या वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। इस अवधि में उनकी सफलता निश्चित है। परिवार में आपको सुख-शांति का अहसास होगा। किसी पुराने और करीबी दोस्तों के साथ मुलाकात की संभावना है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। शुभ और मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। साथ ही परोपकार में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

तुला राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहने वाली है। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से काफी काम पूरे हो सकेंगे। आपको नौकरी बदलने की भी इच्छा होगी। हालांकि कोई महत्वपूर्ण काम पूरा न होने से चिंता भी होगी। इस सप्ताह आप खर्च में कंजूसी करेंगे। हर बात में आपको नकारात्मकता दिखाई देगी, इस कारण आपको इस सप्ताह कोई भी नया काम हाथ में न लेने की सलाह दी जाती है। आज का काम कल पर टालना भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई का टाइट शेड्यूल बनाना होगा। परिश्रम बढ़ाना होगा। जीवनसाथी के साथ आप सुखद और खुशहाल जीवन गुजार सकेंगे। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको घर में किसी बड़े या अॉफिस में अधिकारियों से विवाद न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा विवाद के साथ ही नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल
यह सप्ताह मौज-मस्ती में व्यतीत हो सकता है। आपने पूरे महीने जो मेहनत की है, इस सप्ताह उसका परिणाम मिल सकता है। बिजनेस बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। जॉब में आप अपने काम से काम ही रखें तो बेहतर होगा। अपने लिए किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए पढ़ाई पर खास ध्यान देने का समय है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो आप अपने परिवार के साथ दिन गुजारना पसंद करेंगे। किसी पार्टी या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि परिवार के लोगों के साथ वाद-विवाद से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको किसी से अनावश्यक बात न करने की सलाह दे रहे हैं। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो सप्ताह के दूसरे चरण में थोड़ी थकावट हो सकती है। किसी बड़े की बीमारी के कारण भी चिंता हो सकती है।

धनु राशिफल
यह सप्ताह भी आपके लिए कड़ी मेहनत वाला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का लाभ मिलेगा। लक्ष्य आसानी से पूरे हो सकेंगे, जिसके बदले इंसेंटिव आदि मिल सकता है। व्यापार में आपको नए ग्राहक मिल सकते हैं। लाभ होने की भी संभावना है। इस सप्ताह आय से ज्यादा खर्च होगा। आप किसी दीर्घकालीक निवेश में हाथ आजमा सकते हैं। कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। हालांकि ये निवेश भविष्य में आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी शोध में रिजल्ट आने की उम्मीद रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतें। जीवन साथी या बच्चों से किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है। घर के बड़ों को सम्मान देना फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह चिंताजनक है। लंबी यात्रा का विचार फिलहाल टाल दें और तनाव में यात्रा न करें और ना ही वाहन चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है।

मकर राशिफल
कुछ मामलों को छोड़ दें, तो कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। शुरुआत में काम में अवरोध होने से मानसिक अशांति रहेगी। संपत्ति से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने में परेशानी होगी। हालांकि नौकरीपेशा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। विरोधी आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। शेयर मार्केट से भी आपको लाभ होगा। माता से आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह बेहतर है। वे पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। शादीशुदा जिंदगी में रोमांस के लिए समय अनुकूल है। हालांकि नए रिश्ते बनाने में कुछ दिक्कत हो सकती है। वैसे भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या बदल सकेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में मनोरंजन, पिकनिक या पार्टी पर खर्च होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन इस सप्ताह आपको मेडिटेशन करके दिमाग शांत रखने का प्रयास करना चाहिए।

कुंभ राशिफल
यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ी संयम रखनी होगी। हालांकि पिछले सप्ताह लटके कार्य इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। कार्यालय में अधिकारियों के साथ सामंजस्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस कारण वे अपने प्रतिभा का बेहतर तरीके से प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। आप एक साथ कई काम हाथ में न लें। एक काम के पूरा होने के बाद ही दूसरा काम हाथ में लें। इससे लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। इस दौरान अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। जहां तक विद्यार्थियों की बात है तो उन्हें पूरी तरह केन्द्रीत होकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। सप्ताह के दूसरे चरण में घर और परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। अनावश्यक बोलने से आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई खास समस्या नहीं है, लेकिन थकान के कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे और काम में मन नहीं लगेगा।

मीन राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी बेहतर रहेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए कोई मीटिंग हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। व्यापारी इस सप्ताह लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सप्ताह का दूसरा चरण निराशाजनक हो सकता है। ऐसे में आपको अनावश्यक खर्चों पर नजर रखने के साथ ही आगे की वित्तीय योजना बनाने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें इस सप्ताह काफी परिश्रम करने की जरुरत है। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के वैवाहिक संबंध तय हो सकते हैं। किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जाने की योजना भी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। पेट संबंधी कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। आप थकान अनुभव करेंगे।
(Source :Ganeshaspeaks.com)