साप्‍ताहिक राशिफल : 10 जून से 16 जून, मेष और वृषभ राशि के खुलेंगे सितारे, सप्‍ताह खास रहेगा

बिजनेस में विस्तार की भी संभावना कम है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह इस विचार को त्याग दें। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

New Delhi, Jun 10 : मेष राशिफल – यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। इस सप्ताह पिछला कोई रूका पैसा भी मिल सकता है। खर्च में बढ़ोतरी या धनहानि हो सकती है। अदालती काम में सावधानी बरतें, अन्यथा एक गलती आपको दूसरी किसी जगह फंसा सकती है। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं, इसलिए अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह सप्ताह कुछ खास बेहतर नहीं रहेगा। पढ़ाई पर फोकस कम रहेगा। यदि आप अपने लिए किसी अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपका सपना पूरा हो सकता है। आप किसी पारिवारिक समारोह या पर्यटन पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बहस से बचने के लिए आपको चुप रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक और पारिवारिक मामले धीरे-धीरे सही रास्ते पर आ जाएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में मानसिक चिंता और शारीरिक श्रम के कारण थकान रहेगी। आप क्रोध का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। इसके लिए आपको खुद को साबित करना होगा। हालांकि आपका मन काम में नहीं लगेगा, लेकिन कठिन परिश्रम से ही आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। इस सप्ताह आप नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आप परदे के पीछे रहकर भी किसी काम को अच्छे से कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको किसी प्रकार की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। जहां तक विद्यार्थियों की बात है, तो उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक सदस्यों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात होगी, साथ ही संबंधों में प्रगाढ़ता और आपके आस-पास प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह बेहतर रहेगा। अपने साहस और आत्मविश्वास से आप किसी भी परिस्थिति से बाहर आ सकते हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम वाला साबित होगा। आर्थिक लाभ होगा, साथ ही काम की भागदौड़ भी ज्यादा रहने वाली है। नौकरी में सहकर्मियों का बेहतर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। ज्यादा खर्च होने से आप विचलित हो सकते हैं। आपके लिए खुद को काम में व्यस्त रखना सही होगा। जहां तक विद्यार्थियों की बात है, तो यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम और रिश्तों की बात करें, तो परिवार और दोस्तों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन आनंदप्रद रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। मौज-मस्ती में दिन व्यतीत हो सकता है, लेकिन आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। परिजनों के साथ बहस हो सकती है, इसलिए चुप रहने में ही भलाई है। बात बिगड़ने से पहले उसे आप ही रोक सकते हैं। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो काम की अधिकता के बावजूद आप तन और मन से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल
यदि कुछ बातों को छोड़ दें, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि का संकेत मिल रहा हैं। आप हर किसी की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इसके लिए आप धन भी खर्च कर सकते हैं। मनोरंजन के किसी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी चरण में आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। आप चिंता से मुक्त रहेंगे। हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह आपकी एकाग्रता में कमी हो सकती है। उन्हें सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिजनों के साथ सप्ताह के अंत में किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं, लेकिन इस सप्ताह लंबी यात्रा को टालना बेहतर होगा। आप सामाजिक कामों में शामिल होंगे और समाज में आपको सम्मान मिलेगा। किसी छोटी बात पर आप क्रोधित हो सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अच्छा भोजन मिलेगा। हालांकि सप्ताह के दूसरे चरण में आप क्रोध और मानसिक अशांति का शिकार हो सकते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह बहुत बेहतर नहीं होने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि सप्ताह का दूसरा चरण अपेक्षाकृत बेहतर साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। छोटे कर्मचारी भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं। आपको कोई ज्यादा बड़ा टारगेट न लेने की सलाह दी जाती है। अचानक किसी काम में धन खर्च होने से चिंता रहेगी। पिता की ओर से भी कोई बड़ा लाभ प्राप्त होगा। वैसे किसी लंबी अवधि में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उन्हें पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जहां तक पारिवारिक मामलों की बात है, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। सप्ताहांत में परिजनों के साथ किसी शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस सप्ताह किसी प्रिय मित्र से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परोपकार करते रहने से आपको खुशी मिलेगी। इस सप्ताह किसी लंबी यात्रा को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो आप सर्दी-खांसी और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानी भी हो सकती है।

कन्या राशिफल
यह सप्ताह भी आपके लिए बहुत खास नहीं होने जा रहा है। मानसिक परेशानी के कारण आप उलझन में रहेंगे। किसी तरह के निर्णय लेने में परेशानी का अनुभव होगा। कामों में सफलता नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। हालांकि नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आप धन कमाने के नए तरीकों की तलाश करेंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें भी इस सप्ताह पढ़ाई पर कुछ ज्यादा ही फोकस करने की जरूरत है। प्रेम और संबंधों के मामले अच्छे रहने वाले हैं। दूर रहने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों या रिश्तेदारों के आने से सप्ताह के आखिरी में प्रसन्नता रहेगी। छोटी यात्रा हो सकती है। लंबी यात्रा से परहेज करें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके लिए खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा अपच की शिकायत हो सकती है। परिवार में भी किसी बुजुर्ग की बीमारी से आप परेशान रहेंगे।

तुला राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को लाभ की उम्मीद है। आपको आर्थिक लाभ होगा। वैसे इस सप्ताह बिना इच्छा के आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम में भी नुकसान होने की संभावना है। धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से सप्ताह के बाद का समय बहुत अच्छा बना हुआ है। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह अध्ययन पर फोकस करने की जरूरत है। रिश्तों की बात करें, तो इस सप्ताह आपको गृहस्थ जीवन का पूरा लाभ मिलेगा। पिता या घर के अन्य बड़े लोगों से आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहितों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। मित्रों से निकटता रहेगी और उनसे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। सुख और दु:ख दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु है, इसलिए अच्छे दिनों में खुश बने रहिए। इस समय पुराने दिनों का रोना आपको तनाव देगा। आप धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय बेहतर है। हालांकि वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। इस दौरान आपको हिम्मत से काम लेना होगा। हालांकि आप काम की गति बढ़ाने पर ध्यान दे पाएंगे। सरकारी काम में आपको काफी ध्यान रखने की जरूरत है। किसी डॉक्यूमेंट के गुम हो जाने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में आपको लाभ होगा। व्यवसाय में भी फायदा होगा। आप बिजनेस बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान फायदा होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें इस दौरान पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा। अन्यथा किसी छोटी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहां किसी तरह की समस्या भी आ सकती है। इस कारण आप इस टूर को एंजॉय नहीं कर पाएंगे।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन तनाव और थकावट दूर करने के लिए आपको योग और ध्यान करने की जरूरत है।

धनु राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों को लेकर कोई विशेष निर्णय नहीं करें। काम का ज्यादा भार होने के कारण आपको मानसिक चिंता रहेगी। वैसे नए काम को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजीत कर सकेंगे। इस दौरान आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर विशेष फोकस करना होगा। अपने मन को भटकने न दें। जहां तक घर-परिवार की बात है, तो पारिवारिक कलह शांत होगा। आपको मन की शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह की छोटी यात्रा भी हो सकती है। किसी प्रिय के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बितेगा। दोस्तों और कुंटुंबजनों से मुलाकात अच्छी रहेगी, हालांकि छोटा विवाद हो सकता है। जितना हो सकें, आप कम बोलें। स्वास्थ्य की बात करें, तो सीने में दर्द और परेशानी हो सकती है। पानी वाली जगहों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। इस दौरान किसी भी नए काम को करने से पहले आप काफी विचार-विमर्श करें। काम में सफलता नहीं मिलने पर आप पर अनावश्यक गुस्सा भी हावी रह सकता है। विरोधियों को आप मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह सप्ताह उनके लिए विशेष उतार-चढ़ाव वाला होगा। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का थोड़ा अभाव रहेगा। परिवार की बात करें, तो किसी छोटी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। इससे आप चिंता में जा सकते हैं। गलत काम के कारण इस सप्ताह आपको सार्वजनिक जीवन में अपमानित होना पड़ सकता है। आप किसी मांगलिक काम में भी शामिल हो सकते हैं। आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो खाने-पीने पर कंट्रोल नहीं होने के कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको जलाशय से दूर रहने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होने जा रहा है। काम-काज को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। यह सप्ताह खुद को साबित करने वाला है। आप अपने टैलेंट से अधिकारियों को प्रसन्न कर कोई बड़ा पुरस्कार हासिल कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक लाभ भी होगा। सरकारी काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत होगी। जहां तक परिवार और रिश्तों की बात है, तो इस सप्ताह आपकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपके प्रेम संबंध भी बेहतर रहेंगे। महिला मित्रों से संबंध सुधरेंगे। शादी के इच्छुक लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में भी लाभ होगा। इस सप्ताह किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैसे आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। सप्ताह के आखिरी में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मीन राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल है, लेकिन सप्ताह के आखिरी में आपको शांत रहकर अपना करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के साथ सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। विरोधी आपको परास्त नहीं कर पाएंगे। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे। पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। अचानक किसी खर्च के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। अचानक ऐसा महसूस होगा, जैसे भाग्य ने साथ छोड़ दिया हो। इस वक्त नौकरी और व्यापार में धीरज से काम लेना होगा। विद्यार्थियों के लिए भी इस सप्ताह के दौरान पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों या करीबियों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। अविवाहित युवाओं के रिश्ते जुड़ने के योग हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपके लिए अच्छा है। हालांकि आपको खाने-पीने में नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पेट संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)