साप्‍ताहिक राशिफल, 24 जून से 30 जून तक 12 राशियों की स्थिति, गृहस्‍थी और कार्यस्थल का पूरा हालचाल

 इस सप्ताह आप अपनों के बीच लोकप्रिय रहेंगे, साथ ही घर-परिवार के लोगों के बीच आप एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में दिखाई देंगे। आपको संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको योग या एक्सरसाइज को रूटीन बनाना चाहिए।

New Delhi, Jun 24 : मेष राशिफल – इस सप्ताह आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। शेयर से लाभ मिलेगा, लेकिन यदि जरा भी चूक हुई, तो पूरे साल तनाव रहेगा, इसलिए आपको जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पडे़गी। कार्य क्षेत्र में ज्यादा काम से परेशानी होगी। ऐसे में ज्यादा काम लेने की जगह पुराने कामों को पूरा करने में रूचि दिखाएं। खुद को व्यस्त रखकर अपने टारगेट को पूरा करने पर ध्यान दें। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। जहां तक रिश्तों की बात है, तो तनाव और विवाद से बचने के लिए आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालें। आपका ध्यान सामाजिक और पुराने रिश्तों को निखारने में लगा रहेगा। दोस्तों से लाभ की भी संभावना कम है। हेल्थ की बात करें, तो आपको तनाव से बचने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। हालांकि जीवन की इच्छाओं और योजनाओं के प्रति आप पूरी जवाबदारी रखेंगे। जीवन को अर्थपूर्ण तरीके से देखने का आपका दृष्टिकोण आपको अलग मुकाम पर ले जाने वाला है। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सप्ताह सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है। कुछ मुद्दों पर आप भ्रमित भी हो सकते हैं। आप अपने भीतर की ताकत को समझें। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आप दूसरों की सेवा में लगे रहेंगे। घर में निःस्वार्थ भाव से बड़ों की सेवा करेंगे। हालांकि काम में व्यस्तता के कारण इस सप्ताह आपको रोमांस में कमी का अहसास होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे। नए रिश्तों को अभी ज्यादा महत्व ना दें। स्वास्थ्य की बात करें, तो इसमें थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस होगा। आप खुद को चिंता से दूर रखने का पूरा प्रयास करें।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा और आपको शुभफलों की प्राप्ति होगी। ग्रहों की अनुकूलता के बीच यदि आप अपनी आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे, तो आपको निश्चिततौर पर सफलता मिलेगी। किसी भी काम के प्रति आप में उत्साह रहेगा। हालांकि व्यावसायिक क्षेत्र में काम के बोझ से मन खिन्न रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं। किसी तरह की संपत्ति की खरीद-बिक्री करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। विद्यार्थियों के लिहाज से भी यह सप्ताह बेहतर रहेगा। रिश्तों की बात करें, तो आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। परिवार या दोस्तों के साथ बहस से बचें। ज्यादातर समय मौन रहें या उस स्थान को छोड़ दें। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल
यदि आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। बिजनेस में भागीदारी वाले कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि इस सप्ताह काम का ज्यादा भार होने के कारण आप थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने के कारण आप गुस्सा हो सकते हैं। अकेले काम करने में नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ काम को आगे बढ़ाएं। पिता या घर में किसी बड़े से आर्थिक लाभ की संभावना है। सप्ताहांत में मन में कोई दुविधा न रखें। आने वाला समय बेहतर रहेगा। आज के काम को कल पर न टालें। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह सप्ताह उनके लिए बेहतर रहेगा। हालांकि उन्हें स्टडी पर थोड़ा फोकस करने की जरूरत है। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। नए दोस्तों का साथ भी अच्छा लगेगा। परिवार के लोगों से वाद-विवाद को टालेें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह सुरूचिपूर्ण भोजन और अच्छे कपड़े मिलने से आपका मन खुश रहेगा। हालांकि आपको खाने-पीने में नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। हालांकि किसी काम में असफलता के कारण कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद का समय अच्छा है। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। सप्ताहांत में कार्यस्थल पर आपको सम्मान मिल सकता है। भागीदारी के प्रयासों में सफलता मिल पाएगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस अवधि में उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आप अपने किसी प्रिय मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अविवाहितों के लिए अच्छा समय है और उनका रिश्ता तय हो सकता है। संतानपक्ष से संबंध मधुर नहीं रहेंगे। हालांकि महिला मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे और किसी प्रिय पात्र के साथ आप छोटी यात्रा या शॉपिंग पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधानों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। पेट की बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत में स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह नई नौकरी या कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के काम में आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहतर साबित होने जा रहा है। संबंधों की बात करें, तो आपका गृहस्थ जीवन बेहतर बना रहेगा। इस सप्ताह अविवाहितों के लिए भी कोई अच्छी खबर आ सकती है। वे सगाई के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ का समय रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। संतानपक्ष से भी संबंध बेहतर रहेंगे। इस सप्ताह यात्रा के भी योग हैं। हालांकि ध्यान रखें, यात्रा के दौरान कोई विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दूर से कोई अच्छी खबर आ सकती है। परिवार के साथ समय गुजारने में फायदा होगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो सप्ताह के अंत में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी, लेकिन सप्ताहांत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह लाभदायी समय है। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह विरोधी आपके सामने नहीं टिक पाएंगे। हालांकि सप्ताहांत में आप पर वर्कलोड रहेगा। व्यापार में भी परेशानी हो सकती है। कोई भी आयोजन सोच-समझकर करना उचित रहेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें एकाग्रता की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए ध्यान केन्द्रीत करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आप सुखद अनुभव में रहेंगे। परिजनों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आप मनोरंजन की दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। मित्रों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। खास मित्रों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सप्ताह के आखिरी में आपको मौन रहने की आदत डाल लेना चाहिए। इससे आप वाद-विवाद से बच पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। इस सप्ताह यदि आपको ऑपरेशन आदि करवाना है, तो उसे टालना उचित रहेगा।

वृश्चिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। इस दौरान आप में नया जोश दिखाई देगा। आपके विचारों में नवीनता रहेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपको नए टारगेट मिलेंगे। आप किसी बड़े प्लान का हिस्सा बनेंगे। इस सप्ताह आप किसी बड़े निवेश का भी प्लान कर सकते हैं। हालांकि वीकेंड पर कोई नया काम शुरू करने से बचें। बिजनेसमैन को फायदा मिल सकता है। वे बिजनेस बढ़ाने को लेकर प्लान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका खर्च ज्यादा होगा, लेकिन मौज-मस्ती पर किए गए खर्च के कारण आप खुश रहेंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। इस दौरान उनकी पढ़ाई में रुचि रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सप्ताह के बीच में दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है। भाई-बंधुओं से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप चिंताओं से दूर होंगे।

धनु राशिफल
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। आप अपने प्रतियोगियों को मात देने में सफल होंगे। धीरे-धीरे ही सही, आप अपनी स्थिति को सुधारने में सक्षम हो सकेंगे। जमीन और मकान के सौदे में ध्यान रखने की जरूरत है। महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर पैसा खर्च कर सकती हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आपको लालच त्यागकर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। कार्यों में अनावश्यक विलंब का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की बात करें, तो पेट संबंधी कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। घर में अचानक किसी की बीमारी से आपको चिंता में डाल सकती है।

मकर राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सप्ताह बेहतर साबित होने जा रहा है। नौकरी और व्यवसाय में आपको सम्मान मिलेगा। नए काम की शुरुआत भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यावसायिक मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि इस सप्ताह खर्च में बढ़ोतरी होती दिख रही है। आर्थिक मामलों में किसी तरह की टेंशन न लें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें भी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर परिणाम के लिए मेहनत करनी होगी। जहां तक रिश्तों की बात है, तो परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। करीबी दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। उनके साथ पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। घर पर बड़ों के आशीर्वाद से काम बनेगा। नए प्रेम-प्रसंगों की शुरूआत हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। इस सप्ताह स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। ज्यादा भोजन के कारण पेद दर्द की समस्या हो सकती है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों का भी आपको सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक लाभ प्राप्त करने के लिए किसी गलत काम में हाथ ना डालें। आपको अच्छे समय का लाभ उठाने और आगे के लिए अपनी राह आसान बनाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत करना होगा। परिवार की बात करें, तो जीवनसाथी का पूरा साथ आपको मिलेगा। परिवार के साथ आप पार्टी, पिकनिक, यात्रा पर जा सकते हैँ। भोजन से दूसरों के साथ खुशियां बांटने को भी तैयार रहेंगे। नए दोस्तों के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात अच्छी होगी। हालांकि संतान से विचार न मिलने के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आप औसत रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मीन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। आपके कामों में विलंब होगा। अनावश्यक खर्चों से भी आपका मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह किसी तरह के पारिवारिक और आर्थिक निर्णय न लेना ही आपके लिए बेहतर साबित होगा। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह मुश्किलों भरा होगा। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कठिन विषयों को समझने में दिक्कत आएगी। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह आप चिंता में रह सकते हैं। विवाद होने के कारण किसी भी तरह के महत्वपूर्ण निर्णय आप नहीं ले सकेंगे। इस सप्ताह बिन बुलाए मेहमान भी आपके घर आ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी धार्मिक काम में भी हिस्सा ले सकते हैं। छोटी यात्रा के भी योग हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो घर-परिवार में तनाव के कारण आप बाहर खाना पसंद करेंगे, इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा। इस दौरान आप अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। सप्ताह में शुरुआत के चार दिन आपको ध्यान से रहने की सलाह दी जाती हैं। सप्ताह के आखिरी में स्थिति में सुधार होगा। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आपके हित में होगा।
(Source :Ganeshaspeaks.com)