मासिक राशिफल : 12 राशियों के लिए बेहद रोमांचक रहेगा जुलाई का महीना, उतार-चढ़ाव के साथ संकट भी संभावी

व्यावसायिक क्षेत्र में काम के बोझ से मन खिन्न रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं। किसी तरह की संपत्ति की खरीद-बिक्री करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

New Delhi, Jul 01 : मेष राशिफल –मेष राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। साहित्य, लेखन और संगीत में भी आपकी रुचि रहेगी। आपकी भाग्यवृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत के जरिए आप विरोधियों को बेहतर तरीके से जवाब दे सकेंगे। आप अच्छे भोजन और नए वस्त्रों की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। आपको बेहतर धन की भी प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च पर अंकुश नहीं होने से आपका मन खिन्न रहेगा। इस महीने किसी गैरजरूरी वाद-विवाद में न उलझना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह माह उनके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में भी उनका मन लगेगा। फैमिली और लव मैटर्स की बात करें, तो घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। महिला मित्रों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि क्रोध पर काबू न करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जहां तक हेल्थ की बात है, तो इस माह आपका स्वास्थ कुल मिलाकर बेहतर रहेगा

Advertisement

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह महीना औसत साबित होगा। हालांकि महीने के दूसरे चरण में स्थिति में परिवर्तन जरूर होगा। आप इस महीने अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का प्रयास करेंगे। खुद को व्यस्त रखने की भी कोशिश करेंगे। हालांकि दौड़-धूप और प्रयास के बावजूद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। हालांकि दूसरे चरण में थोड़ा सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी। आपको अतिसंवेदनशील होने से बचने और कर्मशील होने की जरूरत है। स्टूडेंट्स की बात करें, तो उन्हें भी इस सप्ताह स्टडी पर पूरी तरह फोकस कर आगे बढ़ने की जरूरत है। जहां तक फैमिली मैटर्स की बात है, तो इस माह बच्चों के साथ किसी तरह का वैचारिक मतभेद रहेगा। आपको बोलने पर भी काफी ध्यान रखना होगा। इस महीने आप किसी बड़े, जिसमें पितृपक्ष या ससुराल पक्ष के लोग शामिल हो सकते हैं, की बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे। हालांकि दूसरे चरण में स्थिति में सुधार होगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा और चिंताएं भी दूर होंगी। सकारात्मकता के जरिए आप अपने लिए अलग आयाम स्थापित कर सकेंगे। हेल्थ की बात करें तो शुरुआत में थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार महसूस होगा।

Advertisement

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों महीने की शुरुआत अच्छी है, बावजूद इसके आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस महीने आपको अपने काम में सावधानी रखने की जरूरत है। वैसे नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सरकारी कामकाज में भी सफलता के योग हैं। किसी अच्छे निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा, लेकिन आप इसमें कंजूसी ना करें। इस महीने आपको अपनी जिद्दी आदत को छोड़ने की भी जरूरत है, अन्यथा इससे आपको कोई न कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत कर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस माह खासतौर से आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखन चाहिए। अन्यथा संबंधों में नुकसान हो सकता है। आपको संतान संबंधी चिंता भी हो सकती है। वैसे परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आप दोस्तों के साथ भी समय बिताना पसंद करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं बाहर डिनर का आनंद लेंगे। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का महीना औसत रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस महीने आप साहसी प्रवृत्ति के रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वे प्रमोशन के लिए आपका नाम आगे बढ़ा सकते हैं। किसी पुराने और अटके हुए काम के पूरा होने से आपको खुशी मिल सकती है। इस महीने आप किसी बड़ी चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। शेयर बाजार से भी आपको लाभ की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहतर है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है। जहां तक फैमिली मैटर्स की बात है, तो परिजनों के साथ आप किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दांपत्यजीवन भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई अच्छा काम कर सकेंगे। अपनों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं। हालांकि महिलाओं का मन थोड़ा बेचैन रहेगा। हेल्थ की बात करें, तो इस माह कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशिफल
यह महीना नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए खास रहने वाला है। इस समय आप घर-परिवार की जगह व्यावसायिक रूप से व्यस्त रहने में रुचि लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए टारगेट मिलेंगे। महीने के दूसरे भाग में अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के भी योग हैं। बिजनेस को भी बढ़ाने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे। इस महीने खर्चा भी अधिक होगा। घर की जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय एक जैसा नहीं रहेगा। शुरुआती दिनों में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। हालांकि इस महीने आप किसी लेखन या साहित्य के काम में रुचि ले सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो संतान की चिंता आपको हो सकती है। कुंटुंबजनों के साथ संबंध सामान्य रहने वाले हैं। किसी नए मित्र से सुखद मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते पक्के हो सकते हैं। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में अनिद्रा से आप पर असर पड़ेगा। थकावट महसूस करने से आपका मन काम में नहीं लगेगा।

कन्या राशिफल
इस महीने आप प्रोफेशनल काम में व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को महीने के आखिरी में लाभ मिल सकता है। शुरुआत में बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी प्रतिकूल परिस्थिति देखने को मिलेगी। बिजनेस में नए संबंध बनाने से पहले आपको विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापारियों को अनावश्यक दौड़धूप करना पड़ सकती है। महीने के दूसरे चरण में नौकरीपेशा और व्यापारी रोजाना के काम से मन हटाकर पार्टी, प्रवास में मन रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर विशेष सावधानी रखना होगी। उधारी चुकाने और उधारी वसूलने के लिए श्रेष्ठ समय है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। इस समय मेहनत से आगे फायदा मिलेगा। रिलेशनशिप के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। स्वादिष्ट भोजन से आपका मन और पेट भरा रहेगा। दोस्तों और फैमिली मेंबर के साथ के साथ आप पार्टी, फिल्म और शॉपिंग पर जा सकते हैं। महीने के आखिरी में पिता और घर के बड़ों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने मिल सकती है। संतान की प्रगति देखकर आप खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

तुला राशिफल
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा साबित होगा। इस महीने आप व्यापार और व्यवसाय में उन्नति का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। उधार का पैसा प्राप्त करने में भी आपको सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले व्यापारियों को विशेष फायदा होगा। दलाली, ब्याज और कमिशन से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी तरह की कानूनी अड़चन आ सकती है। वैसे इस महीने विरोधियों की चाल नाकाम रहेगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस महीने उनका पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो संतान की प्रगति से आपको खुशी महसूस होगी। परिवार और दोस्तों के साथ आप खुशहाल समय व्यतीत करने वाले हैं। हालांकि नए संबंधों के बनाने से पहले ध्यान रखें। वैसे किसी खास मित्र से आपके संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। दिल और दिमाग से किसी को नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपके विचार भावुकता से भरे रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।

वृश्चिक राशिफल
यह महीना आपके लिए औसत रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। इस महीने कई दोस्त बनेंगे, जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान नौकरी में प्रगति होगी। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति होगी। किसी मीटिंग के लिए बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सफलता के लिए आपको अपना काम समय पर करने की आदत बनानी होगी। इस महीने बेहतर वाहनसुख भी मिलेगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनका पढ़ाई में मन लगेगा। वे पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस महीने महिला मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। समाज में मान सम्मान और ख्याति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। हालांकि बातचीत के दौरान आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से परेशानी महसूस होगी।

धनु राशिफल
धनु राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मिला-जुला साबित होगा। आध्यात्म में आपकी रुचि होगी। इस दौरान आपके लिए कुछ अच्छा होगा, तो कुछ परेशानी का भी अहसास होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। हालांकि प्रतिद्वंदियों की चाल कामयाब न हो, इसका ध्यान आपको ही रखना होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। इससे आपके कार्य की गति धीमी रहेगी। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न नहीं रहेंगे। बिजनेस में आपको भाग्य का साथ मिलता महसूस नहीं होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी अनिर्णय की स्थिति रहेगी। गैर जरूरी काम पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत कर आगे बढ़ना होगा। परिवार और रिश्तों की बात करें, तो इस महीने जीवन साथी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। हर परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि महीने के दूसरे चरण में घर-परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। ऐसे में कम बोलने में ही आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस माह आपको सर्दी-खांसी और सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर राशिफल
मकर राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मध्यम फलदायक है। आप हर परिस्थिति को हल्के में लेने की कोशिश करेंगे, इससे आपको नुकसान हो सकता है। हालांकि महीने के बीच में संपत्ति और व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। विरोधियों के साथ बातचीत में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आने से खर्च बढ़ेगा। वैसे शेयर बाजार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रिय मित्रों के साथ आपकी मुलाकात भी रोमांचक रहेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। थकान रहने से काम में मन नहीं लगेगा। महीने के अंत में घर में किसी बड़े की तबियत बिगड़ने से खर्च हो सकता है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मध्यम फलदायक है। इस महीने मन की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, लेकिन किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। पदोन्नति की भी संभावना है। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी वाद-विवाद में न पड़ें, इसका ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। महीने के बीच में आप नौकरी से बोर होकर उसे छोड़ने का विचार कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर पाने में असमर्थ रहेंगे। अधिकारियों से भी मतभेद हो सकते हैं। वैसे लंबी अवधि के निवेश आपके लिए फायदेमंद होंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए भी यह माह बेहतर साबित होने जा रहा है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस माह आपको संतान संबंधी कोई चिंता रह सकती है। वैसे परिवार के लिए यह समय अच्छा है। यदि आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए। सामाजिक काम में भी खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस महीने आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर बेहतर ही रहेगा।

मीन राशिफल
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला साबित होगा। इस महीने किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। लक्ष्य की प्राप्ति में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। लोग आपके काम में कमी निकलाने का प्रयास करेंगे। इस महीने आराम के बारे में कम विचार करें। लक्ष्य पर नजर डालकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। निष्क्रिय रहने से आप पर आलस्य हावी हो सकता है। प्रोफेशनली आप कुछ नया करने का विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस महीने उन्हें काफी मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से यह समय थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। ऐसे में आपको चुप रहने की सलाह दी जाती है। व्यक्तिगत जीवन में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वैसे इस महीने विवाह योग्य जातकों के संबंध बन सकते हैं। आप सामाजिक और धार्मिक काम में रुचि ले सकेंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। महीने के दूसरे भाग में आप पर आलस्य हावी रहेगा।
(Source :Ganeshaspeaks.com)