साप्‍ताहिक राशिफल: 29 जुलाई से 4 अगस्‍त तक शुभ रहेगी 5 राशियों की दिनचर्या, बाकी संकट अनुभव करेंगे

बेहतर सामंजस्य के लिए आपको घर और नौकरी दोनों की ओर बराबर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हेल्थ की बात करें, तो इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

New Delhi, Jul 29: मेष राशिफल –आपके सभी काम आसानी से बन जाएंगे। मन में किसी तरह की कोई चिंता नहीं रहेगी। कार्य स्थल पर भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि मकान और जमीन जायदाद के काम में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी कार्यों में विलंब के कारण आपका मन उदास रह सकता है। आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई बेकार के कार्यों में खर्च हो सकती है, ऐसे में आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें विद्या प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी निर्णय शक्ति भी कमजोर रहेगी। परिवार और संबंधों के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। जीवन साथी के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे, हालांकि मन में कोई नकारात्मक विचार न आने दें। आपको इस अच्छे समय का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वैसे खर्च की अधिकता भी रहेगी। इस सप्ताह आपको जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपने सभी काम समय पर पूरा करने की जरूरत है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए भी यह समय ठीक रहेगा। वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत कर सकेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। महिला मित्रों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की प्रगति से भी खुशी होगी। पत्नी और पुत्र से कोई लाभ मिल सकता है। हालांकि, परोपकार के कार्यों से पहले खुद के बारे में विचार कर लें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक शांति रहने से आप अच्छा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से मन में शांति बनी रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशिफल
किसी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में आप निवेश कर सकते हैं, जिससे आगे आपको फायदा होगा। हालांकि इस सप्ताह आपको लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने व्यवहार में हर तरह से पारदर्शिता रखनी होगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है। वैसे इस समय उनमें एकाग्रता का अभाव रहने वाला है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो परिजनों के साथ कोई पुराना विवाद उभर सकता है। आपको अपने व्यवहार में पूरी तरह पारदर्शिता रखने की जरूरत है। घर में किसी मित्र या स्नेहीजनों के आने से आपको खुशी महसूस होगी। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है। हालांकि सप्ताह के दूसरे चरण में आप शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। पूजा-पाठ में ध्यान लगाने से मन स्वस्थ रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में फिर से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल
इस अवधि में रोज के कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने से भी आपको थोड़ी निराशा होगी। अधिकारियों को आपके काम से नाराजगी हो सकती है। ऐसे में उनके साथ वाद-विवाद को टालें। सप्ताह के आखिरी चरण में कार्य स्थल पर सहकर्मी परेशान कर सकते हैं। हालांकि व्यापारियों को भागीदारों से लाभ मिल सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। हालांकि नए काम की शुरुआत इस सप्ताह के बाद ही करें। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उनकी पढ़ाई में रुचि कम होगी। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस सप्ताह आपका ज्यादातर ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा। गृहस्थ जीवन में शांति मिलेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में किसी तरह विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वाणी के दुष्प्रभाव से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता भी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशिफल
कई मामलों में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। आपको विदेश से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि विरोधियों के साथ चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह किसी तरह के लेन-देन से दूर रहें। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह सप्ताह उनके लिए अपेक्षाकृत ठीक साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिहाज से देखें तो आपको घर में किसी बड़े का आशीर्वाद मिलेगा। गृहस्थ जीवन में लाभ प्राप्त होगा। महिला मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। अविवाहित जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन साथी से विशेष आकर्षण रहेगा। हालांकि संतान संबंधी चिंता हो सकती है। इस सप्ताह आपका ज्यादा ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। मानसिक उलझन हो सकती है। हालांकि बाद में स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशिफल
इस दौरान आपके विचार थोड़े नकारात्मक रहेंगे, इससे कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी खास दोस्त के साथ किए गए काम में आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी दीर्घकालीक प्रोजेक्ट में भी आप निवेश कर सकते हैं। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन और नए वस्त्र की खरीदारी कर सकती हैं। हालांकि मन में उलझन बनी रहने के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है। इस अवधि में विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कहीं नहीं टिकेंगे। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। परिवार और संबंधों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी। सप्ताह के आखिरी में परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आप थोड़े भावुक बने रहेंगे। ऐसे में आपको स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशिफल
यह समय आपके लिए अनुकूल तो रहेगा, लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। वैसे नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। मन में किसी प्रकार की चिंता आपके लिए दु:ख का कारण बन सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में किसी काम के बन जाने से आप खुश रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस सप्ताह आप किसी के आकर्षण में रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको किसी बात की चिंता हो सकती है। संतान संबंधी चिंता भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो भोजन की अनियमितता के कारण परेशानी हो सकती है। बीमारी से बचने के लिए आपको खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशिफल
आर्थिक मामलों के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। इस सप्ताह खर्च होगा, लेकिन कंजूसी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे किसी लंबी अवधि के निवेश से बचना आपके लिए सही होगा। पैसों के संबंध में किसी अनजान पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस समय पार्टनरशिप के काम पर भी नजर रखें। पार्टी-पिकनिक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा। इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो इस सप्ताह अपनों का ध्यान रखें। रुपए पैसों की जगह आप घर वालों को महत्व दें। सप्ताह के मध्य में आपको कई तरह की राहत मिलेगी। आप सभी वस्तुओं के महत्व को समझेंगे। सप्ताहांत में आपका ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा। आप किसी गूढ़ विषय का अध्ययन कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका मन सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत रहेगा। हालांकि माता-पिता, पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु राशिफल
इस सप्ताह आप में सभी काम को आसानी से पूरा करने का उत्साह और आत्मविश्वास होगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। हालांकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में अधिकारियों से बहस हो सकती है। आपको अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं आप एक काम पूरा करने के बाद ही दूसरे काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत कर सकेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो घर परिवार में शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस सप्ताह प्रेमी-प्रेमिकाओं को एक दूसरे का साथ मिल सकेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप दैनिक जीवन से थोड़ा समय निकालकर बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। नाटक, सिनेमा, शॉपिंग आदि में आपकी रुचि रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक जीवन में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

मकर राशिफल
किसी खास काम के बन जाने से आपका मन खुश रहेगा। नौकरी धंधे में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में भी सुधार होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिल सकता है। दोस्तों की मदद से कोई खास डील पूरी हो सकेगी। नए दोस्तों से आपको लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आपके काम योजना के अनुरूप बनते चले जाएंगे। नए काम को शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ है। हालांकि इस सप्ताह आपको कानूनी मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में किसी तरह का उधार न दें, साथ ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी बरतें। विरोधियों को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए समय बेहतर रहेगा। परिवार और संबंधों के लिहाज से भी यह सप्ताह बेहतर है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में सुख-शांति छायी रहेगी। सप्ताह के मध्य में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल
इस समय आप कई तरह की चिंताओं से मुक्त हो जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में भी आपका ध्यान अच्छा रहेगा। आप किसी काम में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। विरोधियों की चाल नाकाम होगी। पिता की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा। हालांकि जमीन-जायदाद के काम में सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के बीच में अनावश्यक कार्यों पर धन खर्च होगा। अदालती कार्यों को सोच-समझकर करने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आपको बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह उनका ध्यान विद्याभ्यास की ओर रहेगा। परिवार और संबंधों की बात करें, तो आपको सुख-शांति का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी, लेकिन किसी प्रिय मित्र के साथ बातचीत में आप उसका तिरस्कार कर सकते हैं। संतान पर ज्यादा खर्च हो सकता है। कला क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपके मन में आनंद और उत्साह रहेगा।

मीन राशिफल
यह आपके लिए मौज-मस्ती वाला सप्ताह होने जा रहा है। नौकरी और व्यवसाय में आपको लाभ होगा। आप रोजाना के काम को आराम से करेंगे। शॉपिंग या सिनेमा पर धन खर्च करेंगे। हालांकि मौज-मस्ती के बीच आपको बचत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। अधिकारियों के साथ संबंध न बिगड़े, इसका ख्याल रखें। सप्ताह के आखिरी में मन में किसी तरह की चिंता होने से आपके कार्य की गति धीमी हो जाएगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो इस सप्ताह आपको पढ़ाई पर ध्यान देकर आगे बढ़ने की जरूरत है। परिवार और संबंधों के लिहाज से देखें, तो घर-परिवार में सुख-शांति रहने के कारण आपका मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। आपको किसी से वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका ध्यान मनोरंजन और घूमने-फिरने में लगा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप तन-मन से प्रसन्न रहेंगे।
(Source :Ganeshaspeaks.com)