प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस के कमेंट से चर्चा शुरु, अर्जुन कपूर का बड़ा बयान

दीपिका पादुकोण के इस कमेंट के बाद ज्यादातर फैंस ये अंदाजा लगाने लगे, कि दीपिका खुशखबरी देने वाली है।

New Delhi, Aug 18 : बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को डैडी कहकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है, अब उनके फैंस ये जानने को बेताब हैं, कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं, असल में रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव थे, जिस पर दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, हाय डैडी, इस कमेंट के साथ उन्होने एक बच्चे और एक दिल की इमोजी भी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया।

Advertisement

दीपिका प्रेग्नेंट ?
दीपिका के इस कमेंट के बाद ज्यादातर फैंस ये अंदाजा लगाने लगे, कि दीपिका खुशखबरी देने वाली है, हालांकि रणवीर सिंह ने डैमेज कंट्रोल करते हुए लिखा, हाय बेबी, लेकिन रणवीर के करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने भी इस पर ऐसा कमेंट किया, कि इस बात को और ज्यादा हवा मिल गई, कि दीपिका मां बनने वाली हैं।

Advertisement

अर्जुन कपूर का कमेंट
इसी पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, बाबा भाभी तुम्हें एक देने वाली है, बहुत से लोग इस बात को सबूत के तौर पर मान रहे हैं, फैंस का कहना है कि अर्जुन रणवीर सिंह के बेहद करीबी हैं, वो सच्चाई से वाकिफ होंगे, इसलिये उन्होने ऐसा कमेंट किया, वो मजाक के मूड में बिल्कुल नहीं लग रहे थे।

Advertisement

पहले भी उड़ चुकी है प्रेग्नेंसी की खबरें
आपको बता दें कि इस साल जब दीपिका कान्स में शिरकत करने गई थी, तब भी ऐसी खबरें उड़ी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं, इसके बाद दीपिका सार्वजनिक समारोहों में कम ही नजर आई, इसी साल दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कहा था कि जब होना होगा, तो हो जाएगा, शादी के बाद मां बनना तो तय है।