फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है कपूर खानदान की ये बेटी, इस वजह से बॉलीवुड से बनाई दूरी

बॉलीवुड इवेंट और पार्टियों में रिद्धिमा अकसर नजर आती हैं, वो अपनी मां नीतू कपूर के साथ कई फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

New Delhi, Sep 15 : कपूर खानदान के बेटियों ने बॉलीवुड में झंडे गाड़े हैं, करिश्मा और करीना टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती रही हैं, तो वहीं इस परिवार की एक बेटी दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं, ये है ऋषि और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, रणबीर की बहन आज अपना जन्मदिन मना रही है, तो इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताते हैं।

Advertisement

लंदन से पढाई
रिद्धिमा रणबीर कपूर से बड़ी हैं, वो और करीना दोनों एक ही उम्र के हैं, दोनों में सिर्फ 6 दिनों का अंतर है, दोनों के जन्म के समय उनके दादा राज कपूर ने कहा था कि मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं, इसलिये उनका नाम रिद्धिमा रखा गया था, जब करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी डेब्यू के लिये तैयारी कर रही थी, तो रिद्धिमा लंदन में पढाई कर रही थीं।

Advertisement

एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं
रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं रही हैं, वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं, आज रणबीर की बहन फैशन इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वेलरी भी डिजाइन करती हैं, वो अकेले ही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है।

Advertisement

बिजनेसमैन से शादी
बॉलीवुड इवेंट और पार्टियों में रिद्धिमा अकसर नजर आती हैं, वो अपनी मां नीतू कपूर के साथ कई फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं, रिद्धिमा ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है, दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी, दोनों ने 2006 में शादी की थी, दोनों की एक बेटी भी है।