चंद्रयान-2 : इसरो ने कहा थैंक यू, भारतीय सपनों को साकार करके रहेंगे, पढिये पूरी खबर

इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा है, हमारा साथ देने के लिये शुक्रिया, हम दुनियाभर के भारतीयों की उम्मीदों और सपनों के दम पर लगातार आगे बढते रहेंगे।

New Delhi, Sep 18 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लिये देश और दुनिया से मिले समर्थन के लिये शुक्रिया अदा किया है, चांद की सतह पर उतरने से कुछ समय पहले ही लैंडर विक्रम के खो जाने के बाद भी जिस तरह से देश एकसुर में इसरो का हौसला अफजाई कर रहा है, उससे इसरो के वैज्ञानिक गदगद हैं, दुनिया भर से मिले समर्थन के बाद इसरो ने ट्वीट कर सबका शुक्रिया अदा किया है, इस ट्वीट के साथ इसरो ने भारतीयों के सपनों को साकार करने का भरोसा दिलाया है।

Advertisement

इसरो का ट्वीट
इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा है, हमारा साथ देने के लिये शुक्रिया, हम दुनियाभर के भारतीयों की उम्मीदों और सपनों के दम पर लगातार आगे बढते रहेंगे, चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को 7 सितंबर की मध्य रात्रि को चांद की सतह पर उतरना था, लेकिन लैंडर विक्रम चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर अपना रास्ता भटक गया।

Advertisement

95 फीसदी सफलता
इसरो के वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि चंद्रयान-2 मिशन का सिर्फ 5 फीसदी हिस्सा ही प्रभावित हुआ है, बाकी 95 फीसदी हिस्सा काम करता रहेगा, 5 फीसदी हिस्से में सिर्फ लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से संपर्क टूटा है, इसी वजह से चंद्रमा की सतह के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Advertisement

जानकारी मिलती रहेगी
मिशन के बाकी 95 फीसदी एक्टिव हिस्से से दूसरी तरह की जानकारी मिलती रहेगी, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर लगातार चांद के चक्कर लगाता रहेगा, जिसके जरिये वैज्ञानिकों को जानकारी मिलती रहेगी, मिशन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अगले एक साल तक काम करता रहेगा, ऑर्बिटर चंद्रमा के कई तरह के फोटोग्राफ्स खींचकर धरती पर भेजेगा।