8 अक्‍टूबर, मंगलवार का राशिफल : 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ योग, नए काम कर लें

प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खानपान में ध्यान रखें। योग्य ध्यान से आप मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

मेष राशिफल –गणेशजी कहते है कि आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पडेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल
गणेशजी कहते है कि नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएँगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएँ उपस्थित होंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Advertisement

मिथुन राशिफल
निषेधात्मक विचारों से दूर रहने का सूचन गणेशजी करते हैं। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितावह नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारो से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
कर्क राशिफल
वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

Advertisement

सिंह राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशिफल
आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएँ आएँगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

Advertisement

तुला राशिफल
आपके लिए समय शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावनाएँ हैं।

धनु राशिफल
आप का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
मकर राशिफल
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेट होगी। मानसिक रुप से शांति रहेगी।

कुंभ राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पडिएगा। अनुचित स्थान पर पूँजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
मीन राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास- पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)