इन 4 राशि के लड़कों से सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं

सिंह राशि के पुरुष दिल के बेहद अच्छे होते हैं, साथ ही अपने संबंधों का भी खास ख्याल रखते हैं, वो स्वाभाव से भी रोमांटिक होते हैं।

New Delhi, Oct 15 : प्यार अनोखा एहसास है, अनेक भावनाओं का मिश्रण होने के साथ व्यक्तित्व की भी पहचान है, ये एक मजबूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना के साथ स्नेह व्यक्त करने का तरीका है, स्त्री-पुरुष के बीच प्यार के कई रिश्ते हो सकते हैं, इन्हीं में से रिश्ता है प्रेमी और प्रेमिका का, जिसकी शुरुआत आकर्षण से होती है, जो कब प्यार में तब्दील हो जाता है हम उसे जान ही नहीं पाते, ज्योतिष में बताया गया है कि इन चार राशियों के पुरुष प्यार के मामले में महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा आकर्षित कर पाते हैं।

Advertisement

मिथुन राशि
इस राशि के पुरुष प्यार के मामले में इतने लकी होते हैं, कि इन्हें प्यार पाने के लिये बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती है, इनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी देख लड़कियां खुद ब खुद आकर्षित हो जाती हैं, इस राशि के लोगों का स्वाभाव उनकी बातें लड़कियों को बहुत पसंद आती है, उनका रोमांटिक अंदाज भी लड़कियों को दीवाना बना देता है।

Advertisement

सिंह
इस राशि के पुरुष दिल के बेहद अच्छे होते हैं, साथ ही अपने संबंधों का भी खास ख्याल रखते हैं, वो स्वाभाव से भी रोमांटिक होते हैं, लड़कियों को इनके साथ प्यार करना पसंद होता है, इस राशि के पुरुष दूसरों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं।

Advertisement

तुला
तुला राशि के पुरुष देखने में काफी आकर्षक होते हैं, इसलिये उनके प्रति लड़कियां जल्दी आकर्षित हो जाती है, इस राशि के पुरुषों का अंदाज औरों से अलग होता है, इनके लिये प्यार का काफी महत्व होता है, ये कभी अपने पार्टनरक को धोखा नहीं देते, इनके लिये प्यार जीवन का एक भावनात्मक पहलू होता है।

मकर
इस राशि वालों की सबसे बड़ी खासियत उनका आकर्षक व्यक्तित्व होता है, लड़कियां उनके साथ जाने से खुद को रोक नहीं पाती है, इस राशि के पुरुष देखने में आकर्षक होने के साथ दूसरों को प्रभावित करने की कला में भी माहिर होते हैं, उनका बातचीत करने का तरीका लड़कियों को अलग लगता है।