बेजान दारूवाला : 6 राशियों के लिए तनावभरा दिन, छोटी दीवाली पर सितारों का ऐसा तालमेल

नरक चतुर्दशी पर हस्‍त नक्षत्र के कारण एक विकट योग बन रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों के जातक परेशान रह सकते हैं । ज्‍योतिष शास्‍त्री बेजन दारूवाला से जानिए कैसे रहेगा 12 राशियों का राशिफल ।

मेष राशिफल
घर परिवार में संतान का सहयोग हो सकता है। आप समय वह परिस्थिति को देखते हुए किसी कार्य को कीजिए। घर परिवार को संगठित करने का प्रयास सफल हो सकता है। जिससे पारिवारिक विकास अच्छा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके कामकाज के क्षेत्र पर आपकी मानसिकता का बुरा असर पड़ सकता है। बाहर की यात्रा विवादित हो सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास विफल हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और उन भावनाओं की कद्र भी करेगा। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आप दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ें। आरोग्य बेहतर रहेगा। पुरानी समस्याओ से निजात पा सकते है। आपकी यह फिटनेस लंबे समय तक आपका साथ दे सकती है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ साथ मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। किसी भी कार्य को सम्मान के साथ किया जा सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। नेगेटिव – पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने से कार्यक्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है। समय और परिस्थिति के अनुसार अपने जीवनसाथी को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। जिससे आपको समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त हो सके। लव – यदि नई रिलेशनशिप है तो प्यार में जल्दबाज़ी न दिखाएं और प्रियतम को समय दें। ख़ासकर शुरुआत में कामुक विचारों पर नियंत्रण रखें। यदि साथी को किसी बात की ग़लतफ़हमी है तो उसे तुरंत दूर करें अन्यथा रिश्ते में दरार पड़ सकती है। व्यवसाय – यदि आप व्यवसाय के दृष्टि से कोई विस्तार की योजना को सफल बनाना चाहते हैं तो वह हो सकता है। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आत्मविश्वास से किया गया प्रयास सफल होने की संभावना बन रहे हैं। स्वास्थ्य – माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर कोई तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी। हो सकता है उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाना पडे। लापरवाही न बर्ते वरना स्थिति बिगड सकती है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
परिवार के साथ आपसी सामंजस्य मधुर हो सकता है। कामकाज को लेकर चिंतन मनन किया जा सकता है। एक दूसरे का सहयोग आवश्यक है तथा एक दूसरे के सहयोग से किसी कार्य को शिखर पर पहुंचाया जा सकता है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने से हर तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है। धन का आदान प्रदान करते समय ख्याल रखें तथा अन्यत्र किसी व्यक्ति को धन देने की कोशिश न करें। अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए कोई निवेश ना करें। सोच-समजकर निवेश नही करेंगे तो बहोत बडा झटका लग सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं या प्रेम संबंध में हैं और किसी तरह का तनाव महसूस हो रहा है तो इस माह के उत्तरार्ध में उसे अपने पक्ष में कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के चलते आप अपना पुराना क़र्ज़ अदा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रहों की चाल बताती है कि आपको पैतृक संपत्ति मिलने की अपार संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। यह सुधार आपकी लाइफ स्टाइल को आभारी है, हो सकता है कि आप का पुरा जीवन इस मोड से संयमित हो जाय।

Advertisement

कर्क राशिफल
आर्थिक लाभ के लिए निवेश करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा करने से तथा बाहर से संबंधित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा सफल हो सकती है। आप अपनी ग़लतियों से सीखेंगे और एक नये सबक के साथ नई शुरुआत करेंगे। परिजनों के साथ छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं हालांकि आप अपनी समझ-बूझ से स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। अगर विषम परिस्थितियां बनती है तो शांति के साथ काम लें और बातचीत के जरिये गिले-शिकवे दूर करें।  प्रेम संबंध को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी परंतु बेहतर स्थिति हो सकती है। इसलिए यदि किसी तरह की कोई परेशानी होती है या कोई प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसे इग्नोर करने का प्रयास करें। अगर धन-संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो उस विवाद निराकरण होने की संभावना है। प्रॉपर्टी, बिजनेस या नौकरी किसी भी माध्यम से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आरोग्य कि आजके दिन कोई शिकायत नही रहेगी।

सिंह राशिफल
माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का सम्मान करना तथा उनकी सेवा करना आपके लिए मेवा मिलने जैसा हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। संतान के पढ़ाई-लिखाई तथा संतान के करियर से आप प्रसन्नचित हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध होने से हर तरह के समस्याओं का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए बेहतर है। इसमें आपको धन लाभ मिलने की संभावना रहेगी और जीवन में समृद्धि का आगमन होगा। विभिन्न स्रोतों से आपके जीवन में लक्ष्मी आएगी। सिजनल बिमारी लागु हो सकती है। खास कर शर्दी झुकाम से बचने के लिए बाहर का खाना कम खाये तो बेहतर है।

कन्या राशिफल
कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जमीन-वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशाानी आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और उन चुनौतियों का डटकर सामना करें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। गणेश जी कहते है कि योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़ें। आपकी सारी समस्या का समाधान वहां से मिल सकता है। योग यानि सिर्फ कुछ शारिरिक क्रिया ही नही है, वह एक जीवनपद्धति है।

तुला राशिफल
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक स्थल का यात्रा का आयोजन हो सकता है।पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कामों से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना रहेगी, जिससे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस अवधि में अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें और अपने प्रियतम का विश्वास न तोड़ें। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ और कार्यस्थल में बदलाव होने की भी संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।त्वचा रोग की संभावना है। खास कर पानी को लेकर सतर्क रहे। पानी बहुत पीए और शुद्ध पीए। फलाहार पर ज्यादा जोर दे।

वृश्चिक राशिफल
व्यापार-धंधे में धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच सामंजस्य बन रहेगा। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध की भी अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालाकी शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है; आप आज दोनों का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं। कारोबार और रोजगार में आशानुरूप सफलता मिलने से अच्छे धनलाभ की प्राप्त हो सकती है। नई योजनाएं शुरू कर कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में सावधानी बरतें। वरना आज जो आपकी तंदुरस्ती दिख रही है वह कल हवा हो सकती है।

धनु राशिफल
परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों से सामंजस्य बनेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन हो सकता है।  अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। प्रेम संबंधों में बाधाएँ आ सकती हैं। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उनका सहारा बनें। कार्यों में सफलता मिलने से मन में उत्साह बनेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के भी योग हैं। सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें और बाहर के खाने को त्याग दे तो बेहतर है।

मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई स्फूर्ति के साथ काम करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचना होगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी आपकी ख़ुशी का कारण बनेगा। हालांकि आपको ऐसे कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ेगा जिससे आपको मायूस भी होना पड़ सकता है। अच्छा होगा ऐसी स्थिति न आए इस बात को अपने दिमाग में रखें। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।

कुंभ राशिफल
काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।  अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।  प्रेमीजन को उनके हिस्से का पर्याप्त समय दें। इससे आपके प्रेम जीवन में परेशानी नहीं आएगी। इससे आप अपने जीवनसाथी के सामने एक समझदार पार्टनर बनेंगेे। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे। संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है। उनकी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशिफल
सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी और अनावश्यक व्यय की भी अधिकता रहेगी।  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलने के योग हैं। प्रेमी के प्रति आपका प्रेम और बढ़ेगा और इससे आपके संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी। हालांकि ध्यान रखें कि कोई गलतफहमी हो सकती है या फिर उन्हें किसी बात से बुरा लग सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि सोच-समझकर बोलें।  व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बुखार की संभावना को भी नकार नही सकते।
(Source : Dainik Bhaskar)