बेजान दारूवाला की भविष्‍यवाणी: ऐसा होगा नवंबर महीना, मासिक राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस अवधि में यात्रा के दौरान चोट लगने की आशंका को देखते हुए इसे टालना बेहतर होगा। बीमार जातकों की तबियत में सुधार आएगा। क्रोध पर काबू रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।

Advertisement

New Delhi, Nov 01: मेष राशिफल – इस महीने किसी को भी उधार देने से बचें। आपको देखा देखी काम नहीं करना चाहिए। मित्रों के साथ गलत काम में पैसा खर्च हो सकता है। इसका आपको ध्यान रखना होगा। इस महीने व्यापारियों को कोई सरकारी कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ संबध अच्छे रहेंगे। आपके जीवन की रफ्तार थोड़ी ज्यादा रहेगी। हालांकि इस महीने आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। मन में विचारों का द्वंद्व युद्ध चलता रहेगा, इससे आपका मन दुविधा में रहेगा। इस महीने आप थोड़ी मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आध्यात्मिक रूप से खुद को उन्नत बनाने से आपकी मानसिक परेशानी दूर हो जाएगीं। इस महीने आपका समय बौद्धिक चर्चा में व्यतीत होगा। इस महीने आपकी रचनात्मक शक्ति भी कमाल की रहेगी। इससे किसी तरह के नए सृजन में आपका ध्यान बढ़ेगा। महीने में आपकी मुलाकात आपके किसी प्रिय मित्र के साथ भी हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने फायदा मिल सकता है। ऑफिस में प्राण-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकेंगे। आनंदप्रमोद में समय बितेगा। इस महीने आप किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस महीने आपको त्वचा से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगोंं को अधिकारियोंं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार-धंधे में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा, आपको ऐसा महसूस होगा। महीने के दूसरे चरण में स्थिति में कुछ बदलाव हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। उपरी अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। महीने के आखिरी में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी काम सरलता से होने लगेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप खूब मान सम्मान प्राप्त करेंगे। समाजसेवा और लोकहित के काम में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। कुंटुंबजनों के साथ आनंद से समय कटेगा। सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र अच्छा रहेगा। मित्रों की ओर से लाभ मिलेगा। इस महीने आप घर सजाने की किसी वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। आपकी बात का कोई गलत मतलब भी निकाल सकता है, इसलिए आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। सर्दी-जुखाम रहने से मन थोड़ा चिढ़चिढ़ा रहेगा।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस महीने परिवार के साथ मौज-मस्ती और आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यालय में सहयोग का माहौल रहेगा। लंबे समय से रूके कार्यों के पूरा होने के कारण आपको मन में अलग तरह की संतुष्टि का अहसास होगा। भागीदारों के साथ संबंध बेहतर होगा। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। अनिष्ट से बचने के लिए आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। त्वचा संबंधी बीमारी, पेट की गर्मी और बुखार आदि होने की संभावना है। आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आय के साधन सीमित होंगे और खर्च ज्यादा, इस कारण आपको पैसों की कमी महसूस होगी। परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की ओर से पूछे जाने वाले विभन्न प्रश्नों के कारण आप परेशान और चिंतित रहेंगे। संभव हो, तो सत्संग में भाग लें या किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के संपर्क में रहें। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य होगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, जिस कारण आपको बेचैनी महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के प्रतिकूल बर्ताव से आप हतोत्साहित होंगे। आपको उच्चाधिकारियों के साथ बहस में शामिल न होने की सलाह दी जाती है। प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आपके कार्य में विलंब होगा।

कर्क राशिफल
इस माह की शुरुआत में आय से अधिक खर्च होगा। बच्चों की पढ़ाई और एडमिशन सहित अन्य कार्यों पर खर्च करने के लिए तैयार रहें। यदि पहले से ही पैसों का प्रबंध नहीं किया गया है, तो वित्तीय संकट उत्पन्न हो सकता है। कोशिश करें कि किसी के सामने हाथ फैलाने की जरुरत न पड़ें। कुछ कार्यों के बेहतर परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन पर खर्च होगा। घर और विदेश में मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठाएंगे। इस महीने आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। आपको मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह हैं। माह के मध्य में भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। भाग्यवृद्धि के मौके भी मिलेंगे। आप वित्तीय मामलों में अधिक सतर्क रहें। आप पैसे के महत्व को समझते हैं, इसलिए आप निवेश या बचत के बारे में गंभीरता से सोच सकते हैं। आप खुद को तरो ताजा महसूस करेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। महीने के अंत में मन में ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय बेहतर है। व्यवसाय में विस्तार या कार्य में बेहतर परिणाम के बारे में गंभीरता से प्रयत्न करेंगे, तो आपके लिए यह काम मुमकिन होगा। प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। इस महीने कुल मिलाकर भाग्यवृद्धि और खुशी का समय है। आप अत्यधिक कल्पनाशील बने रहेंगे।

सिंह राशिफल
इस महीने नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बच्चों के अध्ययन को लेकर चिंता के कारण आपका मन व्याकुल रहेगा। हालांकि विभिन्न लाभ आपकी खुशी को दोगुना कर देंगे। परिवार में पत्नी और बच्चों की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर बचपन की यादें अचानक ताजा हो जाएंगी। महीने के मध्य चरण में नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक समय होने के कारण आय में बढ़ोतरी होगी। आप आय के नए स्रोतों को बढ़ाने में भी सफल होंगे। अविवाहित लोगों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होने का योग है। इस महीने दोस्तों से फायदा होगा। अपनी मधुर वाणी और बेहतर स्वभाव के कारण आप नए दोस्त बना सकते हैं। अप्रत्याशित धनलाभ की भी संभावना है। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी काम में लाभ होगा। हालांकि, इस समय, किसी की जमानत या पैसे उधार लेने का विचार छोड़ना हितकर होगा, अन्यथा आप फंस सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी कारण मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन में उग्रता और आवेश के कारण आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल
इस महीने आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। काम करने के लिए आपका जुनून भी बढ़ेगा। अब तक आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के कारण आपका कार्य सिद्ध होगा और बेहतर उपलब्धि हासिल होगी। सफलता के कारण घर में आपका सम्मान बढ़ेगा और इससे शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहने के कारण आप कोई भी काम करने में सक्षम होंगे। इस महीने शेयर-ब्रोकरेज जैसे व्यवसाय से फायदा होगा। व्यवसाय और व्यापार में व्यस्त रहने के बावजूद आप आराम महसूस करेंगे। निस्संदेह, कार्य क्षेत्र में भी आप काफी प्रगति कर सकेंगे। रूके हुए कार्यों या प्रश्नों का निराकरण होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, साथ ही साथ आप निःस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में तन, मन, धन से अपना योगदान देंगे। इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आय बढ़ने से आप खुले हाथों से खर्च करेंगे। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। घर में किसी नए सदस्य या मेहमान का आगमन होगा। नौकरीपेशा लोग फायदे में रहेंगे। भले ही आपके प्रतिद्वंद्वी और विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चलें, लेकिन अंत में उनका पासा उल्टा पड़ जाएगा। आप कामकाज और नौकरी के व्यस्त समय के बीच भी कुछ वक्त निकालकर मनोरंजन पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है।

तुला राशिफल
इस महीने की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों और बच्चों से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। मन में क्रोध होने के कारण झगड़े की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए सावधान रहें। शारीरिक स्वास्थ्य खराब रहेगा, जो आपकी वाणी, व्यवहार और नासमझी के कारण हो सकता है। सलाह हैं कि तनाव की स्थिति में ड्राइविंग न करें, दुर्घटना हो सकती है। इस महीने पैसा हाथ से पानी की तरह निकलता प्रतीत होगा। आय से अधिक खर्च होने के कारण हमेशा वित्तीय संकट की स्थिति रहेगी। हालांकि वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार से आपको खुशी महसूस होगी। प्रारंभिक बाधाओं के बाद आपको सफलता मिलेगी। आप परिवार के काम पर अधिक ध्यान देने के बाद शांति महसूस करेंगे। परिवार की जरूरतों, जैसे कपड़े, घर की सजावट आदि पर खर्च होगा। इस महीने आपको अपने कार्य से थोड़ी थकान महसूस होगी। हालांकि, आप विभिन्न चरणों में तैयार कार्यों को पूरा कर सकेंगे। यदि आर्थिक रूप से देखा जाए तो आपको अतिरिक्त आय मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल
इस महीने मित्रोंं और कुंटुंबजनोंं के साथ आपके बाहर जाने का कार्यकम बन सकता है। नए वस्त्र, मौज-मस्ती की चीजोंं में धन खर्च होगा। इस महीने आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन खरीद सकते हैं। स्त्री मित्रों के साथ इस महीने आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। इस महीने बीमार जातकों को किसी भी तरह के ऑपरेशन आदि से दूर रहना चाहिए। क्रोध करने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। तबियत में किसी ना किसी तरह की शिकायत रहेगी। आपके किसी कारण से आपकी बदनामी ना हो, इसका आपको ध्यान रखना होगा। किसी से गैरसमझी के कारण कोई विवाद हो सकता है। इस समय ईश्वर की आराधना और जाप करने से मन को शांति मिलेगी। नौकरी व्यवसाय करने वाले जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि टारगेट पूरा नहीं होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। महीने में धीरे-धीरे आपकी स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। विरोधी आपको पराजित करने के लिए नए-नए तरीके खोजेंगे। आपकी स्थिति में सुधार आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विलंब से महीने के अंत में आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। आप इस महीने भरपूर मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। दांपत्यजीवन खुशहाल बना रहेगा।

धनु राशिफल
इस महीने आप बहुत कुछ करने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए आपको बहुत सी शक्ति लगानी होगी। आप अलर्ट रहकर काम करें। आप में असंतोष की भावना ज्यादा रहेगी। आप काम करेंगे, लेकिन पूरी तन्मयता सेे नहीं कर पाने से काम की गति धीमी रहेगी। इस महीने आपको धीरज से काम करने की सलाह हैं। इस महीने विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस महीने आपको अपने पसंद का काम नहीं मिलेगा। टारगेट ज्यादा रहने से नौकरीपेशा लोग भी परेशान रहेंगे। आपको अपने काम करने का तरीका बदलना होगा। सहकर्मी आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे। इस महीने आप वाणी पर नियंत्रण रखें। इस महीने किसी भी तरह के नए निर्णय लेने से पहले आपको ध्यान रखना होगा। अचानक खर्चे से आप परेशान हो जाएंगे। नए काम शुरू करने के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। संघर्ष को टालना आपके हित में होगा। महीने के बाद के दिनों में स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशिफल
इस महीने आप एक साथ कई बड़ी गुत्थियां सुलझा सकते हैं। आप सही दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे और लोग आपकी सराहना करेंगे। आप स्वभाव से अधिक समझदार और विनम्र हो जाएंगे। सामाजिक सभा में आपकी मौजूदगी से सभी को खुशी महसूस होगी। आधुनिक सोच को अपनाने, नए नियमों को जानने और इस पर अमल करने के लिए, आपको स्वयं परीक्षण का भी समय मिलेगा। हालांकि इस महीने पूरी तरह से मिश्रित परिणाम रहेंगे। किसी दिन आपका काम में मन नहीं लगेगा, तो किसी दिन आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप अपनी आंखें बंद कर भगवान को याद करते हैं, तो अगले ही दिन आपको उस समस्या का हल मिल जाएगा। उस समय धैर्य रखने के लिए कहा जा सकता है। यदि आप तीर्थयात्रा पर या कहीं बाहर जाना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है। आपको एक ब्रेक मिलेगा, जिससे मन हल्का हो जाएगा। आप खुद पर लागू होने वाले कई विषयों जैसे मां, मातृभूमि, अचल संपत्ति, परिवहन कौशल, पेशेवर कार्य परिणाम या बागवानी पर आत्मविश्वास से काम करेंगे। आप अपने घर और परिवार को अच्छा समय देंगे और अंत में दोनों आपको लाभान्वित करेंगे।

कुंभ राशिफल
अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और आय में वृद्धि के भी योग है। अपने किसी करीबी या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या उसके आगमन की खबर से आप खुशी महसूस करेंगे। आय में बढ़ोतरी से आपका रहन-सहन बेहतर होगा। आपकी जीवनशैली उच्च स्तर की होगी। आप लग्जरी उपकरण व मौज मस्ती के साधनों जैसे, नए कपड़े, गहने, वाहन आदि पर पैसे खर्च करेंगे। दांपत्यसुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा और मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यात्रा और प्रवास की भी संभावना है। महीने के अंत में नकारात्मक दृष्टिकोण और विचार हावी रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आप पैसों के मद और आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं, क्योंकि आप कानूनी झमेले में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में शिकायत हो सकती है। आपकी कड़वी बातों के कारण परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है। इन प्रतिकूल परिस्थितियों से बाहर आने में आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्य, देवदर्शन और तीर्थयात्रा से मदद मिलेगी।

मीन राशिफल
इस महीने आपका खर्च ज्यादा होगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आकस्मिक धन प्राप्ति और अनेक तरीकों से लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शरीर और मन में बेचैनी के कारण आपकी प्रगति थोड़ी धीमी होगी। मन की अस्पष्टता के कारण आपकी निर्णय क्षमता पर असर होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। घर में बड़ों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। इसके पीछे आकस्मिक खर्च होने से आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन वह आपकी उम्मीद के अनुरूप नहीं होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर करने की सलाह दी जाती है। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। लंबी बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। स्नेहीजन और दोस्तों से मुलाकात होगी। हालांकि कार्यालय और व्यवसायिक तनाव का असर घर में भी देखने को मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामयाबी और नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। शेयर ब्रोकिंग के कार्यों में लगे लोगों को लाभ होगा।
(Source: Ganeshaspeaks.com)