इन पांच बातों की पति को भनक भी नहीं लगने देती पत्नियां, जानकर रह जाएंगे दंग

अकसर पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियां पतियों से छुपाती हैं, खासकर अपने निजी अंगों से जुड़े रोग के बारे में वो ज्यादा बात नहीं करना चाहती।

New Delhi, Nov 17 : पति-पत्नी के रिश्ते की डोर भरोसे और प्यार पर टिकी होती है, वैसे तो दोनों एक-दूसरे से हर बात साझा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, कि हर किसी के कुछ ना कुछ बड़े सीक्रेट होते है, ऐसी कई बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से साझा नहीं करते हैं, वहीं कुछ बातें ऐसी भी है, जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा लेती हैं, महिलाओं द्वारा अपने पति से कुछ बातें छिपाने का ये बिल्कुल भी मतलब नहीं है, कि वो अपने पति को धोखा दे रही हैं, आइये आपको इन बातों के बारे में बताते हैं।

Advertisement

थेरेपिस्ट से सेशन
कई बार महिलाएं अपने पति के साथ अपने रिश्ते, बच्चे या घर से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं, जिसकी वजह से वो थेरेपिस्ट से सेशन लेने लगती हैं, ऐसे में अगर महिला को लगता है कि उनके पति उनकी परेशानी नहीं समझेंगे, तो वो इस बात को पति से छुपाती है।

Advertisement

सेहत से जुड़ी परेशानी
अकसर पत्नियां अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियां पतियों से छुपाती हैं, खासकर अपने निजी अंगों से जुड़े रोग के बारे में वो ज्यादा बात नहीं करना चाहती, क्योंकि कई महिलाओं को लगता है कि पति इससे परेशान होंगे, इसलिये वो इस बारे में बात करने से हिचकिचाती हैं।

Advertisement

बैंक खाता
कई महिलाएं पति से छुपाकर भी कुछ पैसे बचाती है, वो उन्हें घर में ही कहीं छुपाकर रखती हैं, या फिर अलग से एक बैंक खाता खुलवाती हैं, इस बारे में वो अपने बच्चों से तो बात करती हैं, लेकिन पति से कुछ भी नहीं बताती, इसके कई कारण हो सकते हैं।

पसंद-नापसंद
महिलाएं अपने पति के साथ इंटिमेट होते समय भी अपनी पसंद-नापसंद को लेकर पति से खुलकर ज्यादा बात नहीं कर पाती, पति के बजाय वो किसी सहेली से इस बारे में ज्यादा बात करना पसंद करती हैं, अपने पति को वो आसानी से अपनी पसंद जाहिर नहीं कर पाती, कि संबंध बनाते समय उन्हें क्या अच्छा लगता है।

जासूसी करना
कई महिलाएं अपने पति को ये कभी नहीं जाहिर होने देती, कि वो उनकी जासूसी कर रही हैं, काउंसलर के अनुसार जिम्मेदार पति को भी समय-समय पर अपनी पत्नियों से उनकी सेहत, खर्च, जरुरतों और उनके साथ इंटिमेट होते समय उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछते रहना चाहिये, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें, कि पत्नी को ये ना लगे, कि उन पर शक किया जा रहा है, बल्कि ऐसा महसूस हो कि पति पत्नी की चिंता करते हैं।