साल 2020 में गुरु का राशि परिवर्तन, इस राशि के लोग होंगे मालामाल जबकि 2 की जिंदगी बदल जाएगी

आने वाले साल में एक बड़ा ज्‍योतिषीय परिवर्तन होने जा रहा है । गुरू ग्रह अपनी राशि से निकलर शनि की राशि में प्रवेश करेंगे । जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा ।

New Delhi, Nov 17: ज्‍योतिष के जाकनारों के अनुसार साल 2020 में गुरु यानी कि बृहस्पति 30 मार्च 2020 को अपनी राशि धनु से शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करेंगे । लेकिन ये स्‍थायी नहीं होगा, गुरु 30 जून को एक बार फिर वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। ज्योतिष में गुरु को एक बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है, यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है । राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। साल 2020 में गुरु की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर क्‍या रहने वाला हैं आगे जानते हैं ।

Advertisement

मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के वालों को साल 2020 में गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
वृष राशि पर प्रभाव
वर्ष 2020 में वृष राशि वालों के जीवन पर गुरु की चाल का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि पर प्रभाव
साल 2020 में गुरु की चाल से मिथुन राशि के जातकों को शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशि पर प्रभाव
वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी।

Advertisement

सिंह राशि पर प्रभाव
वर्ष 2020 में गुरु के आशीर्वाद से आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं।
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी होगा। गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि पर प्रभाव
गुरु के इस गोचर से साल 2020 में तुला राशि वालों को अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही साल के शुरुआती महीने बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।

धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।
मकर राशि पर प्रभाव
गुरु के गोचर से साल 2020 में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी ह सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।

कुंभ राशि पर प्रभाव
साल 2020 में गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं।
मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए साल 2020 में होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
(Courtesy: www.amarujala.com/photo-gallery/astrology/predictions/guru-transit-2020-know-the-effect-on-rashi)