बेजान दारूवाला, साप्‍ताहिक राशिफल: 18 से 24 नवंबर, कुछ एक दिन रहेगी दिक्‍कत, ये राशि संभलकर रहे

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – इस सप्ताह आप में उत्साह ज्यादा रहेगा, लेकिन आलस्य होने से काम भी समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे। मौजमस्ती के कारण काम में भी मन नहीं लगेगा। नई शुरुआत मिश्रित फलदायक रहेगी। इस सप्ताह आपके किसी प्रियजन के साथ मुलाकात के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय स्थल पर आप उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के मध्यभाग में आप ताजगी का अनुभव करेंगे। नौकरी में इस सप्ताह आप किसी नए टारगेट को पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे। आपके काम सरलता से हो जाएंगे। विरोधियों की बोलती बंद करने के काबिल बनेंगे। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। सरकारी दस्तावेजों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आप किसी तरह की बौद्धिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। आपको ज्यादातर समय मौन रहने की सलाह देते हैं। संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है। स्त्री मित्रों से आपको सीधा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह किसी तरह की नई शुरुआत आपके हित में नहीं है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
नौकरीपेशा लोगोंं के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में खुशी बनी रहेगी। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अविवाहित जातकों के विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। स्त्री मित्रों के साथ आपको विशेष लाभ मिलेगा। दांपत्यजीवन अच्छा बना रहेगा। मित्रों से किसी बात का फायदा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रवास पर्यटन में दिन बीतेंगे। सरकारी काम में आपका फायदा हो सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको थोड़ी सावधानीपूर्वक रहने की सलाह दी जाती है। इन दिनों में आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। व्यापारियों को भागीदारों के साथ काम करने में सावधानी रखना होगी। इस सप्ताह आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। संतान संबंधी काम में कोई दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इलाज और दवा पर अप्रत्याशित खर्च की संभावना है। महिला दोस्तों पर खर्च कर सकते हैं। चर्चा के दौरान अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अशांति के कारण शरीर और मन में उत्साह की कमी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अधूरे कार्य पूरे होंगे और कार्य में सफलता से यश की प्राप्ति होगी। घर पर, शांति और खुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। नौकरी में आप अपनी शक्ति और मर्यादा को समझें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप दुखी हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य दोस्तों और व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर समय बिताने के बाद आप परिवार में भी आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। आपको खुद में नई ऊर्जा का संचार होता महसूस होगा। शरीर और मन में ताजगी और स्फूर्ति का अहसास होगा। रुके कार्यों के पूरा होने से आपकी खुशी में बढ़ोतरी होगी। आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी, इस कारण आप मौज-मस्ती और मनोरंजन पर भी थोड़ा खर्च करेंगे। जीवनसाथी के अनुरूप रहने का प्रयास करें। आपको दिल से प्रेम व्यक्त करने की भाषा सीखने की जरुरत है।

Advertisement

कर्क राशिफल
नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे, तो मानसिक स्थिरता महसूस होगी। यदि आपको कार्य में विलंब से सफलता नहीं मिलती है, तो हिम्मत हारे बिना अपना प्रयास जारी रखें, ईष्टदेव की कृपा से लाभ होगा। वित्तीय योजनाएं सफल हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बेहतर प्रदर्शन से उच्चाधिकारी खुश होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यह अवधि नौकरी और व्यवसाय में शामिल सभी के लिए फायदेमंद है। एक छोटी सी यात्रा का भी आयोजन हो सकता है। प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की हर चाल असफल होगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। संक्षेप में कहा जाए तो आप खुशियों के आसमान में विचरण करेंगे। मन में दुविधापूर्ण स्थिति के कारण आपके लिए कोई विशेष निर्णय लेना मुश्किल हो जाएगा। इस सप्ताह आपको मानसिक परेशानी का अनुभव होगा। भावुकता की स्थिति ज्यादा होने के कारण हो सकता है कि आपको उदासी महसूस हो। परिवार या संपत्ति संबंधित सवालों पर चर्चा न करना बेहतर होगा। नींद की कमी होने के कारण आपको सर्दी, कफ, बुखार और बेचैनी की शिकायत होगी। बौद्धिक कार्य और चर्चा में शामिल होंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन के कार्य होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

सिंह राशिफल
नौकरी में पदोन्नति का योग है। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है। स्नेहीजनों, मित्र, विद्वान या किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात आपको मानसिक खुशी देगी। उनके साथ आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। विवाह करने के इच्छुक लोग यदि साथी के चयन में थोड़ा समझौता करते हैं, तो आगे उचित जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। महिला मित्रों के साथ दोस्ती फायदेमंद होगी। सप्ताह के मध्य में किसी छोटे प्रवास की योजना बन सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा और आप मन से खुश रहेंगे। आपको किसी समारोह या पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। वित्तीय लाभ के कारण आपके रुके कार्यों में तेजी आएगी। आप नकारात्मक विचारों से जितना दूर रहेंगे, आपकी उतनी प्रगति होगी। आप अपने नौकरी और व्यवसाय से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार, समुदाय, दोस्तों, बच्चों और साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशिफल
नौकरी में बोनस और वेतन वृद्धि होगी, साथ ही उच्चाधिकारियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों, पड़ोसियोंं और दोस्तोंं के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। विरोधी और प्रतिद्वंद्वियों की चाल निष्फल हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बौद्धिक चर्चाओं में खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश न करें। परिवार या संपत्ति से संबंधित चर्चाओं से बचने की सलाह दी जाती है। हर कार्य में आपको थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सप्ताह के मध्य मेें आपको जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। बहस या चर्चाओं में गहराई से न शामिल होना हितकारी होगा। महिला दोस्तों द्वारा खर्च से आपको नुकसान और अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पेट की बीमारियों के अलावा, खांसी या गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यात्रा बाधित होने की संभावना के कारण, यात्रा की योजना टालें। सप्ताह के आखिरी में स्वास्थ्य में सुधार होने से आपको खुद में नई शक्ति का संचार होता महसूस होगा। कार्य में आपका उत्साह भी बढ़ेगा। कार्यालय में सहयोग का माहौल रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और आप नए कार्यों की योजना बना सकते हैं। सुख-शांति रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों से बाहर आकर अपने मनोरंजन का शौक पूरा करेंगे।

तुला राशिफल
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के बारे में थोड़ा गंभीर होना होगा। व्यवसायिक लोगों के व्यवसाय और आय में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों से लाभ होगा और उनसे मुलाकात भी आनंददायक होगी। परिवार में पत्नी और बेटे की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। इस सप्ताह विवाह के इच्छुक लोगों को उचित जीवनसाथी की तलाश पूरी होने का योग है। आपकी वाणी और व्यवहार के कारण कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो, इसका ध्यान रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ झगड़ा या विवाद कर सकते हैं, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आय कम होगी, लेकिन खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। मन में किसी भी तरह की नकारात्मक भावनाओं को न आने दें। यदि किसी कारण कोई नाकारात्मक भावना है, तो उसे दूर करें। आप दोस्तों और स्नेहीजनों से मुलाकात का आनंद लेंगे। सप्ताह के आखिरी में दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात होगी और आप इसका भरपूर आनंद लेंगे। शुरुआती बाधाओं के बाद आर्थिक योजनाएं आसानी से पूरी होंगी।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह आप सामाजिक मेल-जोल में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा। लंबी बीमारी से पीड़ित लोगों को इस सप्ताह राहत मिलेगी। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। वहीं संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। दांपत्यजीवन में आपको बहुत सुख मिलेगा। विवाह के योग्य जातकों को अभी और प्रतीक्षा करनी चाहिए। कुंटुंबजनों से सुख की प्राप्ति होगी। स्टॉक मार्केट में डील करने वाले लोगों को फायदा होगा। यात्रा प्रवास अच्छा रह सकता है। व्यवसाय-धंधे में आपको इस समय आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह किसी स्वजन से विश्वासघात हो सकता है। नौकरी में लाभ रहेगा। प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। इस सप्ताह विदेश जाने की चाह रखने वाले जातकों को विशेष प्रयास करने चाहिए। इस सप्ताह खर्च बहुत अधिक हो सकता है। स्त्रियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान की जरूरत है। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुटुंबजनों में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु राशिफल
इस सप्ताह आपके ज्यादातर दिन आराम में बीतेंगे। आप अपने रोजाना के काम से छुट्टी ले लेंगे। आलस्य आप पर छाया रहेगा। मित्र आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। मनोरंजन और उत्सव में ज्यादातर समय बीतेगा। अभी व्यवसाय में किसी तरह के बड़े निर्णय लेने से बचें। आपके जीवन की गुणवत्ता में परिवर्तन होगा। आप सकारात्मक दृष्टि से आगे बढ़ेंगे। भूतकाल में किए किसी भी काम पर पछताने की जगह अब आगे देखने का समय है। अब आपको अपने काम करने की गति में तेजी लानी होगी। इस सप्ताह आप अपनी छवि सुधारने के लिए प्रयास करेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में आप संतोषी बने रहेंगे। आत्मनिरीक्षण करके दूसरों के साथ हुए संबंध विच्छेद सुधारने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के आखिरी में आपके विचारों में विरोधाभास रहेगा। कुछ लोग आपके मौन को आपका अहंकार समझ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है।

मकर राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आप उत्कृष्ट सांसारिक सुखों का आनंद ले सकते हैं। समाज में आपके गर्व, धन और मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शरीर और दिमाग स्वस्थ रहेगा। दोस्तों से उपहार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। महिला दोस्तों, मंगेतर से लाभ होगा। विवाह के उत्सुक युवक-युवतियों के विवाह का योग बन सकता है। मानसिक अशांति रहेगी। दुविधापूर्ण मानसिक स्थिति के कारण आपकी निर्णय लेने की शक्ति कम हो जाएगी। मानसिक तीव्रता के कारण गलतफहमी, झगड़ा और मारपीट की स्थिति से संभालने की जरुरत है। रिश्तेदारों के साथ संबंध कटु न हो, इसके लिए आपका चुप रहना बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। आकस्मिक स्थिति से संभालने की जरुरत है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपमान और नुकसान होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों को स्थगित रखें। सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक कार्यों पर खर्च करना पड़ सकता है। आय की अपेक्षा अधिक धन अर्जन होगा। जीभ पर नियंत्रण की जरूरत है, अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी भी काम में संतुष्टि का अनुभव नहीं होगा। दाहिने आंख में दर्द, जलन या अन्य शिकायत की आशंका है।

कुंभ राशिफल
यदि आप बातचीत के जरिए गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करते हैं, तो जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भले ही प्रतिद्वंद्वी आपके साथ प्रतिस्पर्धा में कोई चाल चलें, लेकिन उनका पासा उलटा पड़ जायेगा। घर पर खुशी का माहौल होगा। सप्ताह के मध्य में मौज-मस्ती का आनंद लेंगे और इसके बाद कामकाज में मन लगने में विलंब होगा। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी के बावजूद काम करने में मन नहीं लगेगा। देरी से काम अंततः मानसिक बेचैनी का कारण बन जाएगा। आपको सीने में दर्द या किसी अन्य शारीरिक परेशानी का अनुभव होगा। बच्चों की पढ़ाई और परिवार के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। यदि आप इन प्रतिकूलताओं से बच कर परिश्रमपूर्वक काम करते हैं, तो आपके पास आगे बढ़ने का मौका है। अभी कोई नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से पेट दर्द से परेशानी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। हालांकि, अगर आप सफलता से अति आत्मविश्वास में आते हैं, तो आपको साल के अंत में पश्चाताप होगा। सप्ताह का अंत वेतनभोगी वर्ग के लिए अनुकूल और फायदेमंद है। कार्य में सफलता के कारण, आपकी चहुंओर प्रशंसा होगी। आप मनोरंजन के साधनों का लाभ उठाएंगे। व्यवसायिक भागीदारों के साथ बातचीत लाभदायक साबित होगी। दांपत्यजीवन में पति-पत्नी और बच्चों के बीच रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

मीन राशिफल
सप्ताह के शुरू में बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। कारोबार में तेजी आएगी। कार्यालय में सभी स्तर पर वेतनभोगी कर्मचारियोंं की उपलब्धियोंं पर नजर रहेगी। आय के स्रोत बढ़ने से आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। लोग क्या सोचते हैं, इस बात को छोड़ आप मौलिकता को अपनाएंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी, खांसी और सामान्य बुखार को छोड़कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। सप्ताह के मध्य आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपके मन में एक साथ कई प्रश्न उमड़ सकते हैं। आपकी वाणी या व्यवहार से कोई संबंध खराब न हों, इस बात का ध्यान रखें। लोग आपकी शराफत (सज्जनता) का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह आप झगड़े और मारपीट से दूर रहें। किसी की जमानत न लें और न ही दूसरों के विवाद में पड़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप किसी सामाजिक या मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपको जीवन के हर क्षेत्र में खुशी मिल सकती है। आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक रुप से इस सप्ताह आप संतुष्ट रहेंगे। काम के सिलिसले में बाहर जाएंगे और यह यात्रा फलदायी होगी।
(Source :Ganeshaspeaks.com)