खास अंदाज में धोनी ने मनाया पत्नी का जन्मदिन, रोमांटिक मूड में आये नजर, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
साक्षी धोनी के केक काटने और पति के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

New Delhi, Nov 20 : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, फिलहाल वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी साक्षी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, आपको बता दें कि धोनी की पत्नी ने बीते दिन अपना 31वां जन्मदिन मनाया।

Advertisement

वीडियो वायरल
साक्षी धोनी के केक काटने और पति के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में धोनी अपनी पत्नी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं, दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री दिख रही हैं, धोनी के फैंस इस वीडियो पर अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

शानदार जोड़ी
धोनी और साक्षी की जोड़ी आइडियल कपल माना जाता है, दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिनका नाम जीवा है, जीवा भी सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी-पापा से कम पॉपुलर नहीं है, अकसर दोनों उनकी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

Advertisement

क्रिकेट से दूर
फिलहाल पूर्व कप्तान आईसीसी विश्वकप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, इन दिनों वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, विश्वकप के दौरान और उसके बाद धोनी के संन्यास को लेकर तरह-तरह की खबरें आई, लेकिन खुद माही ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें

https://twitter.com/DHONIism/status/1196617120525643776

Advertisement

https://twitter.com/DHONIism_/status/1196626340469829632