बेजान दारूवाला, साप्‍ताहिक राशिफल: 25 नवंबर से 1 दिसंबर,  7 राशियों को मिलेगी गुड न्‍यूज

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दौड़धूप रह सकती है। इस सप्ताह अनिद्रा के कारण आपका मन थोड़ा चिढ़चिढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपको क्रोध और वाणी को नियंत्रण में रखने की सलाह हैं। धन लाभ होगा, लेकिन किसी जरूरी बात पर धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह फायदा हो सकता है। इस सप्ताह आप कुछ आराम की मुद्रा में रहेंगे। आपका मन खुश रहेगा। मेहमानों और मित्रों के आने से आपका मन खुश होगा। स्त्री मित्रों के साथ आपका कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रिय मित्र का साथ मिलेगा। आपको सम्मान मिलेगा और अपनों के बीच आप लोकप्रिय होंगे। घर में खुशी का माहौल होगा। नए कपड़े खरीदने का योग बन रहा है। इस सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यकम बन सकता है। पेट संबंधी कोई रोग उभर सकता है, बाहर खाने-पीने में आपको ध्यान रखना होगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस सप्ताह आर्थिक लाभ हो सकता है, हालांकि कई तरह के खर्चे भी होने से आपको थोड़ी मुश्किल रहेगी। घर परिवार का सामान खरीदने के लिए खर्च कर सकते हो। इस सप्ताह ज्यादा खर्च पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में थोड़ा ध्यान रखना होगा। सभी काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। इस सप्ताह व्यवसायियों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उपरी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। तन-मन का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। इस सप्ताह आपको हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। सप्ताह के आखिरी में किसी के साथ भी वाद-विवाद करना आपके हित में नहीं है। बौद्धिक चर्चा से आप दूर रहें। हालांकि आपके कोई नए विचार आपके साथियों को प्रभावित कर सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यदि आप अपने प्रश्नों का सही विश्लेषण करते हैं और उसके अनुरूप व्यवहार करते हैं, तो आप निश्चित रूप से परेशानियों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। आपको खर्च अधिक होता महसूस होगा। अपने बच्चों के कॅरियर के बारे में थोड़ी चिंता होगी। पारिवारिक सदस्यों और कार्यालय में सहकर्मियों के साथ विवाद के कारण मन दुखी हो सकता है। शरीर में थकान, आलस और कमजोरी के कारण थोड़े सुस्त रहेंगे। ऐसा महसूस होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। सप्ताह के मध्य आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। लोग आपको बहुत सम्मान देंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों को बेहतर रखने के लिए अपने साथी के साथ खुशी पुर्वक समय बिता सकते हैं। सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। किसी खूबसूरत जगह पर आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे और यह समय आपके लिए हर्षोल्लासपूर्ण बीतेगा। अगर जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो आपके योग्य साथी की तलाश पूरी होने का अनुकूल समय है। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें।

Advertisement

कर्क राशिफल
घर और व्यापार दोनों क्षेत्रों के बारे में आपके मन में अभिनव विचार होंगे और इसे लागू करने से आपको लाभ भी मिलेगा। आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों को धूल चटाने में सफल होंगे। आपकी धार्मिक और परोपकारी प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने, सत्संग में भाग लेने या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है। कार्यालय में सहयोग का माहौल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भागीदारों के साथ संबंध बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अऩुकूल होने के कारण उनकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नए विषयों के बारे में जानने की इच्छा होगी। नए कपड़े या वाहन खरीदने के लिए अच्छा समय है। घर में बच्चे की सगाई, किसी अन्य मांगलिक कार्य या कोई नया कार्य शुरू करने का यह अच्छा समय है। आपकी खुशी में बढ़ोतरी होगी। दैनिक कार्यों से हटकर आप मन की शांति के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे। स्नेहीजन और दोस्तों के साथ पर्यटन, होटल, सिनेमा या नाटक का आनंद लेंगे। सप्ताह के आखिरी में मौसमी बीमारियों जैसे अपच और एसिडिटी से बचाव के लिए अपने खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल
दीर्घकालिक निवेश के लिए उत्कृष्ट समय है। हालांकि, अत्यधिक लालच न करें। साथ ही आपको लुभावनी योजनाओं से बचने की सलाह दी जाती है। आपके जरूरी कार्यों में शुरुआती विलंब हो सकता है, लेकिन बाद में सब कुछ सहज महसूस होगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा कठिन है। सप्ताह का मध्यभाग नौकरी-धंधे के लिए अनुकूल है और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। यही नहीं व्यवसाय का विस्तार करने या नौकरी में अपने कौशल दिखाने और नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी लाभ मिलने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, जिसका लाभ भी आपको मिलेगा। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दोस्तों, भाइयों, बहनों या पड़ोसियों के साथ यदि आपके संबंध खराब है, तो अब संबंध बेहतर हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धी और विरोधी आपके खिलाफ नहीं जा सकेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले, हर पहलू के बारे में गहराई से विचार करें। मां और महिलाओं के बारे में अधिक भावनात्मक रहेंगे। इस समय आपको कई शारीरिक समस्याओं जैसे फेफड़ों की समस्या या अस्थमा के कारण परेशानी हो सकती है। थोड़ी शारीरिक अस्वस्थता के साथ धीमी शुरुआत होगी।

कन्या राशिफल
खेलकूद, संगीत, पार्टी या लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले सकेंगे। इस सप्ताह भी कोई नया काम शुरू करने से पहले सौ बार सोचें। आपके मन में क्रोध की भावना व्याप्त रहेगी। इस कारण कोई अनिष्ट न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी अधीरता के कारण आप गलत और हानिकारक निर्णय ले सकते हैं। खर्च अधिक होगा। घर या कार्यालय में वाणी पर नियंत्रण रख आप विवादों को टाल सकते हैं। मानसिक तनाव का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुल मिलाकर, यह आपके लिए प्रतिकूल समय है। भगवान की पूजा से आपको शांति मिलेगी। जरुरत पड़े तो आप नजदीक के मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर एकांत में थोड़ा समय व्यतीत करें या ईश्वर का ध्यान करें। सप्ताह के मध्य योग और प्राणायाम के जरिए आप आराम का अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक सुख सामान्य रहेगा। विवाह के इच्छुक लोगों के योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। वसूली के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। इससे आप काफी प्रोत्साहित होंगे। सप्ताह के आखिरी में पदोन्नति का भी योग है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐसा महसूस होगा, जैसे आपका जीवन अचानक से यू टर्न ले रहा है। इस समय ईश्वर की आराधना से मन को प्रसन्न रखने में मदद मिलेगी।

तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अभ्यास का अनुकूल माहौल होगा। व्यपारियों को सरकारी लाभ और नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहने का योग है। आप पड़ोसियों, भाई-बहनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुशी का आनंद ले सकेंगे। सप्ताह के मध्य में मन में दुविधा के कारण मानसिक परेशानी का अनुभव होगा। अधिक संवेदनशीलता के कारण आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मां या महिलाओं के प्रति अधिक भावनात्मक बनें। धन से संबंधित चर्चा या निर्णयों को वर्तमान में टालना उचित होगा। यह समय आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। संभव हो तो नए कार्य की शुरूआत न करें। बच्चों और जीवनसाथी की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। पेट संबंधी विकारों से स्वास्थ्य के प्रति असहजता महसूस होगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए कुल मिलाकर समय अच्छा है। आपको कार्य में सफलता मिलने से यश में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ आप उल्लासपूर्ण माहौल में समय व्यतीत कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि, क्रोध और जिह्वा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। व्यापार में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह किसी बड़े के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। आप अपने निवास स्थान को बदलने की भी कार्ययोजना बना सकते हैं। यात्रा में तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के शुरू के दिन निराशाजनक रहेंगे। लोभ और लालच में फंसने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार से आप दूर जा सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण मन अशांत रहेगा। माता और पिता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। जमीन और मकान के काम में इस समय रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की भी चिंता हो सकती है। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। एकाग्रता की कमी रहने से मन भटकाव की स्थिति बनेगी। सप्ताह के आखिरी में धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा लोग ज्यादा रचनात्मक रहेंगे। हालांकि समय पर काम करने का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन की स्थिति बनाकर रखें। इस समय सभी क्षेत्रों में ध्यान से काम करने की सलाह हैं। मौन रहकर गुस्से को दबाएं।

धनु राशिफल
इस सप्ताह आप आपके काम को लेकर कुछ जवाबदार रहेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप हर काम में उतावलापन रखेंगे। हर बात में उत्सुकता बनी रहेगी। इस समय आपको अपनी समझ और अनुभव के आधार पर अपने काम को पूरा करना होगा। निराश होकर बैठना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस सप्ताह अनावश्यक धन खर्च भी हो सकता है। सट्टे-शेयर से दूर रहने की सलाह हैं। परिवार के लिए किसी जरूरी बात पर धन खर्च करेंगे। कई बार इस दौरान आपको बजट की चिंता हो सकती है। आप खर्च और बजट में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपको आगे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। परिवार के साथ सप्ताह के आखिरी में समय अच्छा बीतेगा। आप किसी पार्टी या पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आप कोशिश करेंगे। आपकी कोशिश इस सप्ताह अपना टारगेट पूरा करने की रहेगी। गणेशजी आपको ज्यादातर समय काम में मन लगाने का सुझाव दे रहे हैं।

मकर राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में परिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न होगी। मानसिक दृष्टिकोण नकारात्मक होगा। सफलता प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। खर्च पर नियंत्रण न रखने की स्थिति में माह के अंत में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप ताजगी और उल्लास का अनुभव करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के मध्य में दोस्तों व स्नेहीजनों से मुलाकात आप में उत्साह बढ़ेगा साथ ही सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगियों और प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। भाइयों और बहनों के बीच संबंध बहुत अच्छा और फायदेमंद होगा। प्रेम संबंध बढ़ेगा। दूसरों के साथ भी भावनात्मक संबंध बनेगा। प्रवास आनंदमय रहेगा। हताशा, बेचैनी और शारीरिक थकावट के साथ शुरूआत होगी। संभव हो तो आकस्मिक यात्रा से बचें। भूमि, वाहन और संपत्ति संबंधी कार्यों को रोकना बेहतर होगा। खुद और परिवार के भविष्य, विशेष रूप से बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए वित्तीय योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। यदि आप आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, तो आप निश्चित रूप से धन स्रोतों को बढ़ाने में सक्षम होंगे। यदि आप किसी काम को शुरू करते हैं तो सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ राशिफल
आप किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। स्त्री जातकों की ओर विशेष आकर्षण होगा।मौज-मस्ती और मनोरंजन से आपका मन प्रफुल्लित रहेगी। इसके अलावा, दोस्तों और प्रियजनों का साथ सोने पर सुहागा साबित होगा। हालांकि, बाहर खाने-पीने की आदत के कारण आप जल्द बीमार होंगे। इस सप्ताह आप ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप सामाजिक सेवा, या निःस्वार्थ कर्म करना चाहेंगे। किसी तीर्थस्थल पर जाने का मौका मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यदि आप आंख, कान और मस्तिष्क से सतर्क रहते हैं तो आप बेहतर मौकों का लाभ उठा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार में भाई और बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। विदेश यात्रा के लिए समय अनुकूल बन सकता है। शेयर-सट्टा जैसे माध्यमों से आकस्मिक वित्तीय लाभ की संभावना है। घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे। नए सामान खरीदने की संभावना है। परिवारिक सदस्यों के साथ खुले दिल से बातचीत करेंगे। सप्ताह के आखिरी में घर की सजावट में रूचि लेकर घर को एक नया रूप देंगे, इतना ही नहीं, परिवार के साथ मिलना और सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी हो सकती है।

मीन राशिफल
इस सप्ताह नए फर्नीचर से घर की सुंदरता बढ़ाएंगे। सरकारी लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को विदेश या किसी दूरस्थ स्थानों से शुभ समाचार मिलेगा। करीबियों के प्रति आपकी भावनाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आप अपना काम निकाल सकेंगे। भाई-बहनों के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रिय पात्र के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और उनके साथ मुलाकात यादगार रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिन व परिश्रम करना होगा। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आप प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हो सकते हैं, लेकिन कुछ समय बाद प्रतिकूलता बढ़ेगी। इस दौरान सतर्क रहें। काम की अधिकता और तनाव के कारण उत्पन्न स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। ध्यान और योग से मानसिक राहत मिलेगी। सीने में दर्द या अन्य परेशानी हो सकती है। पत्नी से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भागदौड़ और मानसिक परेशानियों के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)