बेजान दारूवाला, साप्‍ता‍हिक राशिफल: 2 दिसंबर से 8 दिसंबर, 2 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा ये हफ्ता

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – मौन रहकर आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। किसी पुरानी विफलता से सीख लेकर आप स्थिति सुधारकर फिर प्रयत्न करें। हर बात का दूसरा पहलु भी समझने का प्रयास करें। जिद्दी स्वभाव को छोड़ें। इस सप्ताह आय की जगह व्यय ज्यादा रहने वाला है। आध्यात्मिकता से आपका मन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपकी भाग्यवृद्धि हो सकती है। किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर भी आपका जाना हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी तरह का धनलाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आपको अतिरिक्त वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। किसी सरकारी काम के बन जाने से आप राहत महसूस करेंगे। इस सप्ताह समाज में आपका विशेष बोलबाला रहेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी किसी भी काम के लिए इस समय आपको ध्यान रखने की जरूरत है। सरकारी काम में दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस समय यदि आपका ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा, तो आपको काफी लाभ मिलेगा। आप किसी काम का ईमानदारी से प्रयास करेंगे, तो उस काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने काम के बन जाने से आप राहत महसूस करेंगे। चिंता से आप दूर रहेंगे। धीरे-धीरे सप्ताह में गृहदशा सुधरती जाएगी। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपका अधूरा कार्य इस सप्ताह पूरा हो सकेगा। विरोधी आपसे भयभीत रहेंगे। सप्ताह के आखिरी में मित्रों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन से आपका मन तृप्त रहेगा। किसी प्रिय मित्र के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहने वाली है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस सप्ताह संतान के पीछे धन खर्च होगा। आप अपने मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद और उल्लास में समय बीताएंगे। इस समय शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे, हालांकि मानसिक चिंता रहने से आपका ध्यान भटकेगा। इस सप्ताह आपको स्वादिष्ट भोजन मिल सकता है। जीवन साथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा या व्यापार करने वाले लोग थोड़ी चिंता में रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगने से आप थोड़े निराश रहेंगे। आपको आंखों की दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दौड़धूप का समय है। अपने असाइमेंट पूरे नहीं कर पाने से छात्र निराश रहेंगे। मन की चिंता रहने से आपके काम भी अटकेंगे। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोचना जरूरी है। विरोधियों को सप्ताह के अंत में जवाब देने के काबिल बन पाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। प्रिय मित्र के साथ सप्ताह के आखिरी में हुई मुलाकात आपको खुशी देगी।

Advertisement

कर्क राशिफल
इस सप्ताह आप किसी सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। संतान और पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। अविवाहित जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। संतान के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इस समय आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक चिंता नहीं रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ आपका समय अच्छा कटेगा। इस समय निर्णयशक्ति थोड़ी कमजोर रहेगी। शुरुआत में आर्थिक संकट रहेगा। आंखों की तकलीफ आपको रहेगी। परिवारजनों के साथ कोई छोटा विवाद सप्ताह के मध्य हो सकता है। मानसिक चिंता इससे बढ़ जाएगी। वाणी के कारण कोई नुकसान ना हो जाएं, इसका ध्यान रखना होगा। सप्ताह के आखिरी चरण में खर्च पर नियंत्रण हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक हालत भी सुधरेंगे।

सिंह राशिफल
परिवार में सुख शांति रहेगी। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम आसानी से बन पाएंगे। किसी काम के अटकने से घर में बड़ोंं का मार्गदर्शन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में प्रिय जन के साथ आपकी यात्रा अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। नियमित कसरत, योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रहेगा। आंख संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। दुर्घटना के योग होने से आपको इस समय वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। सप्ताह के दूसरे चरण में शरीर में अस्वस्थता रहेगी। मन की दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को रोकने का प्रयास करेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। प्रिय मित्रों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। हालांकि कुटुंबजनों के साथ कोई विवाद होने से आपका मन दुखेगा। सप्ताह के अंत में आप में गुस्सा ज्यादा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आप गुस्सा करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण की सलाह हैं।

कन्या राशिफल
माता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निकटता रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों, सगे संबंधियों और प्रियजनों के साथ आपके संबंध खूब रोमांचक बन रहे हैं। व्यापारियों के लाभदायक सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से आपको लाभ प्राप्त होगा। विवाहयोग्य जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। किसी छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप थोड़े अस्वस्थ रहेंगे। मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। परिवार जनों के साथ आपके विवाद से आपका मन दुखेगा। इस सप्ताह धन खर्च लिए के तैयार रहना चाहिए। सप्ताह के आखिरी में फिर से अच्छी स्थिति बनेगी। दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी में मन में थोड़ी हताशा रह सकती है।

तुला राशिफल
धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आने लगेगा। खूब श्रद्धा और पवित्रता के साथ आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगेगा। इससे आपको आगे फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में आप भागीदारी लेंगे। इस सप्ताह आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहे शनि आपको खूब मेहनत कराने वाले हैं। हालांंकि किसी भी तरह के जोखिम भरे काम करने में आप सक्षम है। मकान, घर, संपत्ति, भूमि, भवन, निर्माण के काम इस समय बन पाएंगे। हालांकि अपने से बड़ों की सलाह पर काम करें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय आप प्रसिद्धि पाने की कोशिश करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहने वाली है। मनोरंजन का मूड रहेगा। पैसा कमाने के लिए व्यवसाय में दौड़धूप रहेगी। आपको अपनी उपलब्धि पर गर्व होगा। मंगल सप्ताहभर आपके लिए मंगलकारी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। किसी भी काम की सफलता के लिए साधनों का सही उपयोग करना आना चाहिए। इस सप्ताह आप ऐसे ही किसी साधन से अपना काम बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ें। इस समय आप किसी लंबी अवधि के निवेश में ध्यान देंगे। हालांकि आपको पैसों के लिए किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं करने की सलाह हैं। इस सप्ताह आप किसी भी तरह की सामाजिक जिम्मेदारियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। अचानक किसी तरह के नए काम आपकी झोली में गिर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपना व्यापार बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत जीवन के लिए यह समय अच्छा है। रोमांस, फन-मस्ती आदि में आपका ध्यान रहेगा। परिवार के साथ सप्ताह के अंत में किसी छोटे पिकनिक या शॉपिंग पर जा सकते हैं। भागीदारी के काम में आपको ध्यान रखना होगा।

धनु राशिफल
उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आप किसी काम में सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। पिता या घर के किसी बड़े से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय वाणी में किसी प्रकार की गलती से आपको नुकसान हो सकता है। कुंटुंबजनों के साथ आपके दिन हंसी-खुशी में बीतेंगे। स्त्री मित्रों के साथ आपकी अच्छी पटेगी। स्नेहीजनों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सुख शांति का समय रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विवाहयोग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। मन चिंता से मुक्त रहेगा। सप्ताह के आखिरी में सभी काम बन पाएंगे। मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

मकर राशिफल
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए लाभदायी सौदे रहेंगे। पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संपत्ति, जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी किसी भी काम को इस सप्ताह आसानी से कर पाएंगे। कानूनी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। स्त्री मित्रों से आपको मदद मिल सकती है। सप्ताह के दूसरे चरण में संतान से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। परिवार में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है। नई वस्तु खरीदने के लिए समय अच्छा है। मन में चिंता का अनुभव रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। खर्च की अधिकता हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में किसी से छोटी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है, इसका ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल
सांसारिक जीवन में इस समय आपका ध्यान कम रहेगा। मित्रों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी तबियत में खराबी के कारण आपका पैसा खर्च हो सकता है। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। नकारात्मक विचार आपको किसी गलत मार्ग पर ना ले जाएं, इसका आपको ध्यान रखना होगा। व्यवसाय में सोचा हुआ काम पूरा नहीं होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सप्ताह के मध्यभाग में नौकरीपेशा लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना अच्छा वर्चस्व जमा पाएंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आप कठिन काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के आखिरी में कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलेेंगे।

मीन राशिफल
इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय करने वाले जातकों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आप अपना वर्चस्व दिखाने के काबिल रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। हालांकि मेहनत का फल मिलने से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह ज्यादा सफलता से आप अति उत्साही ना हो जाएं, इसका आपको ध्यान रखना होगा। कुंटुंबजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक समय अच्छा रहने वाला है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकाे इस सप्ताह ध्यान रखना होगा। विदेश से अच्छा समाचार मिल सकता है। स्त्री पात्रों से बातचीत में सावधानी बरतना होगी। किसी गैर जरूरी खर्चें के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)