बेजान दारूवाला से जानिए मासिक राशिफल, दिसंबर 2019 : 12 राशियों के लिए सटीक भविष्‍यवाणी

जानें दिसंबर महीना किन राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आ रहा है और किन राशियों के लिए साल का ये आखिरी महीना तनाव में गुजरने वाला है । पढ़ें भारत के सबसे बड़े जयोतिषाचार्य बेजान दारूवाला की दिसंबर के लिए भविष्‍यवाणी ।  

मेष राशिफल – इस महीने मौन आपका सबसे बड़ा आभूषण हैं। इस महीने आपकी कटु वाणी से कई लोगों के दिल टूट सकते है। वहीं आपके रिश्तों पर भी इसका असर होगा। वहीं पेट की तकलीफ भी आपको इस महीने परेशान करने वाली है। संतान या किसी बड़े के कारण आपका धन खर्च होगा। ज्यादा खर्च से आप तनाव में रहने वाले हैं। प्रेमियों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। स्त्री मित्रों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी। महीने के मध्य में स्थितियां थोड़ी सुधरेंगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आपका कोई काम आसानी से बन जाएगा। सहकर्मी और आपके नीचे काम करने वाले लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ लेने की कोशिश करेंगे। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। विरोधियों को आप पछाड़ देंगे। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी के साथ यदि कोई वाद-विवाद हुआ हो तो आप तुरंत ही समाधान की कोशिश करें।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस महीने आपको आंखों की कोई समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मित्रों के साथ उल्लास से समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ आप विशेष आकर्षण में रहेंगे। इससे आपका गृहस्थजीवन काफी अच्छा रहने वाला है। रोमांस के लिए समय अच्छा है। आपके द्वारा की गई पिछली मेहनत का फल अभी आपको मिलने वाला है। इस कारण आप उत्साह में रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होने से आपका मन खुश रहेगा। इस समय भाग्य आपके पक्ष में बना हुआ है। सलाह हैं कि अच्छे दिनों का उपयोग अवसरों का लाभ उठाकर करें। गए अवसर कभी लौटकर नहीं आते हैं। किसी बात के नहीं समझने के कारण आपसे सप्ताह के मध्य किसी का विवाद हो सकता है। इस महीने सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य के लिए आपका धन खर्च हो सकता है। महीने के आखिरी चरण में आप मौज-मस्ती में रहने वाले हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस महीने व्यापारियों को काफी फायदा होने वाला है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, कलर केमिकल्स, रेफ्रिजरेशन, एयरकंडिशनिंग और चांदी की वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख संतोष की भावना रहेगी। आपके लिए आने वाला समय लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपकी उन्नति होगी। आपके लिए लाभकारक स्थिति रहेगी। इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी। आप आय में वृद्धि करने के लिए भी प्रयास करेंगे। आप किसी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में निवेश कर धन लाभ कमाएंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते पक्के हो सकते हैं। कुंटुंबजनों के साथ मतभेद रहने से परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह हैं। इस समय की छोटी-छोटी बचत आपको आगे लाभ देगी।

Advertisement

कर्क राशिफल
क्रोध में आकर किसी से झगड़ा मोल ले लेंगे। कोई छोटी बात का बड़ा विवाद हो सकता है। वाणी में सौम्यता रखना होगा। नए काम करने के बारे में इस सप्ताह आप विचार करेंगे। कुंटुंबजनों के साथ कोई वाद-विवाद हो सकता है। किसी अनावश्यक काम में आपका धन खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास करेंगे। नए संबंध इस महीने बनाने से पहले सोचें। नए लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए नई कोशिश करेंगे। मन को हल्का रखने के लिए आप अपना ध्यान आध्यात्म में लगाएं। नकारात्मक विचारों को अपने पास से दूर रखें। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस महीने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को टालना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। किसी भी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट में ढील करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह राशिफल
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप हर काम को सावधानपूर्वक करें। परिवार में सबके साथ छोटे वाद-विवादों को भी टालें। विचारों में अनिर्णयता की स्थिति महीने के मध्य में आ सकती है। संतान के लिए किसी काम में धन खर्च हो सकता है। भागीदारी के काम में इस महीने संभलकर चलना होगा। पार्टनर से आंतरिक मतभेद बढ़ सकते हैं। अभी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। मानसिक शांति के लिए आध्यात्म की ओर ध्यान लगाएं। किसी धार्मिक पुस्तक के अध्ययन से भी मन को शांति मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना भी हितकर रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता आएगी। विदेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। आर्थिक लाभ के लिए की जा रही किसी यात्रा में सावधानी रखने की सलाह है। लालच से आपको नुकसान हो सकता है। नए फर्नीचर की खरीदी कर सकते हैं।

कन्या राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा है। विरोधियों की कोई भी चाल कामयाब नहीं हो पाएगी। कार्यस्थल पर लाभदायी समाचार मिलेेंगे। वैभवी मौज मस्ती में समय कटेगा। आप मनोरंजन की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। स्त्री मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्यजीवन का सुख अच्छा मिलेगा। व्यापारवृद्धि के लिए किसी तरह की नई शुरुआत कर सकते हैं। भागीदारी के काम में आपको संतुष्टी मिलेगी। किसी खास काम में लाभ प्राप्त होगा। व्यवसायिक और पारिवारिक जीवन में उन्नति मिलेगी। सरकार की ओर से लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी तरह का कोई कॉन्ट्रेक्ट आपको मिल सकता है। घर में बड़ों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। शरीर स्वस्थ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम समय है। एकाग्रचित्त होकर आप काम कर पाएंगे।

तुला राशिफल
सरकारी काम में आपको मान सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवहारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपना ध्यान धर्म, आध्यात्म की ओर रखना होगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। इस महीने शेयर बाजार से आपको लाभ मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आपको लाभ मिल सकता है। घर में मांगलिक प्रसंग के योग बन रहे हैं। इस महीने आप जोखिम भरे काम भी आसानी से कर पाएंगे। महीने के मध्य में आपके बच्चों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जमीन-व्यवसाय के काम में आपको लाभ मिल सकता है। हालांकि किसी तरह के जोखिम भरे निर्णय तुरंत ना लें। टेलीकम्युनिकेशन, ट्रांसपोर्ट, पब्लिकेशन के काम में इस महीने थोड़ी मुश्किल रहेगी। गुरुजनों का सम्मान करें। आपको दिमाग ठंडा रखकर काम करने की सलाह हैं।

वृश्चिक राशिफल
इस महीने आपको आलोचना या निंदा का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आलोचना से विचलित होने की जरूरत नहीं है। आप समाज कल्याण के लिए इस महीने काम करेंगे। महीने के दूसरे भाग में आपकी समाजिक छवि में सुधार होगा। कोई नया मित्र बनेगा। ये मित्र आगे आपके काम को सरलता से पूरा करने में मदद करेंगे। आपके मन में नए-नए काम करने के विचार आएंगे। आप इन विचारों के जरिए जोखिम भरे काम भी आसानी से कर पाएंगे। आपको अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। किसी भी तरह के परिणाम आप भाग्य पर छोड़ दें, लेकिन अपनी मेहनत में किसी तरह की कमी न आने देना। बहुत से काम एक साथ लेकर आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आपको सलाह हैं कि इस महीने किसी भी तरह से एक बार में एक ही काम करें। परिवारजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रियजनों की इच्छा का भी आप सम्मान करेंगे।

धनु राशिफल
आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के बलबुते सभी कठिन काम आसानी से बना पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बुद्धि की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। ऊपरी अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व देखने को मिलेगा। पिता की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। कलाकार और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के काबिल बन पाएंगे। सरकार की ओर से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। जमीन और मकान के दस्तावेज संबंधी काम में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। प्रवास पर्यटन में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको इस महीने किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़ने की सलाह देते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सावधानी रखना होगी। महीने के आखिरी में खर्चा बढ़ सकता है। परिवार के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।

मकर राशिफल
इस महीने आप ज्यादातर समय इष्टदेव का स्मरण करके आध्यात्म में ज्यादा समय बिताएं। इससे आपका अशांत मन शांत रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य की खास संभाल करनी पड़ेगी। डॉक्टर के पास जाना हो सकता है। अनावश्यक खर्च भी इस महीने आपका बजट बिगाड़ सकता है। आपका स्वभाव भी उग्र बना रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने के कारण आपका मन नहीं लगेगा। इस महीने नकारात्मक विचार भी आप पर हावी रह सकते हैं। महीने का दूसरा चरण अपेक्षाकृत सही रहेगा। किसी धार्मिक पुस्तक का अध्ययन कर सकते हैं। धार्मिक और मांगलिक प्रसंग में आपका जाना हो सकता है। उपरी अधिकारियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद को टालना ही आपके हित में होगा। इस महीने आप थोड़ा आलसी रहेंगे। इस कारण टारगेट पूरा होने में आपको दिक्कत आएगी। आपका हर काम दृढ़ मनोबल से ही बन पाएगा। नौकरीपेशा लोग मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल
इस महीने विरोधी या आपके प्रतियोगी आप पर हावी रहेंगे। प्रियजनों का साथ आपको खुशी देगा। संबंधों में नजदिकियां बढे़गी। आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है। इस महीने नकारात्मक विचार आप पर थोड़े हावी रह सकते हैं। इससे आपके काम करने की गति में कमी आएगी। जमीन-जायदाद, वाहन आदि के दस्तावेजों को ध्यान से रखना होगा। इस महीने माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंता में रह सकते हैं। घर में किसी बड़े से विवाद भी हो सकता है। भावुकता बढ़ने से आप किसी तरह का निर्णय नहीं ले पाएंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। इस महीने संतान पक्ष से कोई विशेष समाचार मिल सकता है। धर्म-कर्म के काम करने में आपको आनंद मिलेगा। इस महीने मामा परिवार की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। विरोधियों की चाल उलटी पड़ सकती है। महीने के आखिरी के दिनों में आपका ध्यान घूमने- फिरने में भी लगा रहेगा।

मीन राशिफल
किसी भी तरह की चर्चा में आपको भाग नहीं लेना चाहिए। काम की चर्चा भी इस महीने वाद-विवाद का रूपधारण कर सकती है। आर्थिक काम के लिए समय अनुकूल है। इस महीने शेयर-सट्टे के काम से आपको दूर रहना होगा। साहित्य-कला में आपकी रुचि रहेगी। प्रियपात्र के साथ आपकी मुलाकात इस महीने हो सकती है। प्रणय प्रसंग आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। परिवारजनों के साथ इस महीने किसी छोटे पिकनिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने आपका कोई रूका हुआ काम बन जाने से आपको लाभ मिलेगा। विरोधियों को जवाब देने के काबिल बन पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी बात पर विवाद भी हो सकती है। इस महीने पार्टनरशिप के काम करने में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के काम में आपको ध्यान रखने की जरूरत है।
(Source: Ganeshaspeaks.com)