बेजान दारूवाला, साप्‍ताहिक राशिफल: 16 दिसंबर से 22 दिसंबर, 12 राशियों के लिए ऐसा रहेगा पूरा हफ्ता

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में रहेंगे। आज का काम कल पर टालना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समय विरोधी आपके समक्ष नतमस्तक रहेंगे। आप पर लक्ष्मीजी की विशेष कृपा रहने वाली है। समाज में आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य घर-परिवार में किसी बात पर आपका विवाद हो जाने से आप चिंता में रहेंगे। कुंटुंबजनों के साथ आप अपनी बोली को ना बिगाड़े। समय पर भोजन नहीं मिलने से आप शांत चित्त नहीं रह सकेंगे। सप्ताह के आखिरी तक आपको नींद कम आने वाली है। इससे आप दिमागी रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। इस सप्ताह खर्च मध्यम रहेगा। आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। कोई पुराना दर्द उभर सकता है। नकारात्मक विचार रहने से आपका मन नहीं लगेगा। ज्यादातर समय आप काम टालने की प्रवृत्ति रखेंगे, जिससे आगे काम का बोझ बढ़ सकता है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस समय व्यवसाय क्षेत्र के साथियों या कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों के साथ आपकी विशेष चर्चा हो सकती है। प्रतिस्पर्द्धियों को आप जवाब देने के काबिल रहेंगे। इस समय शेयर-दलाली के कामकाज से आप काफी धन कमाने वाले हैं। व्यापार-धंधे में आपको काफी फायदा होगा। संतान और पत्नी से आपको फायदा होगा। इस समय आपके प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। सगे-संबंधियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं। स्वादिष्ट भोजन के लिए आप इस सप्ताह रेस्टोरेंट जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य दांपत्यजीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के आखिरी में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों का मन इस समय एकाग्रचित्त नहीं रहेगा। धन खर्च ज्यादा हो सकता है। असंतोष रहने से आपका मन नहीं लगेगा।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस सप्ताह मौसम के बदलने से पेट दर्द, सिर दर्द जैसी बीमारी हो सकती है। आवेश में आकर आप किसी के साथ झगड़ा भी कर सकते हैं। परिवार में भी आपके व्यवहार से कोई छोटा-बड़ा विवाद हो सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह का नया काम करने से आपको बचना होगा। नए संबंध बनाने से पहले भी आपको ध्यान रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार में कोई अच्छा प्रसंग होने से आपको खुशी मिलेगी। इस सप्ताह आपका ध्यान इंटीरियर डेकोरेशन की ओर रहेगा। गृहसजावट के लिए नया फर्नीचर या शो-पीस खरीद सकते हो। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग हैं। म्युच्युअल फंड, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी के काम में आपको लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल
इस सप्ताह क्रोध, निराशा और मानसिक व्यग्रता रहने से आप थोड़े चिंतित दिखेंगे। आपको आर्थिक चिंता रहेगी। नए संबंध या मित्रों से सावधान रहने का समय है। नए मित्र आपके लिए विपरित परिस्थिति पैदा कर सकते हैं। इस सप्ताह दुर्घटना के योग हैं, इसलिए आपको यात्रा टालने के बारे में विचार करना चाहिए। स्पोर्ट इंजरी भी हो सकती है। इस बीच भाई-बहनों से संबंध अच्छे रह सकते हैं। आत्मसंतुष्टी के लिए आप सामाजिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और देवदर्शन पर आपका जाना हो सकता है। इस सप्ताह जल्दबाजी में निर्णय लेना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ जरूरी मुद्दों पर आपकी बातचीत हो सकती है। लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में निवेश करना आपके लिए फलदायक होगा।

सिंह राशिफल
इस समय कड़े परिश्रम के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय विशेष लाभदायी है। आप इसका सेलिब्रेशन अपने प्रिय मित्रों के साथ कर पाएंगे। इस समय आप में थोड़ा क्रोध हो सकता है, इससे परिवार का वातावरण अशांत रहेगा। हालांकि इन सबके बावजूद घर-परिवार के लोगों के लिए किसी तरह के उपहार खरीदने या इंटीरियर डेकोरेशन के आइटम खरीदने से आपका खर्च बढ़ जाएगा। सप्ताह के मध्य आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। सप्ताह मध्य के बाद अशांति दूर होगी और आपका मनपसंद आयोजन घर में होगा। भाग्यवृद्धि होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे। विदेश से शुभ समाचार आपको मिलेेंगे। व्यवसाय बढ़ाने के लिए आप प्रयत्न करेंगे। धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा। देवदर्शन के लिए भी आप जा सकते हैं। कुंटुंबजनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आप उत्साह और आनंद में समय बिताएंगे।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में किए कार्यों में आपको फल मिलेगा। उत्तम वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन धीमे चलाने की सलाह दी जाती है। किसी प्रिय मित्र के साथ आपकी मुलाकात रोमांचक रहने वाली है। दांपत्यजीवन में प्रेम की अभिव्यक्ति अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान नहीं रखने पर स्वास्थ्य बिगड़ने का डर रहेगा। कुंटुंब में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खर्च ज्यादा होने से आप आर्थिक चिंता में रहेंगे। भाग्यवृद्धि होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा। विदेश यात्रा के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सलाह हैं कि अच्छे दिनों का उपयोग अच्छे से करें।

तुला राशिफल
इस सप्ताह आपमें गुस्से की प्रवृत्ति रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए आप इस समय पूरी कोशिश करेंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं, इसलिए आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हैं। आप केवल अपना काम करते रहें, इस सप्ताह दूसरों से ज्यादा आशा नहीं करें। इस समय तुरंत पैसा बनाने के चक्कर में किसी गलत जगह निवेश करने के चांस हैं। जल्दी में निर्णय लेने आपके लिए पूरी तरह नुकसानदायक रहेगा। धीरे-धीरे आप अपने काम को बनाने में सफल हो जाएंगे। दूसरों के साथ सम्मान से बात करें। दूसरों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति से आपको ही नुकसान होगा। आपका ध्यान सप्ताह के मध्य आध्यात्म की ओर भी रहेगा। सप्ताह के आखिरी में आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। आप साहस से आपने काम करने के काबिल रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह अवसरों का लाभ उठाना आपको सीखना होगा। अवसर हाथ से जाने पर आपको आगे नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी खास चिंता में रहेंगे। उलझन की स्थिति में रहने से आप किसी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। पारिवारिक काम में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। किसी भी काम में निर्णय लेने से पहले आप बड़ों की सलाह मानें। सप्ताह के मध्य में आपको चिंता हो सकती है। दूसरों की इच्छा पूरी करने से पहले आप अपने काम को पूरा करने की योजना बनाएं। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह हैं। सप्ताह के मध्य भाग में व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने की कोई योजना आप बना सकते हैं। इस सप्ताह यात्रा के योग हैं। आपकी यात्रा से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के आखिरी में कुंटुंबजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए।

धनु राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी कारण से धन खर्च हो सकता है। किसी तरह के नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं। सलाह हैं कि इस समय आप आध्यात्म में ध्यान लगाएं और बाहर खाने-पीने की आदत से बचना चाहिए। विदेश से आपको किसी तरह के अच्छे समाचार मिल सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना आपके लिए हितकर होगा। सप्ताह के दूसरे चरण के कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। ऊपरी अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आप भरपूर लाभ पाने की स्थिति में रहेंगे। सरकारी कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जमीन, वाहन और संपत्ति के दस्तावेज को ध्यान से पढ़कर साइन करना बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के आखिरी में आप में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की प्रशंसा हो सकती है।

मकर राशिफल
प्रेम में सफलता मिलेगी। आपकी तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। आप धर्म और लोकहित के काम में रुचि रखेंगे। आपके घर में आनंद का वातावरण रहेगा। कुंटुंबजनों के साथ आप उत्साह के साथ समय बिताएंगे। पहले से बीमार रोगियों का स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही होगा। बाहर के काम में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगोंं को साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप थोड़े थके-थकेे महसूस करेंगे। इस कारण आपका मन अपने रोजाना के काम में नहीं लगेगा। अभी किसी के साथ भी वाद-विवाद को टालना ही आपके हित में रहेगा। सार्वजनिक जीवन में भी सफलता साधारण रहेगी। स्त्री मित्रों के साथ आपके दिन अच्छे कटेंगे। आपको सप्ताह के आखिरी चरण में मौन रहने की सलाह हैं। परिवार में भी किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशिफल
मन में आपके भावुकता रहेगी। नकारात्मक विचारों से आपको थोड़ी हताशा रह सकती है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति इस समय आपको साहित्य सृजन की ओर ले जाएगी। प्रियजनों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। सप्ताह के दूसरे भाग में नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपको अपने बड़े अधिकारियों से इस समय वाद-विवाद टालना चाहिए। परिश्रम के अनुसार मेहनत का फल नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे। रोजाना के काम में आपको विघ्न आएंगे। इससे आप परेशान रहने वाले हैं। मातृपक्ष की ओर से आपको चिंता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने आप सर्दी-खांस से पीड़ित हो सकते हैं। बुरे विचारों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है।

मीन राशिफल
इस सप्ताह आयात-निर्यात के काम में आपको सफलता मिलेगी। घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से आपको चिंता हो सकती है। व्यवसायिक कामों में आपकी मेहनत का परिणाम अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप किसी भी प्रकार से शेयर या सट्टे में निवेश नहीं करें। नौकरी में कोई छिपे शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधियों के साथ आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह ध्यान रखने की जरूरत है। साथी कर्मचारियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इस सप्ताह मेहनत का उतना परिणाम आपको नहीं मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी।
(Source :Ganeshaspeaks.com)